[दीवान]बिना परभतिया बने हो सकता है गुजारा ?

zaigham imam zaighamimam at gmail.com
Fri May 25 02:17:39 IST 2007


अविनाश जी,
यही तो दिक्‍कत है। आप नहीं मान सकते, श्‍वेता जी नहीं मान सकती और मैं भी नहीं
मान सकता। वैसे आप श्‍वेता जी का पक्ष ले जरुर रहे हैं लेकिन आपमें और उनमें
फर्क है। वो विश्‍लेषण करना चाह रही हैं और आप खारिज। आप लिखते हैं कि मैं गैर
जरुरी तर्क दे रहा हूं माफ कीजिएगा सबूतों की बात श्‍वेता जी कर रही हैं। मैं
भी उनको वही बता रहा हूं जो आपने अदालत जैसा भारीकम शब्‍द जोडकर बताया। रही
रचनाकार की सफाई की बात तो उसको सुई कोंचते रहिए बेचारा कुछ बोले तो कहिए सफाई
दे रहा है। मैं यथार्थ का नक्‍शा तैयार करने के लिए कहानी नहीं लिखता। ये बडे
लोगों का काम है। रही कहानी के सतही स्‍केच होने की बात तो सतह पर रहने वाले
लोगों पर लिखी कहानी सतही ही होगी? ऐसा मैं नहीं बाजार कहता है जिसकी आप जैसे
लोग नुमांइदगी कर रहे हैं।

एक बार फ‍िर शुक्रिया,
जैगम

On 5/23/07, avinash das <avinashonly at gmail.com> wrote:
>
> ज़ैगम जी, श्‍वेता की बात अंतत: सही है। आप मान लें। आपकी बात में अब
> अपनी कहानी को सही साबित करने के लिए गैर ज़रूरी तर्क आने लगे हैं। आपने
> कहानी लिख दी, अब लोग अपनी बात कहेंगे। हर बात पर रचनाकार की सफाई ज़रूरी
> नहीं होती। हां, एक और बात... कोई भी किस्‍सा और सच्‍चा हादसा भी सौ
> फीसदी असली नहीं होता। और आप सबूतों पर जिस तरह की बात कर रहे हैं, वह भी
> बेकार है। हमारे मुल्‍क की अदालतों का हश्र सबूतों की अस्तित्‍वहीनता का
> ही नतीजा है। वैसे आपकी कहानी सतही विवरणों का एक साधारण सा स्‍केच है।
> इसका जवाब मुझे नहीं चाहिए, क्‍योंकि उस जवाब में आप यही साबित करेंगे कि
> कहानी कैसे यथार्थ का नया नक्‍शा तैयार कर रही है। जबकि मैं ये मान ही
> नहीं सकता। शुक्रिया। अविनाश।
>
> On 5/23/07, zaigham imam <zaighamimam at gmail.com> wrote:
> >
> >
> > श्‍वेता जी,
> >
> > अजीब बात है कि आप-आप बार-बार कहानी को मेरी जिज्ञासा से उत्‍पन्‍न विषय कह
> रही
> > हैं। मैं रविकांत जी को भेजे गए पहले ही मेल में साफ कर चुका हूं कि ये
> किस्‍सा
> > सौ फीसदी असली है। ये दीवान पर है। मैंने उस महिला को देखा नहीं, सुना जरुर
> था।
> > जहां तक सोच वाली बात है तो इस पर बडी लंबी बहस हो सकती है। आप अपनी सोच से
> बहस
> > करेंगीं मैं अपनी। और हां, सबूत हर चीज के होते हैं कामयाबी के भी
> नाकामयाबी के
> > भी। लिहाजा इस बहस में पडना बेकार है कि आप क्‍या साबित कर सकती हैं और मैं
> > क्‍या साबित कर सकता हूं। स्‍त्री और पुरुष के बीच का फर्क मिटाना या मिटना
> > संभव नहीं है। ये भी आपकी सोच है। मेरी सोच के मुताबिक परिस्‍ि‍थतियां
> इंसान को
> > अलग अलग एक्‍शन या फ‍िर रिएक्‍शन के लिए बाध्‍य करती हैं। इस मामले में भी
> ऐसा
> > है। परभतिया या नरेस से ज्‍यादा मैं उस परि‍स्थिति को दोषी मानता हूं जो इस
> तरह
> > की घटना को अंजाम देने के लिए बनी। जहां तक फूहडता को नादान बच्‍चे का जामा
> > पहनाने का आपका व्‍यंग्‍य है तो यहां आप ठीक तरीके से नहीं समझीं। मैंने
> कहा
