[दीवान] Deewan Digest, Vol 50, Issue 2
reyaz-ul-haque
beingred at gmail.com
Wed Jul 18 02:16:53 IST 2007
रवि भाई, शुक्रिया
आपने सही कहा कि अब लेखिकाओं के इन आत्मसंघर्षों की वजह से वे बातें सामने आ
रही हैं, जो लेखकों से छूट जाती थीं या जिन्हें वे छोड़ देते थे. कह सकते हैं कि
लेखन अधिक लोकतांत्रिक हुआ है इससे.
असीमा की पीडा़ और उनका दर्द वाकई हिला देता है, ऐसे में जब आप आलोकधन्वा और
उनकी कविताओं से भी बेहद प्यार करते हों.
नेपाली जी की रचना देने के लिए फिर से शुक्रिया.
रेयाज़
पटना
On 7/18/07, deewan-request at mail.sarai.net <deewan-request at mail.sarai.net>
wrote:
>
> Send Deewan mailing list submissions to
> deewan at mail.sarai.net
>
> To subscribe or unsubscribe via the World Wide Web, visit
> http://mail.sarai.net/cgi-bin/mailman/listinfo/deewan
> or, via email, send a message with subject or body 'help' to
> deewan-request at mail.sarai.net
>
> You can reach the person managing the list at
> deewan-owner at mail.sarai.net
>
> When replying, please edit your Subject line so it is more specific
> than "Re: Contents of Deewan digest..."
>
>
> Today's Topics:
>
> 1. Re: [दीवान]Deewan Digest , Vol 49, Issue 9 (Ravikant)
> 2. [दीवान] Fwd: Abhivyakti&Anubhuti (Hindi WebZines)
> in MidJuly2007 (Ravikant)
> 3. [दीवान]लडकी, जो भागी न थी
> (दर्द का हद से गुजरना है
> दवा हो जाना-2) (reyaz-ul-haque)
>
>
> ----------------------------------------------------------------------
>
> Message: 1
> Date: Tue, 17 Jul 2007 11:49:11 +0530
> From: Ravikant <ravikant at sarai.net>
> Subject: Re: [दीवान]Deewan Digest , Vol 49, Issue 9
> To: deewan at sarai.net
> Message-ID: <200707171149.12037.ravikant at sarai.net>
> Content-Type: text/plain; charset="utf-8"
>
> रियाज़ साहब,
>
> आसिमा भट के आत्मकथ्य के लिए शुक्रिया. रवीश की यह डाक तो किसी को
> सही नहीं आई होगी, पर आपका पोस्ट ठीक आया और ज़ाहिर है मैंने पढ़ा भी.
>
> आजकल हिन्दी में लेखिका आत्मकथ्य-समारोह जैसा चल रहा है. मैंने अभी-अभी मन्नू
> भंडारी की
> *एक कहानी यह भी* पढ़ी, और साथ में हंस में आईं मुख़्तलिफ़ समीक्षाएँ भी.
> लेखिकाओं ने अंततः तय कर
> लिया है कि अब वह सिर्फ़ रूमानी, आत्ममुग्ध विशिष्ट लेखकों का विषय-मात्र
> नहीं रहेंगी, अपनी
> कहानी ख़ुद लिखेंगी. मन्नू जी की कहानी बड़ी सधी हुई, और संयत है, औ र शायद
> जान-बूझकर ऐसी
> है. जिसका हमें आदर करना चाहिए. पर अपनी प्रतिक्रिया में रोहिणी अग्रवाल
> थोड़ी भड़क गईं हैं,
> जो मैं नये नारीवाद के नये तेवर के रूप में लेता हूँ, अपनी जगह शायद ठीक, पर
> उनकी इस बात से मैं
> कतई सहमत नहीं कि मन्नू जी की कहानी साहित्यिकता में कमज़ोर है, या अपने
> वक़्त के आम
> सवालों से दो-चार नहीं होती. बात सिर्फ़ इतनी है कि आम सवालों पर तो आम लोग
> बड़ी ख़ासो-आम
> बातें करते रहे हैं, और उन्हें मन्नू जी ने भी अपनी रचनाओं में हरसंभव समेटने
> की कोशिश की ही है. यह
> उनकी कहानी है, अपने घर की, अपनी ज़मीन की, अपनी कशमकश की, बड़ी ईमानदारी से
> लिखी
> गयी, और दिलों, बिस्तरों और रसोईघर की इन्हीं तन्हाइयों का बयान इसे विशिष्ट
> बना डालता है,
> जिसकी चर्चा तक विशिष्ट लेखकों के आत्मकथ्य में नहीं होता. हमारे लेखकों के
> यहाँ निजी-सार्वजनिक
> का जो अछूता, सियाह पक्ष था, लेखिकाओं ने उसे रौशन करने का क्रम शुरू कर दिया
> है, ज़ाहिर है
> इसके बाद आदरणीय राजेन्द्र जी की वह छवि तो निश्चय ही नहीं रह जायेगी उनके
> हमारे-जैसे
> प्रशंसकों के बीच.
