[दीवान]एक अपील

Ravikant ravikant at sarai.net
Fri Oct 5 15:00:49 IST 2007


दोस्तो,

रेडहैट के राजेश रंजन और मेरे बीच काफ़ी समय से इस प्रस्ताव पर मंथन चल रहा है कि हिन्दी में एक 
ऐसी पत्रिका निकाली जाए जो भाषाई कंप्यूटिंग में चल रहे विभिन्न प्रयोगों को सामने ला सके. 
पिछले दिनों विजेन्द्र और अविनाश तथा प्रमोद जी से भी इस पर मुख्तसर सी चर्चा हुई.
इसका एक फ़ायदा यह भी होगा कि हम लोगों के एक ऐसे हिस्से से बातचीत कर पाएँगे, 
जिनमें तकनीकी दक्षता शायद कम हो पर जो भाषा-प्रयोग के माहिर हैँ. इन लोगों को बहस में 
शामिल किए बिना हमारी सारी कोशिशें अधूरी होंगी. हमने छोटे पैमाने पर, 
समय-समय पर, यह कोशिश की है, ख़ास तौर पर इंडलिनक्स की समीक्षा कार्यशाला आयोजित करके
या हिन्दलिनक्स ख़बरनामा निकालकर. हमारी पहुंच तब भी सीमित थी अब भी है. पर अब संदर्भ बदल 
गया है, और भाषाई कंप्यूटिंग करने के औज़ार जल्द ही प्लैटफ़ॉर्म से आज़ाद होते चले जाएँगे. फिर कुछ 
बुनियादी ज़रूरतेँ सब की एक जैसी हैँ - मिसाल के तौर पर हमें अच्छा स्पेल-चेकर चाहिए, तो अगर  
एक भाषा में यह बन जाता है तो तकनीकी सफलताओं का फ़ायदा दूसरे भाषा-भाषियों को भी मिलेगा.  
अभी तो समस्या यह है कि यह रचनात्मक काम बहुत कम लोगों तक महदूद है. 

संदर्भ इसलिए भी बदल गया है क्योंकि जैसाकि नीलिमा, गिरीन्द्र, राकेश और कुछ हद तक गौरी हमें 
बताती रही हैं कि ब्लॉगिए अब अपने फ़ुल फ़ॉर्म में हैं - दनदनाते हुए चिट्ठिया रहे हैँ, तो कुछ 
सामग्री तो हमें वहां से मिल जाएगी. मेरा अपना ख़याल है कि शुद्ध तकनीकी पत्रिका निकालने में 
उसके फ़ौरन डूबने का ख़तरा भारी है, लिहाज़ा हम सार्वजनिक दिलचस्पी की दीगर सामग्री भी 
डालेंगे, पर हमारा मूल उद्देश्य कंप्यूटिंग युग में भाषायी प्रयोगों पर ही केन्द्रित होगा. मुझे लगता है 
कि शुरुआती तौर पर हम एक त्रैमासिक पत्रिका नकालें, जिसका संपादनादि अवैतनिक हो,
और जिसके प्रकाशन के लिए किसी प्रकाशक को भी पकड़ सकते हैं. हमारी जेब से कुछ न जाए. 

ज़ाहिर है ऐसी पत्रिका आप सबके सहयोग के बिना नहीं निकल सकती. लिहाज़ा मैं आपसे आपके वक़्त का 
दान लेने कि लिए कटोरा लेकर हाज़िर हुआ हूँ. हमारे अपने कुछ ख़यालात हैं, पर हम पहले कहकर सब 
कुछ बंद नहीँ कर देना चाहते हैँ. तो सबसे पहला सवाल तो आप सबसे यही है कि क्या ऐसी किसी
 पत्रिका की दरकार है? अगर है, तो उसमें क्या-क्या होना चाहिए? 

और कौन-से लोग इससे जुड़ना चाहेंगे? 

काम यही करना होगा कि हम विकी जैसी एक ऑनलाइन जगह रखेंगे जहाँ एक साथ सारी सामाग्री रख 
सकते हैँ बहस हो सकती है, संपादन भी हो सकता है. आपको आलेख-संकलन, संपादन और हो सके 
तो डिज़ाइन आदि में मदद दे सकते हैं. हमारा नेतृत्व  राजेश रंजन करेंगे, क्योंकि यह मूलत: उन्हीं का 
सपना है, और उन्ही के पास इसके लिए हम सबसे ज़्यादा वक़्त है. हम उनकी सलाहकार की भूमिका में 
हैं. 

