[Deewan] बोल के दोहराव पर दो बातें-

शहर, फ़िल्‍म सहित शहर, फ़िल्‍म सहित
Sat Nov 11 02:11:17 IST 2006


 दोस्तो-
आज कल उमराव-जान बहुत चर्चा में है शायद इस वास्ते कुछ बातें याद आ गईं—
"इन आंखों की मस्‍ती के दीवाने हजारों हैं"
इस गीत को शहरयार ने उमराव-जान (1982) के लिए लिखकर
बड़ा नाम कमाया था किन्तु, इक और पंक्ति याद आ रही है–

"मस्ताना निगाहों के दीवाने हजारों हैं"
फिल्म - गरीबी ( रणजीत मुवीटोन,मुम्बई) 1949 ।
गीतकार- शेवन रिजवी ।

यानी सब कुछ नया नहीं है।
आगे फिल्‍मी गानों की कुछ ऐसी पंक्‍तियां जिसे गीत के तौर पर कई बार
दुहराया-तिहराया
गया–

1 चनेजोर गरम बाबू मैं लाया मजेदार,

चनाजोर गरम…………॥
फिल्‍म– बंधन ( बाम्‍बे टाकीज, मुम्‍बई) 1940 ।
गीतकार– प्रदीप ।

2 जोर गरम बाबू मुलायम मजेदार,
चनाजोर गरम……॥

फिल्‍म– छोर छोरी ,1955।
गीतकार– केदार शर्मा ।


3 चानाजोर गरम बाबू…………

फिल्‍म- क्रान्‍ति ।
गीतकार- आनंद बख्‍शी।

इन पंक्तियों में जरा सा बदलाव कर के बड़े हुनर का परिचय दिया गया है।

ऐसे और भी उदाहरण हैं जिस पर काम जारी है।

धन्यवाद

ब्रजेश झा
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20061110/ec5b541a/attachment.html 


More information about the Deewan mailing list