>
> जिन लोगों ने इन या इन-जैसे प्रसंगों को पढ़ा है, उनसे निवेदन है कि हमारा
> ज्ञानवर्द्धन करें.
>
> रविकान्त
>
>
> मंगलवार 17 जुलाई 2007 02:30 को, reyaz-ul-haque ने लिखा था:
> > ...aur yah phir nahin dikh raha hai. yah dikkat sirf deewan ke mail men
> > hai.
> >
> > On 7/16/07, deewan-request at mail.sarai.net <deewan-request at mail.sarai.net
> >
> >
> >
> > >
> > >
> > > Today's Topics:
> > >
> > > 1. [दीवान] FW: ???? ???? ?? ????? ?????? ??...must
> > > read... (Ravish Kumar)
> > >
> > >
> > > ----------------------------------------------------------------------
> > >
>
> ------------------------------
>
> Message: 2
> Date: Tue, 17 Jul 2007 12:00:55 +0530
> From: Ravikant <ravikant at sarai.net>
> Subject: [दीवान] Fwd: Abhivyakti&Anubhuti (Hindi WebZines)
> in MidJuly2007
> To: deewan at sarai.net
> Message-ID: <200707171200.55801.ravikant at sarai.net>
> Content-Type: text/plain; charset="utf-8"
>
> Gopal Singh Nepali ki ek mashahoor Kavita: nayi anubhutiti se:
>
> http://www.anubhuti-hindi.org/gauravgram/gsnepali/meradhan.htm
>
> yahin par aapko unka ek chhota sa parichay bhi milega.
>
> ravikant
> ........
>
> मेरा धन है स्वाधीन कलम
>
> राजा बैठे सिंहासन पर, यह ताजों पर आसीन कलम
> मेरा धन है स्वाधीन कलम
>
> जिसने तलवार शिवा को दी
> रोशनी उधार दिवा को दी
> पतवार थमा दी लहरों को
> खंजर की धार हवा को दी
> अग-जग के उसी विधाता ने, कर दी मेरे आधीन कलम
> मेरा धन है स्वाधीन कलम
>
> रस-गंगा लहरा देती है
> मस्ती-ध्वज फहरा देती है
> चालीस करोड़ों की भोली
> किस्मत पर पहरा देती है
> संग्राम-क्रांति का बिगुल यही है, यही प्यार की बीन कलम
> मेरा धन है स्वाधीन कलम
>
> कोई जनता को क्या लूटे
> कोई दुखियों पर क्या टूटे
> कोई भी लाख प्रचार करे
> सच्चा बनकर झूठे-झूठे
> अनमोल सत्य का रत्नहार, लाती चोरों से छीन कलम
> मेरा धन है स्वाधीन कलम
>
> बस मेरे पास हृदय-भर है
> यह भी जग को न्योछावर है
> लिखता हूँ तो मेरे आगे
> सारा ब्रह्मांड विषय-भर है
> रँगती चलती संसार-पटी, यह सपनों की रंगीन कलम
> मेरा धन है स्वाधीन कलम
>
> लिखता हूँ अपनी मर्ज़ी से
> बचता हूँ कैंची-दर्ज़ी से
> आदत न रही कुछ लिखने की
> निंदा-वंदन खुदगर्ज़ी से
> कोई छेड़े तो तन जाती, बन जाती है संगीन कलम
> मेरा धन है स्वाधीन कलम
>
> तुझ-सा लहरों में बह लेता
> तो मैं भी सत्ता गह लेता
> ईमान बेचता चलता तो
> मैं भी महलों में रह लेता
> हर दिल पर झुकती चली मगर, आँसू वाली नमकीन कलम
> मेरा धन है स्वाधीन कलम
>
> 16 जुलाई 2007
>
> ---------- आगे भेजे गए संदेश ----------
>
> Subject: Abhivyakti&Anubhuti (Hindi WebZines) in MidJuly2007
> Date: सोमवार 16 जुलाई 2007 22:44
> From: "AbhiAnu" <teamabhi at abhivyakti-hindi.org>
> To: "AnuAbhi" <teamanu at anubhuti-hindi.org>
>
> The message below is in Hindi Unicode Mangal font. If Hindi does not
> display, please try viewing View >> Encoding >> Unicode (UTF-8).
