[दीवान]aapki raay chaahiye....ravish

आलोक कुमार alok at devanaagarii.net
Sun Oct 28 20:18:01 IST 2007


> स्थानीय लोग दलितों की गाय का दूध नहीं पीते।

यह जानकारी तो मेरे लिए नई है, और आश्चर्यजनक। मुझे लगता है कि जातिसूचक
नाम हटाना भी इस दिशा में एक कदम होगा, आइडिया के विज्ञापन की तरह।

2007/10/28, Ravish Kumar <RAVISH at ndtv.com>:
>
>
>
>
>
>
>
> maine naisadak.blogspot par ye lekh dala hai...josh men likh diya..phir
> lagaa ki santo ki raay lenee chaahiye...ravish
>
>
>
> गांवों को बुलडोजर से ढहा दो
>
>
>
>
>
> भारत के सभी गांवों पर बुलडोजर चला देना चाहिए।
>
> सारे घर और सड़के तोड़ देनी चाहिए। बाभन टोली, कुम्हार टोली, ठाकुर टोली, चमर
> टोली आदि आदि। ये क्या है। क्या हमने सोचा कि इन नामों की टोलियों में जातिवाद
> बेशर्मी से मौज कर रहा है। जब तक ये टोलियां है जातिवाद से हमारी लड़ाई फिज़ूल
> है। इसीलिए मेरी एक समझ बनी है। लोग खड़े हों और गांवों पर हमला कर दें। एक एक
> घर को तोड़ दें। ताकि चमर टोली, बाभन टोली और कुम्हार टोली का वजूद हमेशा के
> लिए खत्म हो जाए।
>
>
>
>
>
> ऐसे गांवों का अस्तित्व भारत के लिखित और मान्य संविधान की तमाम भावनाओं के
> खिलाफ है। बराबरी की बात करते हैं। और गैर बराबरी के मोहल्ले बने हुए हैं।
> जिनका आधार जातिवादी है। ठीक है कि आरक्षण के कारण और शहरों में पलायन के कारण
> दलित टोली के कुछ मकान पक्के होने लगे हैं। लेकिन क्या इन नए और सवर्णों जैसे
> मकानों का बाभन टोली के मकानों से कोई नया रिश्ता बन रहा है। क्या भारत की
> आबादी के इस बड़े हिस्से में आ रहे बदलाव में बभन टोली, ठाकुर टोली के लोग
> शामिल हैं। आर्थिक प्रगति के बाद भी जातिवादी टोलियां मज़बूत हो रही हैं।
>
>
>
> अब इन टोलियों में पलने बढ़ने वाला सवर्ण बच्चा सामान्य व्यावहार में भी दलित
> बच्चों से फर्क करना सीखता होगा। दलित बच्चे इस अपमान को सहजता से स्वीकार करते
> हुए बड़े होते होंगे। ठीक है कि कई गांवों में अब दलितों को चप्पल नहीं उतारना
> होता मगर पहचान कहां मिट रही है। उस व्यापक समाजिक प्रक्रिया में साझीदार कहां
> बनाया जा रहा है।
>
>
>
>
>
> इसलिए एक नया राजनीतिक आंदोलन खड़ा होना चाहिए। जिसकी शुरूआत गांवों से हो और
> बाद में शहरों में पहुंचे। दिल्ली जैसे शहर में भी माथुर अपार्टमेंच, गुप्ता
> हाउसिंग सोसायटी, अहमदाबाद में दलित अपार्टमेंट बन गए हैं। गांवों से शुरूआत का
> मतलब यह है कि कुछ चार पांच गांवों को मॉडल के रूप में चुना जाना चाहिए। जहां
> के तमाम घरों और उनसे जुड़ी स्मृतियों को बुलडोजर से ढहा दिया जाए।
>
> नई नगर योजना के तहत सड़के बनें, जिनके आने जाने से जाति का पता न चले। घर बने।
> एक कतार में सबके घर हों। सब जाति के लोग हों। एक ही मैदान हो ताकि सभी के
> बच्चे एक ही जगह खेलें।यह नियम बने कि एक कतार में लगातार किसी एक जाति का घर
> नहीं होगा। यानी ठाकुर टोली और चमर टोली खत्म।
>
>
>
>
>
> अब आप यह पूछेंगे कि जातिवाद खत्म हो जाएगा?
>
> जवाब यह है कि नहीं होगा। लेकिन जातिवाद के नाम पर बने सीमेंट और मिट्टी के कुछ
> घर मिटा देने से उसका कंक्रीट ढांचा तो खत्म हो जाएगा। जो आपकी मानसिकता को
> आकार देता है। पहचान देता है। उसमें खांचे बना देता है। जहां आप ऊंच नीच के भाव
> के साथ रहते हैं।
>
>
>
>
>
> मैं यह बात गुस्से में नहीं लिख रहा है। स्टालिन के की डाक्यूमेंटरी देखने के
> बाद जातिवाद पर विचार करते हुए यह रास्ता दिखा है। यह डाक्यूमेंटरी उन तमाम
> लोगों के मुंह पर तमाचा है जिन्हें लगता है कि हिंदुस्तान बदल गया है। इंडिया
> अनटच्ड नाम की इस डाक्यूमेंटरी में देश भर में फैले छूआछूत को पर्दे में उतारा
> गया है। इसे देखिये। आपको शर्म नहीं आएगी क्योंकि आप जानते हैं कि छूआछूत हमारे
> देश में अब भी है। हम सबने इस शर्म को छुपा कर जीना सीख लिया है। जैसे कोई
> शातिर अपराधी अपने इरादों को छुपा कर शरीफ दिखने की कोशिश करता है। स्टालिन की
> डाक्यूमेंटरी हर धर्म में छूआछूत की कंक्रीट इमारतों को पकड़ती है। गुजरात के
> एक प्रसंग में कैमरे पर दिखाते हैं कि कैसे पटेल(सवर्ण) की गाय का दूध स्थानीय
> बाज़ार में बिकता है और दलित की गाय का दूध बाहर के राज्य में भेज दिया जाता
> है। क्योंकि स्थानीय लोग दलितों की गाय का दूध नहीं पीते। ये गुजरात की
> कापरेटिव सोसायटी की हकीकत है। जहां दलित दुग्ध उत्पादकों के साथ यह बर्ताव हो
> रहा है। अब इसमें एक बात हो सकती है कि दूसरे ज़िलों या बाहर के राज्यों में
> अलग से प्रचारित किया जाए कि आप जो दूध पी रहे हैं वो दलित कोपरेटिव का है।
> देखते हैं कि कितने पढ़े लिखे और प्रगतिशील भारत के लोग पीना जारी रखते हैं।
> इसीलिए आइये मेरे साथ चलिए। गांवों को तोड़ने। इनकी प्रशंसा बंद करने का वक्त आ
> गया है। हिंदुस्तान में इससे भ्रष्ट कोई बसावट नहीं है। इसे तोड़ दो। नया गांव
> बनाओ।
>
>
>
> _______________________________________________
> Deewan mailing list
> Deewan at mail.sarai.net
> http://mail.sarai.net/cgi-bin/mailman/listinfo/deewan
>
>


-- 
Can't see Hindi? http://devanaagarii.net


More information about the Deewan mailing list