[दीवान]हिंदी टाइपिंग

Ravikant ravikant at sarai.net
Wed Apr 11 14:22:28 IST 2007


comuter par hindi mein likhne ke aaj kai tareeqe maujood hain. unmein se kuchh 
tareeqon ka zikra yahan hai. ise hamne abhvyakti patrika se sabhar liya hai. 
yahan par zyadatar Windows operating system aur internet explorer ki charcha 
kii gayii vaise mera apna tajurba hai ki Windows par bhi mozilla firefox 
istemaal karna bharatiya bhashaon ke liye behtar hai.  open office bhi mere 
khayal se Word se behtar kam karta hai. aur agar aap poora linux istemaal 
karein toh bat hi kya hai! isliye isase bhi behtar typing takneek ki darkar 
ho - windows ya linux par - toh aap mujhe is soochi par ya alag se likh sakte 
hain. 

is lekh ki web-kaRiyon ko dekhne ke liye is ek kari par jayein:

http://www.abhivyakti-hindi.org/vigyan_varta/pradyogiki/2007/unicodetyping.htm

cheers
ravikant 

कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग
श्रीश बेंजवाल शर्मा

हिंदी टाइपिंग से अनभिज्ञ बहुत से लोगों को भ्रम होता है कि कंप्यूटर पर हिंदी टाइप करने के लिए 
टाइपिंग सीखनी पड़ती है लेकिन यह आवश्यक नहीं है। आजकल यूनिकोड के आगमन के पश्चात हिंदी 
टाइपिंग हेतु कई फोनेटिक टूल उपलब्ध हैं जिनसे आप इंग्लिश में लिखेंगे और वह अपने आप हिंदी में बदल कर 
टाइप हो जाएगा। मैं हिंदी और इंग्लिश समान गति से लिखता हूँ जबकि मैंने हिंदी टाइप करना कभी 
नहीं सीखा। अतः नए लोगों को यह बात मन से निकाल देनी चाहिए कि हिंदी के लिए अलग से 
टाइपिंग सीखने की ज़रूरत होती है। चूँकि आजकल यूनिकोड हिंदी प्रचलन में है अतः इसी को सीखने की 
बात करते हैं।

हिंदी दिखाई न देने की समस्या

पहले बात करते हैं आपके कंप्यूटर तथा साइटों पर हिंदी टैक्स्ट दिखाई न देने की। आपके पास विंडोज़ 
चाहे कोई भी हो उसमें हिंदी दिखाई देने के लिए बस एक अदद यूनिकोड हिंदी फॉन्ट चाहिए। विंडोज़ 
एक्स पी में मंगल नाम का यूनिकोड फॉन्ट पहले से ही होता है। दूसरी विंडोज के लिए आप यहाँ से 
डाउनलोड कर सकते हैं। इसको डाउनलोड करके विंडोज फॉन्ट्स डायरेक्ट्री में कॉपी कर दीजिए, जो कि 
आमतौर पर c:\windows\fonts होती है, यह इंस्टाल हो जाएगा। अधिकतर मामलों में हिंदी न दि
खाई देने का यही कारण होता है। वेबसाइटों पर हिंदी दिखाई न देने का दूसरा कारण हो सकता है 
आपके ब्राऊजर में Character Encoding का सही न होना। इसके लिए अपने ब्राऊज़र के View मीनू 
में Character Encoding को Unicode (UTF-8) पर सैट करें। इस प्रक्रिया को चित्र सहित 
विस्तार से यहाँ समझाया गया है। ऐसा करने के बाद आपका ब्राऊजर में हिंदी अच्छी तरह दिखाई देगी
। यदि अब भी आपको हिंदी ठीक से नहीं दिख रही तो अधिक जानकारी हेतु इस लिंक पर जाएँ।

हिंदी टाइपिंग
अब बात आती है हिंदी टाइपिंग की। यद्यपि सामान्य ऐप्लीकेशनों जैसे वर्डप्रैड, इंटरनेट एक्सप्लोरर 
आदि में हिंदी टाइप करने के लिए एक यूनिकोड फॉन्ट का होना ही पर्याप्त है लेकिन विंडोज़ में हर 
जगह हिंदी लिखने हेतु हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं का सपोर्ट इनेबल किया जाना चाहिए।

विंडोज में हिंदी सपोर्ट इनेबल करना
विंडोज एक्स पी में इसके लिए Control Panel>Regional and Language Options में जाएँ। इसके 
बाद Languages टैब पर क्लिक करके Supplemental language support में Install files 
for complex script and right-to-left languages (including Thai)
 चैकबॉक्स को सलेक्ट करें तथा OK पर क्लिक करें। 
अब आपसे विंडोज़ एक्स पी की सीडी माँगी जाएगी जिसके उपरांत इंस्टालेशन प्रकिया संपन्न होगी।

