[दीवान]एक कामरेड कवि को लाल सलाम
reyaz-ul-haque
beingred at gmail.com
Sun Sep 23 01:55:07 IST 2007
एक कामरेड कवि को लाल
सलाम<http://hashiya.blogspot.com/2007/09/blog-post_7370.html>
<http://cache.eb.com/eb/image?id=9841&rendTypeId=4>आज के दिन, 23 सितंबर,
1973 को नेरुदा ने दुनिया को खैरबाद कह दिया था. हालांकि उनकी मौत बीमारी से
हुई, मगर यह भी उतना ही सही है कि अगर सीआइए के समर्थन से सत्ता में आये
तानाशाह जनरलों ने नेरुदा के इलाज में अड़ंगा न लगाया होता तो शायद नेरुदा कुछ
समय तक और जी जाते. मगर एलेंदे के बाद चिली में नेरुदा ही उन जनरलों के लिए और
सीआइए के लिए सबसे खतरनाक आदमी थे, बल्कि शायद एलेंदे से भी ज्यादा. हम नेरुदा
के लिए अगर सबसे सही संबोधन चुनें, तो शायद हम कार्ल मार्क्स का नाम लें. हमें
नेरुदा में मार्क्स की ऊंचाई दिखती है-वे शायद कविता के मार्क्स थे. यों ही
नहीं है कि जब विवान सुंदरम नेरुदा की कविता पर पेंटिंग बनाते हैं तो उसमें
मार्क्स का चेहरा उभर आता है.
नेरुदा निजी तौर पर मेरे लिए एक प्यार की तरह हैं.
माना जाता है भारतीय उपमहाद्वीप में नेरुदा जैसी प्रतिबद्धता, पार्टी के लिए
सक्रियता और आमजन से जुडा़व के स्तर पर कोई रचनाकार है तो वह फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ हैं.
प्रस्तुत है नेरुदा की एक कविता और उनसे जुडे़ कुछ वीडियो. (वीडियो देखने के
लिए यहां <http://hashiya.blogspot.com/2007/09/blog-post_7370.html>क्लिक
करें)
अब हम बारह तक गिनेंगे
और फिर बिना हिले-डुले खडे़ रहेंगे
आइए इस सरज़मीं पर कम-से-कम एक बार
हम किसी भाषा में न बोलें
पल भर के लिए ठिठकें
और अपनी बांहें न हिलायें
वह कितना अलौकिक क्षण होगा
बिना हड़बडी़, बिना इंजन के बूते
हम सब एक साथ होंगे
किसी आकस्मिक अजनबीपन के बीच
ठंडे समंदर में मछुआरे
व्हेल मछलियों को अभयदान देंगे
और किनारे पर नमक बीनता आदमी
अपने टीसते हाथों की ओर नहीं देखेगा
वे जो नयी लडा़इयों के मंसूबे बना रहे हैं
ज़हरीली गैस और ज्वालाओं से लैस
लडा़इयां
जिनमें विजय के बाद कोई बाकी नहीं बचेगा
वे सब भी साफ़-सुथरे कपडे़ पहन
अपने भाइयों के साथ छांह में टहलेंगे
तफ़रीह के साथ
मैं जो चाहता हूं उसे
निष्क्रियता न समझा जाये
बल्कि मैं ज़िंदगी की बात कह रहा हूं...
इतने एकाग्र भाव से
अपनी ज़िंदगी चलाने के बीच
अगर कभी-कभार
कुछ भी किये बगैर
एक लंबी खामोशी में डूब सकते
तो शायद अपने को समझ न पाने
और रह-रह कर जान का जोखिम झेलने
की यह उदासी टूटती
शायद यह धरती हमें सिखा सकती है
कि सर्दियों में सब कुछ मरा हुआ दिखने के बाद
कैसे बाद में जीवित साबित होता है
अब मैं बारह तक गिनता हूं
और तुम सब यूं ही चुपचाप रहो
जब तक मैं चला न जाऊं.
--
REYAZ-UL-HAQUE__________________________
prabhat khabar, old bypass road, kankarbagh, patna-20
Ph - 0612234881
- -
http://hashiya.blogspot.com
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20070923/f5d35485/attachment-0001.html
More information about the Deewan
mailing list