[दीवान]नुक़्ता और ग़लतुलआम फ़सीह
Ravikant
ravikant at sarai.net
Wed Jan 23 13:18:16 IST 2008
net par bhatakte hue, kisi aur sandarbh mein chala debate, vaise main swami
wahid qazmi ko ghaur se parhta hun, kyonki yeh sirphira aksar dhang ki batein
karta hai. aap bhi dekhein.
ravikant
http://koolestfiction.com/node/237
नुक्त:चीनी
यारो क्या अऱ्ज करूं
वागर्थ (अक्तूबर ०५) धन्यवाद भाई मूलचंद सोनकर कि आपने नाचीज़ के पत्र को भी इतने ध्यान से
पढ़कर उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। औपचारिक विनम्रता का लबादा ओढ़कर नहीं, दिल से कह
रहा हूं कि विद्वान तो दूर विद्वान होने की खुशफ़हमी या भ्रम में भी नहीं हूं। हां,
कांतिकुमार विद्वान हैं और सर से पैर तक उन पर हावी विद्वता का विश्लेषण भी
त्रैमासिक `सम्बोधन' (अप्रैल-जून ०५) में पेश किया जा चुका है। अपनी तेहरीरों पर
प्रतिक्रिया देनेवाले पाठकों के प्रति नाचीज़ के मन में इसलिए ख़ासतौर पर सम्मानभाव
रहता है कि उन्होंने कोई चीज़ इतने ध्यान से पढ़ी, जैसी भी लगी उसे लिखने में अपने
चंद मिनट, फिर डाक ख़र्च के रूप में थोड़ा-सा पैसा भी ख़र्च किया। अत: उन्होंने जो
भी सवाल उठाए, शंका या संशय, तेहरीर में कोई नुक्स या दोष महसूसा, उसका उन्हें जवाब
या स्पष्टीकरण मिलना ही चाहिए। यह उनका अधिकार है। ऐसा न करना नाचीज़ की दृष्टि में
उसका निरादर है। अऱ्ज यही करना चाहता हूं कि कांतिकुमारजी ने नाचीज़ को लेकर जो
अपने मन के फफोले फोड़े थे उसका जवाब मैंने `इहां कुम्हड़ बतियां कोऊ नांहीं'
शीर्षक से उसी समय वागर्थ को प्रेषित कर दिया था। इसी प्रकार भाई मोहन गुप्त के
पत्र (जुलाई ०५) के उत्तर में अपना स्पष्टीकरण और दस्तावेज़ी प्रमाणों की ज़ीराक्स
प्रतियों सहित, तभी भेज दिया था। मैंने यह साबित करने के लिए कि मंटो के जो संस्मरण
पहले उर्दू में `गंजे फ़रिश्ते' शीर्षक से छपे थे, वे ही राजकमल प्रकाशन से हिन्दी
में `मीना बाज़ार' के नाम से छपे थे। `मीना बाज़ार' के टाइटल की ज़ीराक्स प्रति भी
भेजी थी। वे दोनों तेहरीरें अब तक नहीं छपीं।
ऐसी चीज़ें जब नहीं छपती हैं तो संपादक को टोकना (पढ़ें टोंचना) बार-बार याद दिलाने
के बहाने आग्रह करना उचित नहीं समझता बल्कि उसके कार्य में बेजा हस्तक्षेप करना
मानता हूं। वागर्थ जैसी स्तरीय पत्रिका का संपादन करना यों भी बड़े बल-बूते की बात
है। तिस पर हर महीने प्राप्त होती सैकड़ों चिटि्ठयों में से छपनीय को चुनना, उन्हें
संपादित करना, उन पर शीर्षक टांकना ये किस क़िस्म की सिरदर्दी है, समझता हूं।
दिक्क़त यह भी है कि वागर्थ में पत्र-लेखकों के पते नहीं छपते। छपें तो सीधे पाठकों
से ही बतियाना मुझे पसंद है बजाय इसके कि अपना स्पष्टीकरण बग़ल में दबाए, पांव
पसार, जगह घेरकर बैठ जाओ और शुरू हो जाओज्ञ्तो वो क्या है जी...! यह रवैया कुछ
मनभाता नहीं, सुहाता नहीं है। मगर क्या किया जाए! ये ज़रा दायें-बायें की कुछ
ज़रूरी बातें हुइंर्। अब असल मुद्दा।
भाई मूलचंद सोनकर ने नाचीज़ के द्वारा `ग़ालिब के अशआर को दुरुस्त करने में ग़लती'
बताकर अली सरदार जाफ़री द्वारा सम्पादित ग़ालिब के दीवान से संदर्भित शेर इस प्रकार
पेश किया हैज्ञ्
ईमां मुझे रोके है, तो खेंचे है मुझे कुफ्र