उपरोक्त प्रक्रिया विस्तार से अन्य सभी ऑपरेटिंग सिस्टमों सहित विकिपीडिया पर इस लेख में 
विस्तार पूर्वक समझाई गई है: Help Multilingual support (Indic)
एक बार ऐसा कर लेने के बाद आप विंडोज़ में सभी यूनिकोड समर्थित ऐप्लीकेशनों आदि समेत हर जगह हिं
दी में लिख सकते हैं यहाँ तक कि फ़ाइलों के नाम भी हिंदी में दे सकते हैं।

हिंदी टाइपिंग की विधियाँ
हिंदी टाइपिंग की वैसे तो कई विधियाँ हैं पर प्रचलन में निम्न तीन हैं :

   1. रेमिंगटन टाइपिंग: यह वाला सबसे पुराना और अब काफ़ी हद तक आउटडेटेड तरीक़ा है। यह एक 
टच टाइपिंग विधि है। इसके लिए पहले से टाइपराइटर पर हिंदी टाइपिंग सीखी होनी चाहिए। यह 
सिर्फ़ उनके लिए उपयोगी है जिन्होंने पहले से टाइपराइटर पर हिंदी टाइपिंग सीखी हो तथा इसके 
अभ्यस्त हों। कंप्यूटर पर नए सिरे से सीखने हेतु यह उपयुक्त नहीं।
   2. इनस्क्रिप्ट टाइपिंग: इसका विकास भारत सरकार के राजभाषा विभाग ने किया था। यह भी 
एक टच टाइपिंग प्रणाली है। यह विधि भारतीय भाषाओं में टाइपिंग की सर्वाधिक वैज्ञानिक विधि 
है। इस विधि से कंप्यूटर पर सर्वाधिक गति से हिंदी टाइप की जा सकती है। यद्यपि यह हिंदी टा
इपिंग की सर्वश्रेष्ठ विधि है लेकिन इसके लिए भी कुछ समय (एकाध हफ्ते से लेकर महीने तक) अभ्यास 
करना पड़ता है।
   3. फोनेटिक टाइपिंग: यह हिंदी टाइप करने का सबसे आसान तथा वर्तमान में सर्वाधिक प्रचलित 
तरीक़ा है। इसकी ख़ासियत है कि इसे सीखने में बिल्कुल समय नहीं लगता। आप सीधे हिंदी में लिखना 
शुरू कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आपको 'राम' लिखना है तो आप टाइप करेंगे 'raama'। यह भारती
य भाषाओं के ध्वन्यात्मक गुण (Phonetic Property) पर आधारित हैं अर्थात ''जैसा बोला जाता है 
वैसे ही लिखा जाता है''। अतः इंटरनेट पर अधिकतर हिंदी प्रयोगकर्ता इसी विधि का उपयोग करते 
हैं। अधिकतर नई साइटें तथा सॉफ्टवेयर भी इसी को अपना रहे हैं तथा अतः अब मैं इसी के बारे में 
चर्चा करूँगा।

फोनेटिक हिंदी टाइपिंग के लिए दो तरह के टूल उपलब्ध हैं: ऑनलाइन और ऑफ़लाइन

    * ऑनलाइन टूल: ऑनलाइन वालों में आप टूल की साइट पर जाकर वहाँ हिंदी में टाइप करके फिर 
उसे कॉपी करके जहाँ लिखना हो वहाँ पेस्ट करते हैं। इसलिए यह तरीका उपयुक्त नहीं, इसमें कॉपी
 पेस्ट का झंझट है। दूसरा चूँकि ये टूल अधिकतर सर्वर पर आधारित होते हैं अतः इनकी टाइपिंग स्पीड 
कम होती है। इन टूल का एकमात्र लाभ यह है कि अपने कंप्यूटर से दूर होने पर (घर से बाहर आदि) 
आप बिना कोई टूल डाउनलोड किए साइट पर जाकर हिंदी लिख सकते हैं। उदाहरण के लिए हिंदिनी 
तथा यूनीनागरी नामक टूल। इस टूल द्वारा हिंदी टाइप का डेमो देखने हेतु QuillPad पर जाए।
    * ऑफलाइन टूल: दूसरी ओर ऑफलाइन टूल को एक बार डाउनलोड करके उससे किसी भी
विंडोज़ ऐप्लीकेशन जैसे वर्डपैड, IE, गूगल टॉक आदि में कहीं भी सीधे हिंदी लिख सकते हैं। इस तरह के 
टूल्स को फोनेटिक IME (Input Method Editor) कहा जाता है। नियमित प्रयोग के लिए यही टूल 
उपयुक्त होते हैं। इन टूल्स की स्पीड तेज़ होने के साथ ही इनके द्वारा लिखना कहीं अधिक सुविधाजनक 
होता है। इसके अतिरिक्त इनमें कई अन्य फंक्शन भी होते हैं।
      तीन सर्वाधिक प्रचलित IME हैं: Baraha IME, HindiWriter तथा Hindi Indic IME

