[दीवान]बिहारवाद बबुआ धीरे-धीरे आयी
Vijender chauhan
chauhan.vijender at gmail.com
Thu Jan 17 10:51:18 IST 2008
दीवान पर बात को परिप्रेक्ष्य प्रदान करने के लिए पोस्ट पुन: पेश है-
Tuesday, January 15, 2008 सामुदायिक ब्लॉग और घेटोआइजेशन के
खतरे<http://masijeevi.blogspot.com/2008/01/blog-post_15.html>
सामुदायिक ब्लॉगों का चलन हिन्दी चिट्ठासंसार के लिए नया नहीं है।
चिट्ठाचर्चा<http://chitthacharcha.blogspot.com/>,
अक्षरग्राम <http://akshargram.com/> एक अरसे से चालू हैं। यही नहीं
नारद<http://narad.akshargram.com/>के रूप में एक एग्रीगेटर भी रहा है जो
'सामुदायिक' था (है तो अब भी किंतु उसकी
भूमिका काफी सीमित हो गई है) अत: सामुदायिक होने की परिघटना नई नहीं है किंतु
हाल फिलहाल में सामुदायिक ब्लॉगों का चलन कुछ बढ़ गया है। दरअसल एग्रीगेटरों
की आपसी प्रतियोगिता की तार्किक परिणति चिट्ठों की आपसी प्रतियोगिता के रूप में
हुई है तथा कई सामुदायिक ब्लॉग शुरू हुए हैं,
भड़ास<http://bhadas.blogspot.com/>विशेष रूप से उल्लेख्य है। रिजेक्ट
माल <http://rejectmaal.blogspot.com/>, इयत्ता <http://iyatta.blogspot.com/>,
मोहल्ला <http://mohalla.blogspot.com/>, हिन्द
युग्म<http://merekavimitra.blogspot.com/>आदि को भी जोड़ लें तो यह
बाकायदा एक फिनामिना कहा जा सकता है। कई अन्य
ब्लॉगरों ने अन्यों से आग्रह पर पोस्टें लिख्ावानी भी शुरू की हैं।
सहज सा सवाल है कि इस फिनामिना के निहितार्थ क्या हैं।
भड़ास<http://bhadas.blogspot.com/>साफ तौर पर ऐसे पत्रकारों के लिए मंच
बनकर उभरता है जो स्वयं में विशेष सक्रिय
ब्लागर नहीं हैं पर यहॉं अपनी बात कह सकते हैं। मोहल्ला सदस्य ब्लॉगरों के
लिए 'मुद्दे' के लिए और अपने ब्लॉग के साथ साथ अपनी पोस्ट को ठेलने के लिए
अतिरिक्त ब्लॉग के रूप में जम गया है। एक मायने में मोहल्ला और भड़ास मानों
एक दूसरे के पूरक ब्लॉग हैं। अंदर उमड़ते घुमड़ते की एकाकी अभिव्यक्ति के लिए
भड़ास और अधिक औपचारिक व सरोकारी कहन के लिए मोहल्ला। [image:
ghetto]<http://lh5.google.com/chauhan.vijender/R4w9g-XBD2I/AAAAAAAAAxE/0GRY1zhb9hs/ghetto[4]>इसीलिए
जब सरोकारी लेखन के प्रयास भड़ास पर किए जाने के प्रयास हुए तो इसके
प्रतिरोध भड़ास में ही लिखा गया। नीलिमा के लेख को यशवंत ने भडास पर दिया तब भी
कहा गया कि भड़ास को भड़ास रहने
दें<http://www.chitthajagat.in/?shabd=%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%BE>-
आशय यह कि भड़ास, भड़ास टाइप लेखन के लिए और मोहल्ला अविनाश टाईप लेखने के लिए
तैयार सामुदायिक मंच रहे हैं। पर ये तो सामने दिखती सच्चाई भर है..इसके पीछे
नए सामुदायिक लेखन के ट्रेंड के खतरे भी दिखाई देते हैं। पहला है घेटोआइजेशन
का। 'घेटो' के घेटो होने में अपरिचित जगह में अपने जैसों को इकट्ठा कर अपनी
असुरक्षाओं से कोप करने का भाव होता है। जो पूरे शहर में डरा डरा सा घूमता है
क्योंकि वह वहॉं खुद को अजनबी सा पाता है, अल्पसंख्यक पाता है या शक की
निगाह में पाता है वह जैसे ही अपनी बस्ती में आता है जो उसने बसाई ही है 'अपने
जैसों' की वहॉं वह फैलता है कुछ ज्यादा ही फैलता है- गैर आनुपातिक होकर। पहली