का'ब: मिरे पीछे हैं कलीसा मिरे आगे
आशिक हूं प माशूक़ फ़रेबी है मिरा काम
मजनूं को बुरा कहती है लैला मिरे आगे।
अब सुनिये! अंकिचन की लायब्रेरी में उर्दू में छपे ग़ालिब के दो दीवान हैं। एक,
शमा/ सुषमा प्रकाशन (नई दिल्ली) द्वारा प्रस्तुत, सचित्र शबिस्तां के मोटे विशेषांक
रूप में है, जिसका सम्पादन करते समय उर्दू में छपे ग़ालिब के लगभग पन्द्रह
प्रामाणिक दीवान सामने रखे गए थे। उसका सम्पादन किया था जनाब सलामत अली मेंहदी साहब
ने। सलामत साहब कितने क़ाबिल और विद्वान इन्सान थे, इसका अंदाज़ा इतने से ही कर लें
कि दिल्ली के उर्दू-जगत में वे नाम से नहीं उस्ताद पुकारे जाने और माने जाते थे।
ग़ालिब का दूसरा उर्दू दीवान स्टार पब्लिकेशंज़ द्वारा प्रकाशित चौथा संस्करण (१९६१
ई.) है। इन दोनों प्रतियों में `ईमां मुझे रोके है जो खैंचे है मुझे कुफ़्र' ही है,
`तो' नहीं है। मैं यह बात मान ही नहीं सकता कि सरदार जाफ़री जैसा बुलंद-और-बरता
शाइर ग़ालिब के मिस्रे में `जो' को हटाकर `तो' रखेगा। शेर के वास्तविक अर्थ का
अनर्थ करेगा। वस्तुत: यह प्रूफ़ की अशुद्धि, छापे की भूल है। `जो' और `तो' के अन्तर
से शेर के अर्थ का किस प्रकार अनर्थ हो जाएगा, भाव ही बदल जाएगा। यह ग़ौर करने की
बात है। ग़ालिब किसी प्रकार की कशमकश, किंकर्त्तव्यविमूढ़ता, असमंजस अथवा उलझन और
एक ही शब्द में कहना चाहूं तो किसी क़िस्म की रस्साकशी की बात नहीं कर रहे हैं।
उनका कथन दुविधा से परे, स्पष्ट और निर्णयात्मक है। वे फ़रमा रहे हैं ईमान की
दृढ़ता या कहें कुव्वत मुझे रोक लेती है जो कुफ़्र मुझे अपनी ओर खींचता अर्थात्
आकर्षित करता है। `जो' शब्द यहां यदि अर्थात अगर के अर्थ में लाया गया है। आगे
स्पष्ट किया है कि काबा मिरे पीछे है, कलीसा (चर्च या गिरजा) मेरे आगे है। ये दोनों
प्रतीक हैं ईमान तथा कुफ़्र के। `काबा मिरे पीछे' का अर्थ पीठ के पीछे नहीं है। यह
पुश्तपनाही यानी मददगार, रक्षक, मुहाफ़िज के अर्थ में लाया गया है।
अब `खींचे' और `खेंचे' को लीजिए। आपने `खेंचे' लिखा है। यह भी दुरुस्त नहीं है।
वास्तव में वह `खैंचे' है। जैसे क़ैंची या पर क़ैंच में दो मात्राएं लगती हैं। भाई
जी, यह दो सौ वर्ष पूर्व की उर्दू भाषा है जिसे `क़िल-ए-मुअल़्ला की ज़बान' कहा
जाता था। मीर मुहम्मद तक़ी `मीर' साहब ने तो कभी, सभी के स्थान पर कभू, सभू, सभों
का और चलता है की जगह चले है रूप का प्रयोग किया है। इतना ही नहीं आजकल के अनेक
पुल्लिंग शब्दों को स्त्रीलिंग और स्त्रीलिंग शब्दों को पुल्लिंग रूप में प्रयोग
किया है। उनके अनुकरण में अनेक तत्कालीन शाइरों ने इसे आदर्श मानकर ऐसा ही प्रयोग
अपनी शाइरी में किया। कुछ बुरा या बेजा नहीं किया। मगर ग़ालिब ने ऐसा नहीं किया। अब
दो सौ वर्ष पुरानी उर्दू शाइरी की भाषा कम से कम हिन्दी उच्चारण में नहीं चल सकती।
हां, उस पुरानी काव्य भाषा का नमूना पेश करने के लिए उद्धृत करना अलग बात है।
ग़ालिब की ही ग़ज़ल का एक शेर हैज्ञ्
ख़ुदाया जज़्ब-ए-दिल की मगर तासीर उल्टी है
कि जितना खैंचता हूं और खिंचता जाये है मुझसे।
नाचीज़ ने जितने गायक-गायिकाआें से यह ग़ज़ल सुनी किसी ने `खैंचता' नहीं खींचता ही
गाया। और चलिए, खींच-तानकर `खैंचता' गा भी लें तो `खिंचता' को कैसे गाइएगा? सोचिए?