>
> <http://abhivyakti-hindi.org/>
>
>
> *
> समकालीन कहानियों में भारत से राजेश जैन की
> दो अंकों में समाप्य लंबी कहानी हिस्सेदारी का पहला भाग
>
> *
> हास्य-व्यंग्य में
> गुरमीत बेदी का नज़र में अजूबे और भी हैं इंडिया में!
>
> *
> धारावाहिक में
> ममता कालिया के उपन्यास दौड़ का सातवाँ और अंतिम भाग
>
> *
> इतिहास के अंतर्गत
> हेमंत शर्मा का आलेख पूरब में ऑक्सफ़ोर्ड
>
> *
> आज सिरहाने
> अभिरंजन कुमार का कविता संग्रह उखड़े हुए पौधे का बयान
>
>
> <http://anubhuti-hindi.org/>
>
> *
> गौरव ग्राम में-
> गोपाल सिंह नेपाली
>
> *
> तेवरियों में-
> ऋषभ देव शर्मा
>
> *
> कविताओं में-
> हरे राम समीप
>
> *
> दोहों में-
> पवन चंदन
>
> *
> अंजुमन में-
> सावित्री तिवारी आज़मी
>
>
> अश्विन
>
> <http://www.anubhuti-hindi.org/images/abhianulogo.gif>
>
>
>
>
>
> -------------------------------------------------------
>
> ------------------------------
>
> Message: 3
> Date: Wed, 18 Jul 2007 02:08:54 +0530
> From: reyaz-ul-haque <beingred at gmail.com>
> Subject: [दीवान]लडकी, जो भागी न थी
> (दर्द का हद से गुजरना है दवा
> हो जाना-2)
> To: deewan at mail.sarai.net
> Message-ID:
> <363092e30707171338v51a27ba5mbba568c3ad5eefa1 at mail.gmail.com>
> Content-Type: text/plain; charset="utf-8"
>
> लडकी, जो भागी न थी <http://hashiya.blogspot.com/2007/07/blog-post_17.html>
>
> असीमा भट्ट के आत्मसंघर्ष का पहला हिस्सा आपने कल पढा
> <http://hashiya.blogspot.com/2007/07/blog-post_16.html>था-आज इसका अगला
> हिस्सा. असीमा के इस लेख ने न सिर्फ़ स्त्री अधिकारों के संदर्भ में कुछ अहम
> (जिनमें कुछ क्लासिकल भी हैं) सवाल उठाये हैं बल्कि यह भी बहस पैदा की है कि
> एक
> लेखक-कवि का मूल्यांकन उसके लेखन के साथ-साथ उसके ऐसे व्यवहारों से भी क्यों
> नहीं होना चाहिए (यह बात सभी क्षेत्रों में लागू होती है).
>
> दर्द का हद से गुजरना है दवा हो जाना-2
>
> <
> http://bp0.blogger.com/__ZySD_hi8E4/Rp0kvZ841lI/AAAAAAAAAng/McTKd3-0twY/s1600-h/asima.jpg
> >असीमा
> भट्ट
> मुझे शादी के बाद पत्नी का कोई अधिकार नहीं मिला. घर के परदों का रंग भी उनकी
> प्रेमिका तय करती थी. हालांकि आलोक सिनेमा नहीं देखते थे लेकिन एक बार मेरे
> बहुत जिद्द करने पर जब हम फिल्म सरदारी बेगम देखने गये तो वह अपनी प्रेमिका
> को
> भी साथ ले गये और वह हम दोनों के बीच में बैठी. मेरे लिए यह सब असह्य और
> अपमानजनक था. आलोक से सबसे बड़ी शिकायत मेरी यह रही कि उनमें कभी कोई निर्णय
> लेने की ताकत नहीं थी. हर बार, हर बात में जो भी करना है, वह उन दीदी से पूछ
> कर
> करना. उसे भी मैं नजरअंदाज करती रही, लेकिन मेरे मामलों में उनकी दखलंदाजी
> दिन
> पर दिन बढ़ती ही गयी. ऊपर से आलोक हमेशा यह कहें कि वे उम्र में तुमसे बड़ी
> हैं, कॉन्वेंट में पढ़ाती हैं, उनसें सीखो.