पीढ़ी के प्रवासी महानगर की सुखद एनानिमिटी के आदी नहीं होते और उससे बचकर
भागते हैं और वह छोटी सी बस्ती ही उन्हें सुकून देती है जहॉं एनानिमिटी की जगह
'पहचान' की गुजाइश होती है इस तरह महानगर में घेटो बसते हैं- ओखला, तैयार होता
है, जाफराबाद, बल्लीमारान और मुखर्जीनगर।
सवाल ये है कि 'मोहल्ला' या 'भड़ास' के अंतर्जालीय घेटो बनने से किसी
अपराजिता<https://www.blogger.com/comment.g?blogID=6145298560011119245&postID=4904075931536352730>,
किसी मसिजीवी को भला कया दिक्कत होनी चाहिए। शायद कुछ नहीं। इन सामुदायिक
बलॉगों पर गैर बिहारी (पूर्वांचलियों) का प्रवेश वर्जित तो नहीं है (न ओखला या
जाफराबाद में मुख्यधाराईयों का है, ये वर्जना उनके ढांचे से खुद व खुद उपजती
है) पर हर वह शहर जिसमें घेटो बसते हैं, वह इन घेटों की वजह से सवालिया निशानों
की जद में आता है क्योंकि ये उन सुरक्षाओं के अभाव से उपजते हैं जिनका वादा
किसी शहर के शहर होने में ही निहित है। यही अंतर्जालीय शहर यानि हिन्दी
ब्लॉगजगत पर भी लागू होता है। हम शायद इतना लोकतांत्रिक स्पेस बनाने में अब
तक असफल रहे हैं कि बिहारी मित्र आपस में ही लिंकन कर, कमेंटकर, और अब
सामुदायिक ब्लॉगों में प्रतिभागिता कर शहर में शहर, घेटो बसाने के लिए विवश न
हों जाएं। वैसे हो सकता है कि यह बस प्रक्रिया का आरंभिक चरण हो समय बीतते न
बीतते सब इस शहर में खप जाएंगे और शहर की छांवदार एनानिमिटी उन्हें भी सहज
लगने लगेगी और वे ये भी देख पाएंगे कि जाफराबाद की गलिया बाकी शहर की गलियों से
कहीं अधिक तंग व सीलन भरी है।
On Jan 16, 2008 10:28 PM, Vijender chauhan <chauhan.vijender at gmail.com>
wrote:
> अविनाशजी,
> भला किया जो पोस्ट लिस्ट पर भी डाल दी क्योंकि यह निश्चित ही बलॉग से
> बेहतर जगह है संवाद के लिए।
> नहीं बंधु हम आक्रांत नहीं पलक पांवड़े बिछाए बैठे हैं इस या उस वाद के लिए।
> ये ठीक हे कि महानगर ये अपना, अपनी तमाम बुराइयों के साथ, माशूक है अपनी।
> बाकायदा दर्ज कर चुके हैं सराए की अंग्रेजी लिस्ट और भौतिक आर्काइव में मिल
> जाएगा कि मेरा लगाव और तुम्हारा दुराव दोनों इस शहर की जरूरत हैं। जिस शहर की
> नींव में प्रवासियों की बेपनाह आहें दफन न हों वह बस ही नहीं सकता।
> मेरी पोस्ट में तकलीफ 'अपने शहर' (दिल्ली या बलॉगजगत जो चाहे समझ लें) के
> तंग होने को लेकर थी। जब शहर में घेटो बनते हैं तो ये घेटोवासियों की वजह से
> नहीं शहर के तंग(नजरिए) के कारण होता है जिसमें ये हाशिया सहम कर अपने जैसे
> खोजता है। जबकि अच्छा तो ये होता कि वह सारे शहर को ही 'अपना' पाता। बाकी
> 'बिहारवाद' अपराजिता की तकलीफ है...आपकी ही तरह हमें भी ये तकलीफ, तकलीफदेह
> लगती है।
>
> रही बात 'ब्लॉगिंग की सामूहिक चेतना पर शक और व्यंग्य' करने की। तो भई
> अगर किसी को ब्लॉगिंग के केंद्र में व्यक्ति लगता है और सामूहिक चेतना उसका
> बाई प्रोडकट भर तो ऐसा करने वाले के 'अपराध' की सजा के लिए कोई 'सामुदायिक' अबु
> गरैब का आयोजन होगा क्या।
> विजेंद्र
>
>
>
>
>
> On Jan 16, 2008 3:35 PM, avinash das <avinashonly at gmail.com> wrote:
>
> > *बिहारवाद बबुआ धीरे-धीरे आयी*<http://mohalla.blogspot.com/2008/01/blog-post_2443.html>
> >
> >
