[Deewan] रेमिंगटन (कृतिदेव श्रेणी के हिन्दी फ़ॉन्ट) हिन्दी कुंजी पट हेतु नया ऑनलाइन कुंजीपट
Ravishankar Shrivastava
raviratlami at gmail.com
Tue Sep 5 16:42:27 IST 2006
कई मित्रों को इसकी आवश्यकता थी. पाराशर जी ने फिर इस हेतु याद दिलाया. यूँ तो
इंटरनेट पर फ़ोनेटिक हिन्दी के लिए तमाम तरह के ऑनलाइन कुंजीपट उपलब्ध हैं, परंतु
इनस्क्रिप्ट नहीं था उसे यूनिनागरी में रमण कौल ने उपलब्ध करवाया. रेमिंगटन का छहारी पर
जो उपलब्ध है वह आम प्रचलित कृतिदेव से भिन्न है. अंततः पाठकों की मांग काम आई.
रेमिंगटन (कृतिदेव) हिन्दी कुंजीपट यहाँ पर उपलब्ध है-
http://raviratlami.googlepages.com/Remington-Krutidev-Online-Hindi-Easy-Editor.htm
इस पृष्ठ पर रेमिंगटन हिन्दी कुंजी पट (कृतिदेव श्रेणी के हिन्दी फ़ॉन्ट) में हिन्दी टाइप करने
की सुविधा है. कुंजीपट को थोड़ा व्यवहारिक बनाया गया है. आधे अक्षरों यानी हलन्त के लिए
टिल्ड (~) का प्रयोग करें. उदाहरण के लिए, कक्का लिखने के लिए टाइप करें – dd~dk.
मात्राओं के लिए चित्र में दर्शाए अनुसार कुंजियाँ इस्तेमाल करें उदाहरण के लिए – कौ लिखने के
लिए dR टाइप करें.
यह पृष्ठ हिन्दी लिखने के लिये आपको एक सुलभ, ऑनलाइन तरीका प्रदान करता है. अन्य
भाषाएँ लिखने में भी इसका उपयोग हो सकता है, जैसे - मराठी, नेपाली, इत्यादि. इस पृष्ठ
पर लिखे हिन्दी को काट – चिपका कर हर प्रकार के अनुप्रयोगों में इस्तेमाल में लिया जा
सकता है.
इसे अंकित जैन तथा यूनिनागरी पृष्ठों में उपलब्ध कूट स्रोतों के सम्मिश्रण से तैयार किया गया
है, अतः उन्हें धन्यवाद. किसी तरह की कोई गारंटी/वारंटी नहीं. अपने स्वयं के जोखिम पर
इस्तेमाल करें.
बग रपट तथा अपने सुझाव इस पते पर भेजें – raviratlami at gmail dot com
रवि
More information about the Deewan
mailing list