[दीवान]देह विमर्श पर आधारित है ज्योतिष या यों कहें स्त्री विरोधी है ज्योतिष
Ravikant
ravikant at sarai.net
Thu Feb 28 20:57:38 IST 2008
अच्छा लिखा है विनीत. अगर किसी को याद हो तो मनोज तिवारी के आरंभिक ऐल्बम #भइया तोहार
साली# का गाना असिए से कइके बीए, लइका हमार कंपटीशन देता, एमए में लेके ऐडमीशन कंपटीशन
देता...मन ही मन गुन ले...या अपने ब्लॉग पर डाले, सुने, भाष्य लिखे तो मज़ा आए!
रविकान्त
गुरुवार 28 फरवरी 2008 12:38 को, vineet kumar ने लिखा था:
> अगर कन्या चलते समय मिट्टी को ऊपर की ओर उडाती है तो पिता, पति अथवा माता के
> परिवार को कष्ट देने वाली होती है। लीजिए भाई साहब एक बात और साबित हो गई कि
> धूल उड़ाकर मस्ती में चलने का अधिकार सिर्फ हम पुरुषों को ही है। दिनभर
> तरोताजा और हेकड़ी भरने के लिए एक ठोस वजह। तब तो स्त्रियों के लिए, हम
> दीवानों की क्या हस्ती, हैं आज यहां कल वहां चले, मस्ती का आलम साथ चला, हम
> धूल उड़ाते जहां चले का कोई मतलब ही नहीं है और न ही इसमें इसकी कोई
> हिस्सेदारी है। अभी देखते जाइए न जितने मानक इस समाज और उससे उपजे ज्ञान ने
> तैयार किए हैं उसमें कितना बड़ा हिस्सा हम पुरुषों का है।
> आज सुबह-सुबह सुजाता ने एक लिंक ठेला और कहा पढ़ो। आमतौर लोग अपनी लिंक ठेलते
> हैं लेकिन ज्ञान बढ़ाने या फिर जानकारी को आपस में शेयर करने के लिए कुछ और भी
> भेजते हैं जो कि ब्लॉग की दुनिया के लिए बेहतर चीज है। लिंक हैं-
> http://allastrology.blogspot.com/2008/02/blog-post_27.html जिसमें सिद्धार्थ
> जोशी ने बताया है कि ज्योतिष के हिसाब से कौन-सी लड़की सुंदर होती है। जाहिर
> है
More information about the Deewan
mailing list