> > बच्‍चा खूबसूरत है लेकिन उसका आवरण फूहड है, जैसे कि कहानी में , विषय
> सीरियस
> > हैं लेकिन शब्‍द अश्‍लील हैं गंदे हैं। आप के कुछ और सवालों के जवाब नीचे
> के
> > मेल में हैं। आपके एक समर्थक ने लिखा। उनका सवाल मेरा जवाब दोंनो है।
> बहरहाल,
> > आपसे इतना जरुर कहना चाहूंगा हूं कि कहानी कोई गणित नहीं है। जिससे दो गुणे
> दो
> > चार ही होते हैं। यहां दो गुणे दो कुछ भी हो सकता है।
> >
> > एक बार फ‍िर शुक्रिया
> >
> > जैगम
> >
> >
> >
> > ज़ैगम,
> > मैं श्‍वेता की बात से सहमत हूं। आपकी कहानी में एक ऐसा चित्र है, जो
> > सामाजिक दारुण का कोई बड़ा स्‍केच नहीं खींचता। नरेस की क्रूरता
> > हिंदी-उर्दू कहानियों में भरी पड़ी है। आपकी कहानी हमें अखिलेश की
> > यक्षगान कहानी की याद दिलाती है। क्‍या आपलोगों ने वो कहानी पढ़ी है ?
> >
> >
> >
> >
> > कहानीके साथ दिक्कत यही है। कुछ भी कहकर उसे खारिज किया जा सकता है। जैसा
> की
> > श्वेता जी मंटो को लेकर सवाल उठाती हैं। लेकिन आप बताईए कौन सी किताब में
> लिखा
> > है कि कहानी में सामाजिक दारुणता जरुर होनी चाहिए? कहानी निहायत व्यक्तिगत
> भी
> > हो सकती है, जैसे कि मैंने लिखी। मेरा मकसद सिर्फ परभतिया की कहानी को
> सामने
> > लाना था। आप क्या समझते हैं क्या लिखने वाला नहीं जानता की वो क्या निकाल
> के
> > लाया है? ये एक सच्ची घटना थी। मैं अगर चाहता तो इसी घटना को आभिजात्य वर्ग
> की
> > कहानी बनाकर परोसता। फिर सबको मजा आता। कीमती अंत :वस्त्र, एसी कमरा और देह
> का
> > खेल। यही सबकुछ होता मगर न वीभत्स लगता न लिजलिजा। लेकिन मैंने परभतिया को
> > चुना। रही बात कहानी के यक्षगान जैसा होने की तो मैंने अभी तक अखिलेश को
> नहीं
> > पढा। आप कहते हैं कि हिंदू उर्दू की कहानियां नरेसों की क्रूरता से भरी पडी
> > हैं। बिल्कुल सही है। लेकिन ये भी सही है कि सबके परभतिया और नरेस अलग-अलग
> हैं।
> >
> > शुक्रिया
> >
> > जैगम
> >
> >
> >
> >
> >
> >
> > On 5/22/07, Shveta <shveta at sarai.net> wrote:
> > >
> > > Dear Zaigham,
> > >
> > > Apni kahani ke rishte mein "phuhad" ko behti naak wale nadan bacche ki
> > > chhavi dena - yeh bada hi interesting twist raha :- ) Khair, shukriya,
> > > aap ne bata to diya ki kahani ke peechhe soch yeh hai ki shramik varg
> > > mein aurat apne ghar se "urhari" ho nikle aur bina shadi kisi ke saath
> > > rahe, aisi aurat ki koi soch nahin aur uska hashar yun hota hai. Iske
> > > vipreet empirical evidence dene se ap ke is yakeen mein farq ki
> > > gunjayish nahin; ap ka apni jigyasa se utpann vishayon par kahani
> likhna
> > > rukwana bhi mere - na shayad kisi aur ke - interests mein nahin :- )
> > >
> > > Waise, kahani ko sochne mein "stree aur purush ka farq mita den",
> jaisa
> > > ki ap ne apne mail mein karne ka aagrah kiya hai, to is tarah ki
> kahani
> > > likhna ap ke liye mumkin bhi nahin. Iska stage hi stree aur purush ka
> > > farq hai. Yeh kahani aap do aadmiyon ya do auraton ke beech rishte ke
> > > liye likh nahin sakte the.
