[Deewan] स्वागतम्
Ravikant
ravikant at sarai.net
Fri Sep 30 15:15:57 IST 2005
> जनाब गिरिन्द्र नाथ,
> आप ब्राउज़र के द्वारा ही हिन्दी में लिख कर पोस्ट कर सकते हैं. बस, इस वेब
> साइट (
> http://hindini.com/tool/hug2.html ) को अलग विंडो में खोलें, और जैसा आपने
> अंग्रेजी
> फ़ोनेटिक में लिखा है, लगभग वैसा ही उसमें लिखें. वह हिन्दी में छपेगा. वहाँ
> ऑनलाइन मदद भी
> है. फिर उसे नक़ल कर चिपकाएँ और अपनी डाक/प्रविष्टियाँ हिन्दी में भेजें.
>
> यह आसान भी है!
>
> कोई समस्या आती हो तो निस्संकोच पूछें.
>
> रवि
धन्यवाद रवि,
डेस्कटॉप से काम करते-करते मैं तो भूल ही गया था कि इतनी आसानी से कैफ़े से भी
चीज़ें लिखी जा सकती हैं.
दीवान-सूची पर आपका स्वागत है,इस उम्मीद के साथ भी कि इसे आप नेट व कंप्यूटरी की
बाक़ी, वृहत्तर दुनिया से जोड़ेंगे, चूँकि आप अब तक पुराने खिलाड़ी हो चुके हैं.
बाक़ी दोस्तों को बता दूँ कि रवि श्रीवास्तव सराय के मुक्त सॉफ़्टवेयर फ़ेलो रहे
हैं,उन्होंने ग्नोम के कुछ अंश व केडीई का लगभग पूरा ही अनुवाद किया है, व अब
रेड हैट के राजेश रंजन के साथ ओपन ऑफ़िस का अनुवाद पूरा कर रहे हैं. कवि भी हैं,
व निरंतर नामक ब्लॉगज़ीन के संपादक भी.
देखें:
http://akshargram.com/nirantar/
शुक्रिया
रविकान्त
>
>
>
> _______________________________________________
> Deewan mailing list
> Deewan at mail.sarai.net
> http://mail.sarai.net/cgi-bin/mailman/listinfo/deewan
More information about the Deewan
mailing list