> मुझे पहले ही दिन से उस औरत का विरोध करना और एक पत्नी के अधिकार के लिए कदम
> उठाना चाहिए था. धीरे-धीरे मैं उदासीन और निराश होती चली गयी, जो जैसा चल रहा
> है, चलने दो. जहां एक ओर मैं आलोक का आत्मविश्वास बढ़ाने का काम कर रही थी,
> वहीं मेरा अपना आत्मविश्वास मेरे हाथ से छूटने लगा. और तब मुझे लगा कि नहीं,
> मुझे इस तरह से हार नहीं माननी है. इसलिए मैंने पटना छोड़ने का फैसला कर
> लिया.
> ऑफिस, थिएटर और घर के काम में मैं पिसती रहती थी. अकेली, आलोक कभी कोई मदद
> नहीं
> करते. खाना बनाना, कपड़े धोना और घर की सफाई. कभी-कभी उनकी बहन मेरे घर आती
> तो
> कहती-तोहार घर त आईना एइखन चमकत बा. (तुम्हारा घर तो आईने की तरह चमकता है).
> एक
> और बात बताते हुए अब तो हंसी आती है कि जब मैं आलोक के साथ थी तो वे नौकरानी
> नहीं रखते थे. मैं घर का काम करने के बाद नौकरी करने जाती, फिर शाम को थिएटर
> करके वापसघर आ कर घर का काम करती. कभी थकी होती तो कहती, आज ब्रेड ऑमलेट या
> पनीर खा लो, खाना बनाने की हिम्मत नहीं है, तो वे कहते-तुम तो पांच मिनट में
> खाना बना लेती हो. रात तो अपनी है, थोड़ा देर से ही सही पर खाना तो बनना ही
> चाहिए. अब जब मैं अलग रहने लगी तो मेरे प्यार का दम भरनेवाला इनसान दो-दो
> नौकरानियां रखता है. एक नौकरानी का नाम शांति था. जब कभी छुटि्टयों में मैं
> घर
> (पटना) जाती तो वह मुझे शांति कह कर पुकारते थे.
> मैं अपनी मरज़ी से घर पर किसी को बुला नहीं सकती थी. कभी मेरी मां-बहन मेरे घर
> आयी तो मेरे पति ने उन्हें अपमानित करके बाहर निकाल दिया. एक बार मेरी छोटी
> बहन
> बीमार थी. वह डाक्टर को दिखाने मेरे पास आयी. मैंने जब अपनी बहन को अपने पास
> रखने का फैसला लिया तो उन्होंने मुझे अपनी भाभी और उसके परिवार के सामने
> पीटा.
> एक बार उन्होंने ऐसे ही देर रात को मेरी मां को घर से निकाल दिया. मेरी मां
> ने
> एक गंदी धर्मशाला में रात गुजारी जहां पीने का पानी तक नहीं था जबकि मेरी मां
> ब्लडप्रेशर की मरीज हैं.
> बस समय बीतता गया और एक दिन वह भी आया जिसका इंतजार दुनिया की हर औरत करती
> है.
> मां बनने का इंतजार ! वह दिन मेरी जिंदगी में भी आया. आलोक को शायद अंदेशा लग
> गया था. उन्होंने जबरदस्ती मुझे अपनी परिचित डाक्टर शाहिदा हसन के पास भेजा.
> शाहिदा जी मुझे बेहद प्यार करती थीं. मुझे कभी-कभी लगता वे मेरी मां भी हैं,
> डाक्टर भी और एक सहेली भी. चेकअप के बाद उन्होंने मुझे मुस्कुराते हुए गले
> लगा
> लिया और मुझे मां बनने की शुभकामनाएं दीं. मैं शरमा गयी.