> >
> > उर्फ दिल्ली में एक अकेली लड़की
> >
> >
> >
> > * अपराजिता की टिप्पणी** और उनका आशय जो भी रहा है, लेकिन सच यही है कि
> > सभ्य शहरी मन के लिए बिहार जैसी जगहों को लेकर एक डर तो है ही। इस डर की कहानी
> > के बहुत सारे पाठ होंगे, जिसकी जड़ें शायद बिहार से आये हुए कामगारों से जुड़ी
> > होंगी। ब्लॉगिंग को निहायत व्यक्तिगत गतिविधि के रूप में पारिभाषित करते हुए
> > इसकी सामूहिक चेतना पर व्यंग्य और शक करने वाले **मसिजीवी*<http://masijeevi.blogspot.com/2008/01/blog-post_15.html>
> > * जैसे लोग भी इस डर से आक्रांत लगते हैं और अपनी उलझी हुई शैली में
> > संत-आख्यान देने की कोशिश करते हैं। मैं न तो अपराजिता की टिप्पणी को बहुत
> > गंभीरता से ले रहा हूं, न ही उस पर आयी प्रतिक्रियाओं को। लेकिन एक अनुभव को
> > मैं दरकिनार नहीं कर पा रहा, जिसे दिल्ली में रहने वाली एक लड़की ने झेला। दिन
> > पूरा चढ़ जाने के बाद आज जब सोकर उठा, तो दीप्ति दुबे का ये अनुभव चंद वाक्यों
> > में तब्दील होकर हमारे मेलबॉक्स में पड़ा था। **दीप्ति दुबे*<http://mohalla.blogspot.com/2007/12/blog-post_2744.html>
> > * सीएनईबी (कंप्लीट न्यूज़ एंड इंटरटेनमेंट ब्रॉडकास्ट) में काम करती
> > हैं, जो अभी ऑनएयर नहीं हुआ है। भोपाल की रहने वाली हैं और वहीं माखनलाल
> > चतुर्वेदी पत्रकारिता संस्थान से डिप्लोमा कर चुकी हैं। *
> >
> > **
> >
> > *अविनाश <http://dilli-darbhanga.blogspot.com/>*
> >
> > *
> > **एक ऑटो।* नौ सवारी। एक अकेली मैं लड़की। बाकी सारे उत्तर भारतीय। शायद
> > सभी बिहारी। मैं बीचों-बीच बैठी हुई थी। मेरे मन में कुछ अपना ही गुणा भाग चल
> > रहा था। तब ही अचानक रेडियो पर आरजे ने कहां कितनी सेफ़ है दिल्ली। लड़कियां
> > अपनी बातें फ़ोन कर कर के बता रही हैं। मेरा दिमाग अपने में ही है। तब ही अचानक
> > एक सवाल - ऑटो में कितनी सेफ़ है दिल्ली की लड़कियां ऑटो में। मेरे कान खड़े हो
> > गए। मैंने चारों ओर नज़र घूमाई और मैं डर गई। कपड़ों से सभी किसी फ़ैक्ट्री के
> > मज़दूर लग रहे थे। मेरे दिल की धड़कन बढ़ गई। तभी अचानक रेडियो पर पोल खत्म हुआ
> > और लालू की आवाज़ में मिमिक्री हुई और बिल्लो रानी गाना शुरू हो गया। ऑटो में
> > बैठे सभी लोग हस पड़े। मेरा डर और बढ़ गया। मैं कुछ हिली डुली। मेरे साथ वाले
> > अंकल बोले - बेटाजी तकलीफ़ है। हम साइड हो जाएं। वहां बाल बराबर खिसकने की भी
> > जगह नहीं थी। मैं कुछ नहीं बोली। गाना खत्म हुआ और फिर लालू की मिमिक्री शुरू
> > हुई। सबसे डरावना था एफ़ एम की टेग लाईन - चिपक के बैठो। सब फिर हस पड़े। मैं
> > एकदम चुप। तभी मेरे पास बैठे लड़के ने कहा - आप कही हमसे डर तो नहीं रही है। हम
> > बिहारी है बुरे नहीं। और फिर सब हस पड़े। मुझे तब से खुद पर शर्म आ रही है। पता
> > नहीं क्यो। आप बताएं।
> >
> > _______________________________________________
> > Deewan mailing list
> > Deewan at mail.sarai.net
> > http://mail.sarai.net/cgi-bin/mailman/listinfo/deewan
> >
> >
>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20080117/31518498/attachment-0001.html
More information about the Deewan
mailing list