[Deewan] बाइट सोल्जर

Ravikant ravikant at sarai.net
Sat Mar 4 19:35:52 IST 2006


राहुल पंडिता - रोमन से युनिकोड. एक बार फिर चंदन को धन्यवाद सहित.

रविकान्त

####

7 दिसबंर, 1997। मैंने सड़क पर मूंगफली खाना छोड़ दिया। एक दिन पहले, मेरा पहला पीस टू कैमरा, 
टेलीविजन पर आया था। मैं अब मशहूर होने वाला था। लोग मुझे चलते-फिरते हुए पहचानने वाले थे। मुझे 
देखकर वो चिल्लाएंगे, अरे यह तो वही टीवी वाला रिपोर्टर है। कई पिता मुझे अपनी बेटीयों के 
लिये उचित वर के रूप में देखने लगेंगे। मैं एक पब्लिक फिगर बनने वाला था और यह मेरी छवि पर
बिल्कुल ठीक नहीं बैठता कि लोग मुझे सड़कों पर मूंगफली खाते हुए देखें। अब यह मुझे गवारा नहीं था।

 पिछले एक महीने से, मैं अपनी मिनी ग्रैफ़िक नॉवल पर काम करने का प्रयास कर रहा हूं। इस नॉवल 
के ज़रिये, मैं देश में टीवी चैनलों की दशा का एक सजीव चित्रण प्रस्तुत करना चाहता हूं। इस नॉवल 
का मुख्य पत्र एक रिपोर्टर होगा। उसी की ज़ुबानी, यह कहानी, टीवी पत्रकारिता के साथ जुड़ी 
आशा, निराशा जूनून और अहम का तना-बना बुनेगी। इस कहानी को शुरू करने के लिये मुझे एक अच्छे 
शुरुआती फ्रेम की ज़रूरत थीं। हफ्तों तक, मैं कई फ्रेम्स के साथ खेलता रहा। और फिर एक दिन.

 प्रेस क्लब में 'ब्रेकिंग न्यूज़' के कई बंद देखने के बाद और कम से कम दो वेटरों पर खुफिया एजेन्सियों के 
जासूस होने का शक करने के बाद, मैं वहाँ से निकल पड़ा। मैं घर जा रहा था। साउथ एक्सटेन्शन पर 
एक लाल
 बत्ती पर मेरी गाड़ी खड़ी हुई. उसी जगह सालों पहले मैंने टीवी पत्रकारिता में अपने करियर की 
शुरुआत की थी। और फिर मुझे वो दिखा। एक पतला-दुबला लड़का, अपने बगल में अख़बार दबाये, मूंगफली 
खा रहा था वो बिल्कुल मेरे पात्र जैसा था। जिया सराय में रहने वाला। प्रशासनिक सेवा में एक 
बार अपनी क़िस्मत आज़माने वाला। और अब वो टीवी पत्रकार बनना चहता है। एक पल में मश्हूर होने 
का सपने देखने वाला। और वो उड़ीसा में भुखमरी पर एक रिपोर्ट फिल्म करना चाहता है। और
नक्सलवाद पर भी। लेकिन उसे झटका लगेगा। उसे दिल्ली हाट में आम के मेले (मैंगो फेस्टीवल) पर 
रिपोर्ट
फिल्मानी होगी। उसे एक बॉलीवुड अभिनेता के नाजायज़ बच्चे पर रिपोर्ट फिल्म करनी होगी। उसे 
एहसास होगा कि वो तो बस एक मोहरा है एक अदद बाइट सोल्ज़र। 

लेकिन फिलहाल, वो सड़क पर मूंगफली खाना बंद कर सकता हैं। 


More information about the Deewan mailing list