> मेरे लिए यह मेरी जिंदगी का पहला और अनोखा अनुभव था. क्लीनिक से घर आते-आते
> रास्ते भर में न जाने कितने ख्याल मन में दौड़ गये, कितने सपने मैंने बुन
> डाले.
> घर जा कर पति से क्या कहूंगी, कैसे कहूंगी. हिंदी सिनेमा के कई दृष्य आंखों
> के
> सामने घूम गये. जब एक नायिका अपने पति से कहती है कि मैं मैंने कई दृष्यों की
> कल्पना की. मेरा होनेवाला बच्चा कैसा होगा. लड़का होगा या लड़की?
> घर पहुंची तो दरवाजा खोलते ही मेरे पति चीखे- कहां थी इतनी देर? मैं कब से
> इंतजार कर रहा हूं चाय भी नहीं पी है मैंने, जाओ, जल्दी चाय बनाओ, और मैं बस
> मुस्कुराती जा रही थी. मुझे लगा शायद वे मेरे शरमाने से समझ जायें, लेकिन
> नहीं,
> हार कर मैंने ही बताया, शाहिदा जी के पास गयी थी. तो? उनके चेहरे का जैसे रंग
> उड़ गया.
> -मैं प्रेगनेंट हूं.
> -यह कैसे हो सकता है? यह मेरा बच्चा नहीं है.
> इस तरह से मेरे आनेवाले बच्चे का स्वागत हुआ. मैं किस कदर टूटी, इसका अंदाजा
> कोई नहीं लगा सकता. बच्चे को लेकर जो सपने मैंने देखे थे, बुरी तरह बिखर गये.
> रात भर सो नहीं पायी. खाना भी नहीं खाया और रोती रही. सुबह होते ही मैं
> शाहिदा
> जी के पास गयी और सब कुछ बताया. उन्होंने मुझे अबॉर्शन की सलाह दी. मैं आज भी
> नहीं जानती कि मेरा वह फैसला सही था या गलत पर यह सच है कि मुझे आज भी अपने
> बच्चे को खोने का दुख है. मैं देखना चाहती थी, मेरे गर्भ में जो बच्चा था वह
> लड़का था या लड़की. देखने में कैसा होता. आज वह होता तो कितने साल का होता.
> मैं मां बनना चहती थी पर ऐसे इनसान के बच्चे की नहीं जो अपने बच्चे को
> स्वीकारना ही नहीं चाहता हो. मैंने कहीं प़ढा़ था, मेल मीन्स प्रोवाइडर एंड
> प्रोटेक्टर. मेरे मन में हमेशा से अपने होनेवाले पति की बहुत ही सुंदर छवि
> थी.
> वह इनसान ऐसा होगा, जो मुझे बेहद प्यार करेगा. मैं उसकी बांह पकड़ कर चलूं तो
> लगे कि सारी दुनिया मेरे साथ चल रही है. वह मेरी ताकत और आत्मविश्वास बनेगा.
> लेकिन यहां तो मैं ऐसे इनसान के साथ रह रही थी, जिसके बदन से हमेशा दूसरी औरत
> की बू आती थी. न मुझे मेरा घर अपना लगा था, न बेडरूम. सब कुछ बंटा हुआ. हर
> वक्त
> किसी दूसरी औरत की मौजूदगी मेरे मन को सालती रहती थी. बच्चे के आने की खबर से
> अपनी टूटती गृहस्थी बचाने की उम्मीदें जितनी बढ़ गयी थीं, इस घटना के बाद मैं
> उतना ही टूट गयी. आज तक अपने पर लगा आरोप और उससे पैदा हुआ अपमान नहीं भूलती.