आगे चलें। नाचीज़ ने लिखा था `आशिक़ हूं पै माशूक़ फ़रेबी है मिरा काम'। सरदार
जाफ़री के हवाले से आपत्ति जड़ दी गई कि उन्होंने `पै' नहीं `प' लिखा है। सवाल
सरदार जाफ़री और वाहिद काज़मी नहीं, सही और ग़लत का है। `पै' के हिज्जे यानी वर्तनी
उऱ्फ स्पैलिंग उर्दू में `पे' अक्षर के साथ `ये' और `हे' अक्षर की ध्वनि है। केवल
`पे' अक्षर नहीं है। सिऱ्फ `पे' अक्षर होता तो हिन्दी में `प' कहना उचित होता
किन्तु ऐसा नहीं है लिहाज़ा हिन्दी में उसे `पै' ही लिखा-बोला जाना सही है। यह `पै'
यहां किंतु, लेकिन, मगर और पर के अर्थ में प्रयोग हुआ है, `प' का क्या मतलब?
अब नुक़्तों को देखें। थोड़ी देर के लिए इसे दरगुज़र कीजिए कि काज़मी जी क्यों
नुक़्ते लगाने में गच्चा खा गए। तो भाई सोनकरजी, आपके द्वारा उद्धृत अशआरों में
कुफ़्र के नीचे `फ़' और आशिक़ की छापा में `क़' का नुक़्ता क्यों नदारद है और `पीछे
है' के `ह' पर सवार होता `हैं' क्यों है? काबा तो क्या दुनिया और क्या समस्त युगों
में एकमात्र ही रहा है, फिर यह बहुवचन `हैं' कैसे हो गया? दोस्तो! वाहिद काज़मी एक
सिरफिरा आदमी है विद्वान या बुद्धिजीवी नहीं। ऐसे मामूली नुक़्स के लिए यह किसी भी
तरह से फ़तवा नहीं जड़ देता है कि उस लेखक ने ग़लती की। यह सोच लेता है कि
लिखनेवाले ने यक़ीनन नुक़्ते सही जगह लगाए होंगे मगर कम्प्यूटर जी की कृपा से ग़ायब
हो गए। यानी यह त्रुटि लिखनेवाले की नहीं, प्रूफ़ तथा छापे की है। इसके लिए लिखने
वालों को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। एक बात।
इसी संदर्भ में दूसरी बात यह कि सोनकरजी नुक़्ते यानी बिंदु (.) की बात कर रहे हैं
और उसे नुक़्ता न लिखकर नुक्ता (सही नुक्ता है) लिख रहे हैं जबकि नुक़्ता और नुक्ता
में ज़मीन-आसमान जितना अन्तर है। नुक़्ता तो बिंदु या कहें बिन्दी को कहते हैं जो
फ़ारसी वर्णमाला के कुछ अक्षरों के नीचे लगता है। नुक्ता का अर्थ हैज्ञ् बारीकी,
भेद, दोष, ऐब, नु़कस आदि। जब यह कहा जाए कि `इसमें नुक्ते की बात यह है' तो उसका
अर्थ होगा इसमें यह बारीकी या भेद की बात यह है। इस अर्थ को लेकर शब्द बनेज्ञ्
नुक्तापरवर (बुद्धिमान, होश्यार), नुक्तादां (अक़लमंद, विवेकवान), नुक्ताशनास
(पारखी, मर्मज्ञ) आदि। दोष, ऐब, नुक़स के अर्थ से बनता हैज्ञ् नुक्ताचीनी अर्थात
मीन-मेख निकालना, छिद्रान्वेषण आदि।
दोस्तो! हम आप जिस ज़माने में जी रहे हैं। यह ऐसा ज़माना है जिसमें इन्सान का गला