तीनों की अपनी अपनी खूबियाँ (Pro) तथा कमियाँ (Cons) हैं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए 
यह तुलनात्मक समीक्षा पढ़िए। HindiWriter केवल हिंदी के लिए है। BarahaIME अधिकतर भारतीय 
भाषाओं में कार्य करता है। Indic IME में हिंदी के लिए Hindi Indic IME यहाँ से डाउनलोड करें, 
अन्य भाषाओं के लिए यहाँ जाएँ।
Indic IME में रेमिंगटन तथा इनस्क्रिप्ट के कीबोर्ड भी हैं। अगर आपको इनमें से कोई टाइपिंग पहले से 
आती है तो Indic IME प्रयोग करें। रेमिंगटन के लिए तो एकमात्र विकल्प यही है, इनस्क्रिप्ट के
 लिए विंडोज़ एक्स पी तथा विंडोज़ विस्टा में अंतनिर्मित डिफॉल्ट कीबोर्ड भी होता है।

BarahaIME उपरोक्त तीनों में सरलतम टूल है। इसे डाउनलोड तथा इंस्टाल करें। Run करने पर 
BarahaIME का Icon आपके Taskbar में System Tray में आ जाएगा। System Tray Icon पर रा
इट क्लिक करिए तथा Language > Hindi चुनिए। अब आप हिंदी में टाइप करने के लिए तैयार हैं।
 कोई भी शब्द हिंदी में टाइप करने हेतु उसकी समांतर स्पैलिंग इंग्लिश में टाइप कीजिए, उदाहरण के
 लिए 'मेरा भारत महान' लिखने के लिए टाइप कीजिए 'meraa bhaarata mahaana'. हिंदी तथा 
अंग्रेज़ी में Switch करने के लिए F11 या F12 कुँजी का प्रयोग करें अर्थात एक साथ दोनों भाषाओं में 
लिखा जा सकता है।

BarahaIME द्वारा हिंदी टाइपिंग की विधि इस Quick Start Guide में चित्रों समेत अच्छी तरह 
बताई गई है।
एकाध हफ्ते में ही आपकी अच्छी स्पीड बन जाएगी और समय के साथ बढ़ती जाएगी। अंत में अधिक क्या 
कहूँ हिंदी में लिखने का आनंद तो इसका प्रयोग शुरू करने के बाद ही समझा जा सकता है।

अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम
लिनक्स के अधिकतर नए संस्करणों में रेमिंगटन, फोनेटिक तथा इनस्क्रिप्ट तीनों प्रकार के कीबोर्ड
 अंतर्निमित होते हैं। मैकिंटोश हेतु केवल इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड उपलब्ध है। इन दोनों के बारे में सर्वज्ञ 
विकी पर जानकारी उपलब्ध कराए जाने के प्रयास चल रहे हैं।

हिंदी टाइपिंग और ब्लॉगिंग संबंधी जानकारी के लिए तीन बहुत उपयोगी साइटें हैं एक तो परिचर्चा
 हिंदी फोरम जो कि विश्व में पहली फोरम है जो पूर्णतया देवनागरी लिपि में है। दूसरी नारद नामक 
साइट जो सभी हिंदी ब्लॉगों की फीड को एक जगह दिखाती है। तीसरा है सर्वज्ञ नामक विकी जिस 
पर हिंदी टाइपिंग और ब्लॉगिंग के बारे में काफ़ी जानकारी मौजूद है। ये सभी साइटें पूरी तरह 
अव्यवसायिक तथा लाभरहित हैं जो इंटरनेट पर हिंदी के प्रचार-प्रसार से जुड़ी हैं।

हिंदी टाइपिंग संबंधी किसी भी मदद के लिए आप मुझे ई-मेल कर सकते हैं या परिचर्चा हिंदी फोरम में 
हिंदी लिखने मे सहायता नामक सबफोरम में पूछ सकते हैं। Baraha संबंधी मदद के लिए यह थ्रेड ख़ास
 तौर पर बनाया गया है। इस लेख का नवीनतम संस्करण यहाँ पर उपलब्ध है। नीचे दिए गए कुछ लिंक
 भी हिंदी टाइपिंग हेतु उपयोगी हैं।

    * Quick Start Guide for Reading and Writing (Typing) Hindi Text
    * बारहा, हिंदीराइटर तथा इंडिक IME की तुलनात्मक समीक्षा
    * Can't See in Hindi  सर्वज्ञ – हिंदी विकी पर
    * हिंदी कैसे लिखें - सर्वज्ञ - हिंदी विकी पर
    * हिंदी लिखने में सहायता - परिचर्चा - हिंदी फोरम पर
    * Setting up your browser for Indic scripts - हिंदी विकिपीडिया पर
    * Enabling Complex Text Support for Indic Scripts - विकिपीडिया पर


More information about the Deewan mailing list