> > >
> > > salaam
> > > shveta
> > >
> > > ps: Waise, clarify kar dun, aap ne ek dum galat samjha ki meri apeksha
> > > hai ki do logon ko qaidi bana ke, buri tarah se chabuk se peetne ke
> baad
> > > ek chhote se ek pinjre mein daal kar, har baar ek doosre ki chhuwan se
> > > utpan peeda ko dekh kar phir gaur farmaya jaaye aur unke zariye "human
> > > nature and the curious behaviour of men" par meditate kiya jaaye. Aap
> > > samajh nahin paaye, koi baat nahin, ki behas to kahani mein aisa hone
> > > par thi :- ) (With very sincere apologies to Raoul Vaneigem!)
> > >
> > >
> > >
> > > zaigham imam wrote:
> > > > श्‍वेता जी,
> > > >
> > > > मैं कतई नहीं कहूंगा कि ये सत्‍य है और ऐसा होता है। चलिए मान लेते हैं
> ऐसा
> > नहीं होता
> > > > है। लेकिन फ‍िर होता क्‍या है? मेरी कहानी के बहाने आपने खूब भडास
> (अन्‍यथा
> > न
> > > > लीजिएगा) निकाली है। देह से जुडी कहानियों के साथ दिक्‍कत यही है। अकसर
> > उन्‍हें इस
> > > > टाइप की आलोचनाओं से रुबरु होना पडता है। आपकी शिकायत है परभतिया गूंगी
> है।
> > ठीक
> > > > बात। लेकिन अभी एक दिन पहले अरशद अमानुल्‍लाह साहब (शायद पिछली बार
> सराय के
> > > > शोधार्थी थे) से फोन पर इसी कहानी के विषय में बात हुई, उनका कहना था
> कि
> > नरेस का
> > > > कैरेक्‍टर दब गया है। उसे और खुलकर सामने आना चाहिए था। अब बताईए इसे
> क्‍या
> > समझा
> > > > जाए। जहां तक मैं समझ रहा हूं आपके मुताबिक परभतिया को नरेस का वो
> हिस्‍सा
> > काट लेना
> > > > चाहिए था। वो चूक गई। लेकिन नरेस नहीं चूका।
> > > >
> > > > क्‍या फर्क पडता है। शायद इस अंत से आपको मजा आ जाता लेकिन मुझे नहीं
> आता
> > > >
> > > > ? स्‍त्री और पुरुष का फर्क मिटा दीजिए फ‍िर देखिए। नरेस मरे या
> परभतिया।
> > कहानी
> > > > तो अपना सवाल लिए वहीं खडी है। और हां सच मानिए। परभतिया जैसी औरतों की
> कोई
> > > > सोच नहीं होती। आप कह सकती हैं मैं गलत कह रहा हूं। लेकिन मैं नहीं
> > मानूंगा। परभतिया
> > > > की अगर कोई सोच होती तो वो नरेस के साथ भागती ही नहीं। वो भाग गई सबकुछ
> > वहीं
> > > > खत्‍म हो गया। उसके बाद तो सब देह पर ही निर्भर करता है। परभतिया की
> देह
> > नरेस की
> > > > जरुरत थी। वो उसे दे रही थी। मेरे शब्‍दों में भले ही उन दोंनो के बीच
> का
> > सेक्‍स वीभत्‍स
> > > > रुप में चित्रित हो रहा हो लेकिन असल में सबकुछ इतना वीभत्‍स है नहीं।
> आगे
> > पीछे या
> > > > किसी और तरीके से, है सबकुछ इसी शरीर के सुख के लिए। आप नरेस को क्रूर
> > क्‍यों समझती
> > > > है। दस साल से एक रखैल को लेकर पडा रहने वाला आदमी क्‍या कम दमदार है।
> > परभतिया
