[दीवान] wikipedia par hindi mein aalekh
Ravikant
ravikant at sarai.net
Fri Mar 16 15:03:15 IST 2007
abhivyakti se saabhaar
http://www.abhivyakti-hindi.org/vigyan_varta/pradyogiki/2007/wikipedia.htm
maze lein aur wiki ko bhi explore karein.
shukriya
ravikant
विकिपीडिया इंटरनेट पर आधारित एक मुक्त विश्वकोश परियोजना है। यह विकि के रुप में है, यानी
एक ऐसा जाल पृष्ठ जो सभी को इसका संपादन करने की छूट देता है। विकिपीडिया शब्द विकि और
इनसाइक्लोपीडिया शब्दों को मिला के बना है। देखा जाए तो विकिपीडिया स्वयंसेवकों के सहयोग से
निर्मित है, जिसकी भी वेब तक पहुँच है वह विकिपीडिया पर लिख सकता है और लेखों का संपादन कर
सकता है, यानि आप भी इस वृहद आंदोलन का हिस्सा बन सकते हैं। विकिपीडिया के मुख्य सर्वर टैंपा,
फ्लोरीडा में है, अतिरिक्त सर्वर एम्सटर्डम और सियोल में हैं।
निपुण लोगों द्वारा बनाए गए विश्वकोश न्यूपीडिया के पूरक के रूप में 29 जनवरी, 2001 में इसकी
शुरुआत हुई। अब यह विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा संचालित है जो एक ग़ैर-लाभकारी संस्था है। 2006
के मध्य में इसमें 46 लाख से भी ज़्यादा लेख थे, सिर्फ़ अंग्रेज़ी भाषा में ही 12 लाख से भी ज़्यादा लेख
थे। यह 200 से भी ज़्यादा भाषाओं में है, जिसमें से 15 भाषाओं में 50 हज़ार से भी ज़्यादा लेख हैं।
जर्मन भाषा के विकिपीडिया को डीवीडी में भी वितरित किया गया है। विकिपीडिया के संस्थापक
जिमी वेल्स के शब्दों में यह "विश्व के प्रत्येक व्यक्ति के लिए, उनके अपनी भाषा में एक बहुभाषीय,
मुक्त, सबसे अधिक मुमकिन गुणवत्ता वाला विश्वकोश बनाने और वितरित करने का एक प्रयत्न है।"
हालाँकि विकिपीडिया की विश्वस्तता और सत्यता पर काफ़ी विवाद भी होता रहा है। वेबसाईट पर
आसानी तथा बर्बरता के साथ संपादन करने की क्षमता, असमान गुणवत्ता और कई भाषाओं में तथ्य के
परोक्ष लोकप्रियता की प्राथमिकता इत्यादि की काफ़ी आलोचनाएँ हुई हैं। फिर भी इसके मुक्त वि
तरण, निरंतर और काफ़ी संख्या में बदलाव, विभिन्न क्षेत्रों और भाषाओं के समावेश ने इसे इंटरनेट पर
विश्व के सबसे अधिक लोकप्रिय निर्देशिका संसाधनों में से एक बना दिया है।
विकिपीडिया के लिए धन की व्यवस्था विकिमीडीया फाउंडेशन के ज़रिये होती है। वर्ष 2005 की
चौथी तिमाही में इसकी ज़रूरत 3,21,000 अमरीकन डॉलर थी, जिसमें 60% हार्डवेयर के लिए आवश्यक
था।
विकिपीडिया को मई 2004 में दो प्रमुख सम्मान मिले: पहला प्रिक्स आर्स इलेक्ट्रोनिका द्वारा
गोल्डन नीसा फार डिजीटल कम्युनीटीज़, दुसरा कमुनिटी क्षेत्र में जजों द्वारा वेबी सम्मान।
साथ ही विकिपीडिया को कई स्रोत्रों से प्रशंसा भी मिली है, जिनमें प्रमुख हैं: बीबीसी न्युज़, वा
शिंगटन पोस्ट, द इकोनॉमिस्ट, न्यूज़ वीक, टाइम मैगज़ीन और रीडर-डाइजेस्ट।
टाइम मैगज़ीन ने विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स को वर्ष 2006 के विश्व के 100 सबसे प्रभावशा
ली व्यक्तियो में से एक भी बताया।
विभिन्न भाषाओं में संस्करण
जुलाई 2006 तक विकिपीडिया के 151 भाषाओं में सक्रिय संस्करण है, कुल 229 भाषाओं में संस्करण है जो
भिन्न अवस्थाओं में हैं। भिन्न भाषाओं के संस्करण स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं। इन संस्करणों के अंशों का
एक-दूसरे से कोई संबंध नहीं है, न ही इनके लेखों का कोई संबंध है, और न ही किसी भी लेख के एक भा