> आज भी पूछती हूं अपने पति से किसका बच्चा था वह, मुझे तो नहीं पता, तुम्हें
> पता
> हो तो तुम्हीं बतला दो. औरत के लिए दुनिया की सबसे गंदी गाली है कि उसे अपने
> बच्चे के बाप के बारे में मालूम न हो. सिर्फ कुतिया ही नहीं जानती कि उसके
> पिल्लों का बाप कौन है. मुझे खुद से नफरत हो गयी थी. मेरे भीतर की स्त्री,
> प्रेम, संवेदना सब कुछ जैसे एक झटके में समाप्त हो गये. मुझे किसी का छूना तक
> अच्छा नहीं लगता. नतीजतन हमारे बिस्तर अलग हो गये. एक ही छत के नीचे रहते हुए
> भी हम अलग-अलग कमरों में बंट गये. लेकिन दुनिया के सामने एक अच्छी पत्नी बने
> रहने में मैंने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. इस सबके बावजूद उनके स्वास्थ्य का,
> खाने-पीने में उनकी पसंद-नापसंद का हमेशा ध्यान रखा. कब उन्हें खाने में दही
> चाहिए, कब पपीता, कब छेना, कब केला और कब सलाद तो कब शाम को ग्रीन लेबल चाय
> और
> साथ में नाइस बिस्किट. आज भी मुझे उनकी सारी दिनचर्या याद है, जबकि हमें अलग
> हुए छह साल बीत गये.
> बड़ा मुश्किल हो रहा है आगे लिखना. ऐसा लगा रहा है जैसे मैं ऑपरेशन थियेटर
> में
> लेटी हूं और मेरे जख्मों की चीर-फाड़ हो रही है. दुबारा उसी दर्द, उसी यातना
> से
> गुजर रही हूं.
> मैंने जिस इनसान से शादी की, उसकी और हमारी उम्र में दो दशक का फासला था.
> शादी
> की एक रात में ही मैं अपने 20 साल पीछे छोड़ आयी. बीच के वे साल मैं जी नहीं
> पायी. अचानक मैं 20 साल बड़ी हो गयी. मैं अचानक अपनी उम्र के बराबर के लोगों
> की
> चाची-मामी और नानी-दादी बन गयी. बड़ा अजीब लगता, मुझे जब मेरे पिता या चाचाजी
> के उम्र के लोग मुझे भाभी बुलाते या मुझसे मजाक करते. एक बात और मैंने गौर
> की,
> मेरे पति को किसी से भी मेरा हंस कर बात करना अच्छा नहीं लगता. मैं उनके
> दोस्तों या परिवार या रिश्ते के भाई या बहनोई से सिर्फ इसलिए ठीक से बात करती
> क्योंकि यह एक स्वाभाविक कर्टसी है कि घर आये मेहमानों से ठीक से या तहजीब से
> बात की जाये, जबकि मेरा अपना कोई दोस्त, परिचित या परिवार का सदस्य मेरे घर
> नहीं आता था, क्योंकि मेरे पति को पसंद नहीं था इसलिए मैंने सबसे नाता तोड़
> लिया था. उनके ही परिवार के सदस्यों की और मित्रों की मैं खातिर-तवज्जो करती
> और
> उनके जाने के बाद ताने मिलते कि मैं बड़ा हंस-हंस कर बात करती हूं. इस तरह के
> आरोप मुझे बहुत सालते पर मैंने ये बातें किसी को नहीं बतायीं. सब कुछ चुपचाप
> सहती और बरदाश्त करती रही. उनकी भाभी, मुझे प्यार से बेटी बुलाती थीं,
> क्योंकि
> उनकी बेटी मेरे बराबर की थी. मुझे भी उनका इस तरह प्यार से बुलाना अच्छा लगता
> था. मैं उन्हें मां समान मानती थी. एक दिन उनसे रोते हुए मैंने कहा- भाभी
> हमारा
> घर बचा दो. हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है. हम सिर्फ दुनिया की नजर में
> पति-पत्नी हैं.
> उन्होंने बस इतना कहा-देखो यह तुम्हारा पर्सनल मैटर है. तुम खुद ही इसे
> सुलझाओ.
> क्रमशः
>
> --
> reyaz-ul-haque
> prabhat khabar
> old bypass road
> kankarbagh
> patna-20
> mob:09234423150
> http://hashiya.blogspot.com
> -------------- next part --------------
> An HTML attachment was scrubbed...
> URL:
> http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20070718/a899d5f1/attachment.html
>
> ------------------------------
>
> _______________________________________________
> Deewan mailing list
> Deewan at mail.sarai.net
> http://mail.sarai.net/cgi-bin/mailman/listinfo/deewan
>
>
> End of Deewan Digest, Vol 50, Issue 2
> *************************************
>
--
reyaz-ul-haque
prabhat khabar
old bypass road
kankarbagh
patna-20
mob:09234423150
http://hashiya.blogspot.com
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20070718/d3fc5ac0/attachment.html
More information about the Deewan
mailing list