> > > > को उससे हमदर्दी होती है , क्‍या ऐसे ही। रोज वो चूल्‍हा जलाए रोटी
> बनाने
> > को आतुर
> > > > रहती है, ऐसे ही। वो नरेस का हाथ बंटाने के लिए तैयार है, ऐसे ही। आपने
> > पढा, नरेस उसे
> > > > मजदूरी क्‍यों नहीं करने देना चाहता , उसे डर है ठेकेदार उसके साथ कुछ
> कर
> > सकता है। अंत
> > > > में जो कुछ होता है वो परिस्थितिवश हो रहा है। बिल्‍कुल ऐसे जैसे कोई
> बंदूक
> > गलती से चल
> > > > जाए, किसी की जान चली जाए। /
> > > >
> > > > कहानी का सवाल तो ये है। उस माहौल में जिसमें परभतिया है औरत किसी मर्द
> के
> > भाग जाए
> > > > तो बिना परभतिया बने उसका गुजारा कैसे हो सकता है। आप बताईएगा, सिर्फ
> एक
> > ऐसा
> > > > रास्‍ता जो परभतिया को इस नर्क मु‍क्ति दिला दे। यकीन मानिए अगर आपके
> > उत्‍तर ने
> > > > मुझे संतुष्‍ट कर दिया तो फि‍र कभी ऐसी कहानी नहीं लिखूंगा। ये प्रीति
> > जिंटा की फ‍िल्‍म
> > > >
> > > > /''क्‍या कहना'' नहीं है जहां प्रेगनेंट नायिका थोडी बहुत परेशानी
> झेलझाल
> > कर कुंवारी
> > > > मां बनने की तैयारी में है। यहां तो परभतिया एक अकेले नरेस से जूझ रही
> है
> > बाहर निकली
> > > > तो नरेसों की भीड है उनसे छूटी तो निहायत ही कमीना समाज है जो उसे वहीं
> > पहुंचाएगा
> > > > जहां नरेस के हाथों वो इत्‍तफाक से पहुंच गई।
> > > >
> > > > आप लिखती हैं।
> > > >
> > > > सेक्स, जगह और हिंसा के भाषाई सोचने और सुनने-सुनाने के हमारे माहौल
> इतने
> > सूख गए हैं कि
> > > > जहाँ इनका ज़रा भी अंदेशा होता है, वहाँ उससे /रूबरू/ हो पाने की अपनी
> > क्षमता को हम
> > > > ख़ुद को धोखा देता हुआ पाते हैं। यहां भी मैं आपसे सहमत नहीं हूं।
> रुबरु हो
> > पाने की क्षमता
> > > > बहुत कुछ है। /जरुरी/ नहीं है कि किसी चीज के बारे में लिखने के लिए
> उसमें
> > झांककर देखा
> > > > जाए। '' जो दिखा सो लिखा'' तो क्‍या लिखा। मंटो के साथ भी यही बात है।
> फ‍िर
> > > > भी उन्‍होंने बहुत कुछ देखा। उनकी जिंदगी का काफी हिस्‍सा वेश्‍याओं के
> > कोठे पर शराब
> > > > पीते हुए निकला था। खैर रुबरु होने होने की क्षमता के /नाम/ पर धोखे को
> भी
> > मैं आक्षेप
> > > > समझता हूं। मेरी कहानी से शुरु करते हैं, ऐसा कौन सी बात है जिसमें मैं
> > धोखा देने की
> > > > कोशिश कर रहा हूं। परभतिया और नरेस के बीच के क्रियाकलाप या फ‍िर क्‍या
> > संवाद ऐसे
> > > > हैं जो हजम न हों ? फ‍िर लिखने वालों ने तो देखकर भी लिखा लेकिन क्‍या
> खाक,
> > मंटो का
> > > > मुकाबला कर सकते हैं।
> > > >
> > > > रही अपनी कहानी को फूहड कहने की बात तो यहां आप सही हैं। लेकिन फ‍िर भी
> > कहानी है
> > > > तो फूहड। शहरों में ये शब्‍द ज्‍यादा प्रचलित नहीं है। गांवों में चलता
> है।
> > बेहद खूबसूरत