षा से दूसरी भाषा में अनुवाद की आवश्यकता। विकिपीडिया में स्वचालित अनुवाद का स्पष्ट निषेध है,
हालाँकि निपुण लोगों द्वारा अनुवाद का स्वागत भी होता है। भिन्न भाषाओं के संस्करणों को समान
नीति जैसे कि "निष्पक्ष दृष्टिकोण" के ज़रिए बाँधा गया है। लेखों और चित्रों को भिन्न संस्करणों के
बीच इंटरविकि (interwiki) के ज़रिए जोड़ा जा सकता है, लेखों के अनुवाद के लिए अनुरोध भी
किया जा सकता है। हालाँकि अनुवादित लेख काफ़ी कम संख्या में हैं। अलेक्क्षा (Alexa) के अनुसार
अंग्रेज़ी विकिपीडिया कुल ट्रैफ़िक का केवल 60% ही प्राप्त करता है। जबकि अन्य 40% भिन्न भाषाओं
में है। मुख्य भाषाओं में अंग्रेजी, जर्मन, फ्रांसीसी, पोलिश, जापानी, डच, स्वीडिश, इतालवी,
पुर्तगाली और स्पैनिश शामिल हैं।
हिंदी विकिपीडिया
विकिपीडिया के फ़ायदे बहुत हैं, और हिंदी विकिपीडिया का तीव्र विकास, हिंदी और हिंदीभाषी
लोगों के लिए अच्छा है।
हिंदी में विकिपीडिया की शुरुआत जुलाई 2003 में हुई थी। आज हिंदी विकिपीडिया में क़रीब 1500
मुख्य लेख है। इसमें भूगोल, इतिहास, व्यक्तिगत जीवन, विज्ञान, राजनीति, फ़िल्में, खेल और साहित्य
के लेख प्रमुख हैं। हिंदी विकिपीडिया में स्वयंसेवकों का घोर अभाव है। कई लेख अभी पूरे नहीं हैं।
हिंदी साहित्य, भारत और संबंधित विषयों की जानकारी हिंदी से ज़्यादा तो अँग्रेज़ी और जर्मन विकि
पीडिया पर ही है।
विकिपीडिया के काफ़ी फ़ायदे है, इन फ़ायदों को हिंदी बोलने और समझने वाले लोगों तक पहुँचाने के लि
ए हमें हिंदी विकिपीडिया का विकास करना चाहिए। विकि स्वरूप के कारण लेखों की कड़ियों को
शब्दों के साथ जोड़ना आसान है, इससे न केवल लेख के बारे मे जानकारी मिलती है, बल्कि उससे जुड़ी
अन्य रोचक जानकारियाँ भी प्राप्त होती हैं, उदाहरण के लिएः अगर आप मुंबई विस्फोटों से जुड़ा लेख
पढ़ रहे हैं तो उसमें आपको मुंबई के लोकल ट्रेनों के लेख की कड़ी भी मिल जाएगी। इंटर्विकि से भिन्न
भाषाओं के लेख जुड़े होते है। हिंदी में महात्मा गांधी के लेख के साथ लगभग 31 और भाषाओं मे उस
लेख की कड़ी है, किसी और भाषा जैसे की गुजराती मे लिखा गया लेख तुरंत ही पढ़ सकते है।
विकिपिडीया मे काफ़ी तेज़ी से समसामयिक विषयों के बारे में लेखों का विकास हो सकता है जैसे कि
मुंबई विस्फोटों के ख़बर का ज़ाहिर होने के चंद मिनटों में ही उसके बारे में अंग्रेज़ी विकिपीडिया
में प्रासंगिक कड़ियों के साथ लेख मौजूद था। ऐसे ही परिणाम आपसी सहयोग से हम हिंदी में क्यों नहीं
प्राप्त कर सकते?
गूगल और अन्य सर्च इंजनों की खोज करने पर विकिपीडिया के लेख परिणामों में प्रमुखता से उभरते हैं।
ज़ाहिर है कि हिंदी विकिपीडिया के विकास से इंटरनेट पर हिंदी का इस्तेमाल करने वाले लोगों की
संख्या में भी वृद्धि होगी। लोगों को हिंदी का प्रयोग करने हेतु एक और मंच मिलेगा। विकिपीडिया
एक ऐसा मंच है जो शिकायत का मौका नहीं देता है, बल्कि आपको अपनी ही शिकायत दूर करने का
मौका देता है। अगर आपको लगता है कि कोई जानकारी अधूरी है या ग़लत है, तो आप उसमें घटजोड़
या सुधार कर सकते हैं। हिंदी में लगभग हर विषय पर जानकारी की माँग है, जो हम सबको पूरी
करनी चाहिए। देखा जाय तो विकिपीडिया चिट्ठाकारिता का भी पूरक है, निजभाषा के प्रति लगा
व का जो प्रदर्शन हम चिट्ठाकारी या अपने अपने जालघर बनाकर करते हैं वह साथ-साथ
विकिपीडिया द्वारा भी सर्वथा संभव है।
सहयोगः रवि श्रीवास्तव
सौजन्यः निरंतर
आभारः अनूप कुमार शुक्ल
24 फ़रवरी 2007
More information about the Deewan
mailing list