जहाँ तक स्वयंसेवियों को ढूढने की बात है तो मुझे लगता है कि कुछ लोगों को तो होना ही चहिए.
रवि रतलामी, देबाशीष, विजेन्द्र, आलोक, अविनाश, नीलिमा - ये कुछ ऐसे नाम हैं जो सहज ही याद 
आते हैँ. इन सबमें ग़ज़ब की प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता देखी गई है. पर दीवान पर बातचीत शुरू 
करने के पीछे ख़याल ही यही है कि यह एक मुक्त प्रस्ताव है, आप इसे उपयुक्त लोगों को भेज सकते हैं, 
उन्हें हम दीवान पर बुलाएंगे. मैं उम्मीद करता हूँ कि करुणाकर और गोरा का सहयोग भी हमें मिलेगा. 
इनके अलावा रियाज़, गिरीन्द्र,, रवीश आदि न जाने कितने लोगों ने ब्लॉग जगत में रचनात्मक
 हस्पक्षेप किए हैं, जिनसे बाहरी दुनिया का परिचय कराना ज़रूरी लगता है.   

आप नीचे जाते हुए देख सकते हैं कि हमने एक खाका-सा खींचा था - इसकी परिकल्पना करते हुए, उसे भी 
अभी खुला ही माना जाए, नाम भी अगर कोई बेहतर हो तो सुझाएं, वैसे मुझे अभी तक मुक्तिका अच्छा 
लग रहा है. डिज़ाइन हम ब्लॉग का ही रख सकते हैं, भले ही कवर उसके अंदर बदलता रहेगा.  इतना 
बता दूँ कि यह सराय की पत्रिका नहीं होगी. हाँ इसे मुक्त जनपद की पत्रिका माना जाए तो हमें 
कोई ऐतराज़ नहीं है, पर जैसा कि मैंने कहा भाषाई औज़ारों के मामले में हम संकीर्णता न बरतें
तो सबका भला होगा....


सहयोग की अपेक्षा में

रविकान्त + राजेश रंजन
   
----------  आगे भेजे गए संदेश  ----------

Subject: आई-टी व प्रौद्योगिकी केंद्रित हिंदी पत्रिका
Date: सोमवार 01 अक्टूबर 2007 15:54
From: Rajesh Ranjan <rajeshkajha at yahoo.com>
To: Ravikant <ravikant at sarai.net>

रविकांत,

मैंने जिस सामग्री को इंडलिनक्स पर डाला था वह भेज रहा हूँ

आगे सुझाव दीजिये क्या किया जाए.

आपका
राजेश




 आई-टी व प्रौद्योगिकी केंद्रित हिंदी पत्रिका


हमारी भाषा हिंदी में एक तकनीकी जर्नल हो एक पत्रिका हो ऐसी हमारी आकंक्षा
रहती है. परंतु उसको व्यापकता में समेटने की कोई कोशिश अभी तक नहीं हो
पायी है. रविकांतजी ने अपने करोलबाग स्थित घर पर देर रात बैठकर इसके लिये एक
 खाका तैयार किया है... विषय वस्तु का एक खूबसूरत लेआउट...



नाम :   मुक्तिका / मुक्तक  ( एक अनियतकालीन पत्रिका)

पूरे डिजिटल संस्कृति को समेटने की कोशिश करेगी यह पत्रिका

मोटे तौर पर इन विंदुओं के गिर्द इसका ताना बाना बुना जा सकता है:
१. औजार


क. कंप्यूटर (हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर)
ख. मोबाइल
ग. फिल्म व संगीत - तकनीक से जुड़ी बातचीत
घ. कैमरा
ङ. इंटरनेट - ब्लॉग, ईमेल, वेबसाइट

इनसे जुड़े हाउ टू पर आरंभ में ध्यान देने की कोशिश की जायेगी....

२. इतिहास - तकनीकी इतिहास

३. समाज - व्यक्तिगत यात्रा

४. राजनीति - सरकार एक आलोचनात्मक पड़ताल की कोशिश रहेगी, ई-गवर्नेंस,
 ई-लोकतंत्र

५. कानून - बौद्धिक संपदा, लाइसेंस, नकल की संस्कृति
६. गैर सरकारी संगठन व उनके
 प्रयास आलेख हम मुक्त स्रोत से जुड़े संगठन, सराय, ब्लॉगर
 और कुछ जाने माने लेखकों से लेने की कोशिश करेंगे..


     
 ____________________________________________________________________________
________ Check out the hottest 2008 models today at Yahoo! Autos.
http://autos.yahoo.com/new_cars.html

-------------------------------------------------------


More information about the Deewan mailing list