> > > > सा‍ बच्‍चा हो, लेकिन नाक बह रही हो , पैंट न पहने हो, माथे पर काजल न
> हो।
> > हर
> > > > कोई यही कहेगा, है तो बडा खूबसूरत लेकिन फूहड।
> > > >
> > > > वालेकुल अस्‍सलाम
> > > >
> > > > जैगम
> > > >
> > > >  -------------------------
> > > >
> > > >
> > > > On 5/21/07, *Shveta* < shveta at sarai.net <mailto: shveta at sarai.net>>
> > wrote:
> > > >
> > > >     श्‍वेता जी ने कहा था
> > > >
> > > >
> > > >
> > > >     डीयर ज़ैगम, सभी,
> > > >
> > > >     मेरे कुछ दोस्त, जो समाज सेवा में कार्यरत हैं, ने कमर्शियल सेक्स
> > वर्कर्ज़ के साथ काम
> > > >     करती
> > > >     अपनी टीम के बारे में एक कड़ी मुश्किल का खुलासा किया। उनका कहना
> था कि
> > सर्वे के
> > > >     दौरान
> > > >     जब वो सवाल करते हैं - आप दिन में कितनी बार सेक्स करते हो? कितनी
> बार
> > करने के बाद
> > > >     थकान लगती है? आपके क्लायंट आपके साथ किस-किस तरह के बरताव करते
> हैं?
> > किस-किस
> > > >     तरह की
> > > >     अपेक्षाएँ होती हैं उन्हें? - तो उन्हें बार-बार ये सवाल पूछने से
> और
> > हर बार पूछने पर
> > > >     उनका
> > > >     जवाब क्या होगा, इसका अंदाज़ा लगाने से "मज़ा" आने लगता है। सेक्स,
> जगह
> > और हिंसा के
> > > >     भाषाई सोचने और सुनने-सुनाने के हमारे माहौल इतने सूख गए हैं कि
> जहाँ
> > इनका ज़रा भी
> > > >     अंदेशा
> > > >     होता है, वहाँ उससे रूबरू हो पाने की अपनी क्षमता को हम ख़ुद को
> धोखा
> > देता हुआ
> > > >     पाते हैं।
> > > >     ऐसे में मुझे कुछ रचनाओं, जैसे इशिगुरो की "इकूको की डायरी" (जिसका
> > मैंने हिंदी
> > > >     अनुवाद पढ़ा
> > > >     है) का ख़्याल आता है - कि सामाजिक रूप में सेक्स को मन में ला
> पाने के
> > भाषाई साधन
> > > >     क्या
> > > >     मौजूद हैं, और कहाँ-कहाँ मौजूद हैं? शायद अपनी कहानी को "फूहड़" कह
> कर
> > आप
> > > >     सुनने-सुनाने के
> > > >     माहौल की दरिद्रता से उपजी हिचक का इज़हार कर रहे थे। ये समझ आता
> है।
> > लेकिन चलिये,
> > > >     "फूहड़" का वस्त्र हटा कर आपकी रचना को उसकी नग्नता में देखा जाए,
> और
> > बात को
> > > >     थोड़ा
> > > >     आगे बढ़ाया जाए।
> > > >
> > > >     21वीं शताब्दी 20वीं के खंडहरों में खड़ी है। मनुष्य कितना
> "वीभस्त" हो
> > सकता है, हम
> > > >     इस से
> > > >     अपरिचित नहीं हैं। दूसरे को ध्वंस करने को एक "एस्थेटिक प्रैक्टिस"
> > बनाना संभव है,
> > > >     इसके बड़े
> > > >     पैमाने पर प्रयोग किए जा चुके हैं। लेखक और अन्य रचनाकार इससे
> रूबरू हो
> > इसका उल्लेख
> > > >     करने के
> > > >     परीश्रम में लगे रहे हैं, इसके समक्ष खड़े होने पर भाषाई फ़ेलियर
> पर भी
> > सोच बहुत
> > > >     गहरी है,
> > > >     होनी ही है। फ़ेमिनिज़्म की सबसे बड़ी सफलता है कि इस सब में "घर"
> > (डोमेस्टिक
> > > >     स्पेस) अनछुई
> > > >     जगह नहीं रही है। सेक्स, जगह और हिंसा के त्रिकोण में ही आपका लेख
> > (कहानी) खड़ा है।
> > > >
> > > >     मन्टो को गली-गली में सब क्यों दोहराते हैं? ("फूहड़" भी कहते हैं,
> > हालांकि उनकी
> > > >     मंशा पाठक
> > > >     में "रोमांच" लाने की नहीं थी।) उनकी कहानियों में नाड़े के नीचे
> की
> > अपनी सोच को
> > > >     छोड़ कर
> > > >     उतरा जाए तो हिंसा का भाषा से क्या रिश्ता है, हिंसा भाषा में क्या
> > बदलाव, क्या
> > > >     चुप्पी
> > > >     लाती है, हिंसा को भाषा में उतारने में क्या हद है जो हमारी समझ से
> > फिंसल जाती है, ये
> > > >     कोशिश सुनाई देती है। "मन्टो" ने बंटवारे के समय की कहानियाँ लिखी
> हैं
> > कहना
> > > >     अपूर्णता में
> > > >     दोहराना होगा। मन्टो ना ही "जिससे रूबरू, उसको हूबहू" लेखक थे, ना
> ही
> > "एक
> > > >     अत्याचारी
> > > >     और एक बेचारी" लेखक।
> > > >
> > > >     ज़ैगम, श्रमिक वर्ग में सेक्स, जगह और हिंसा के बीच के रिश्ते के
> बारे
> > में आपकी
> > > >     जिग्यासा होना
> > > >     एक हद तक समझ आता है। (काश कि ये जिग्यासा "लेडी चैटर्ले के
> प्रेमी"
> > जैसी क्षमता
> > > >     भी अपने
> > > >     अंदर कुबूल कर पाती! पर वो किसी अन्य कड़ी में...।) पर, लेख की
> कोशिश
> > के विपरीत,
> > > >     परभतिया के साथ सोचने में मैं लाचार हूँ। आपके लेख में वो गूँगी
> है।
> > उसकी कोई सोच
> > > >     नहीं है।
> > > >     वो "बेचारी" है। उसकी दोहराने की क्षमता में भी लाचारी है - माँ भी
> > उसके ज़हन में
> > > >     आती है
> > > >     तो डाँट-फटकार-डरावने कथन के साथ। आप कहेंगे, ये सत्य है, ऐसा होता
> है।
> > पर लेख इन
> > > >     crutches पर खड़ा नहीं हो सकता।
> > > >
> > > >     सलाम
> > > >     श्वेता
> > > >
> > > >
> > > >
> > ------------------------------------------------------------------------
> > > >
> > > > _______________________________________________
> > > > Deewan mailing list
> > > > Deewan at mail.sarai.net
> > > > http://mail.sarai.net/cgi-bin/mailman/listinfo/deewan
> > > >
> > >
> > >
> >
> >
> > _______________________________________________
> > Deewan mailing list
> > Deewan at mail.sarai.net
> > http://mail.sarai.net/cgi-bin/mailman/listinfo/deewan
> >
> >
>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20070525/2a377f2a/attachment.html 


More information about the Deewan mailing list