घोंटकर `इंसान' खड़ा कर दिया गया। सम्बन्धों को तलाक़ देकर `संबंध' बना लिए गए।
सम्वेदना की छाती पर मूंग दलने को `संवेदना' बिठा दी गई। इन्तिज़ार की हत्या करके
`इंतज़ार' ले आया गया और राम जाने कहीं से इसकी एक बीवी, बहन या बेटी भी गढ़ ली गई
`इंतज़ारी'। और तो और सम्पादक का अपहरण करके `संपादक' की ताजपोशी कर दी गई। कोई एक
मिसाल हो। सैकड़ों हैं। आज हम धड़ल्ले से सरदी, गरमी, नरम, गरम, शरम, आरज़ू, अरमान,
फ़रमाना आदि लिखते चले जा रहे हैं जबकि सही तोज्ञ् सर्दी, गर्मी, नर्म, शर्म,
आऱ्जू, अर्मान, और फ़र्माना ही है। तो हालत यह है और भाईजी ख़ुद पर ज़रा भी
दृष्टिपात न कर, ख़ुर्दबीन से काज़मी के यहां नुक़्ते नदारद देखते चले जा रहे हैं।
अब काबे को देखते चलें। यहां भी प्रश्न यह नहीं कि किसने कैसे लिखा। सवाल नियम का,
क़ायदे का है। फ़ारसी लिपि में काफ़-अै़न-बे-और इसके साथ `हे' का अक्षर नहीं किंतु
ध्वनि मौजूद है। `हे' की ध्वनि के लिए इस चिन्ह को (:) आप क्या कहेंगेज्ञ् अपूर्ण
विराम कि कोलन? जो भी हो, इसे लगाना सही नहीं लगता क्योंकि तब इसका उच्चारण अत:,
प्राय:, वस्तुत:, प्रात:, स्पष्टत:, प्रकटत: जैसा होगा। नाचीज़ तो काबा को `काबा'
लिखना ही इसलिए सही मानता है कि यदि `हे' की ध्वनि के लिए (:) का प्रयोग किया गया
तो जमीला, हमला, हमलावर, हामिला (गर्भवती), रज़िया, मुसाफ़ा (शेक हैंड), शफ़ीक़ा,
रक़बा, रुक़्क़ा, जुमा, जुमला (वाक्य), हुलिया आदि पचासों शब्द कहीं के नहीं
रहेंगे। जमील: हमल: हमल:वर, हामिल:, रज़िय:, मुसाफ़:, शफ़ीक़:, रकब:, रुक़:, जुम:,
जुम्ल:, हुलिय: हो जाएंगे। फ़रमाइए, कैसा लगेगा?
यहां एक नुक्ता और समझ लीजिए। जिन शब्दों के अंत में `ह' की ध्वनि देनेवाला अक्षर
`हे' स्पष्ट रूप से आता है उन्हें हम आमतौर पर सही उच्चारण के साथ न लिखने के
पुराने पापी हैं। यथाज्ञ् हम ज़्यादा, अलावा, वग़ैरा लिखते हैं। किंतु सही तो
ज़्यादह, अलावह, वग़ैरह ही है। तो ऐसे बहुत से शब्द हैं, संज्ञाएं हैं, सर्वनाम
हैं, क्रियाएं हैं, जो उसूलन सही तो नहीं हैं मगर प्रचलन में हैं। फ़ारसी व्याकरण
में इस दोष के लिए एक पारिभाषिक शब्द हैज्ञ् ग़लतुलआम फ़सीह। तात्पर्य यह कि है तो
ग़लत मगर चल निकला। क्या कीजिए।
शुक्रिया भाई सोनकर! कि आपने `तेहरीर' लिखना तो शुद्ध व सही माना। बता दूं कि मैं
तेहरीर ही नहीं मेहफ़िल, मेहमूद, तेहज़ीब, मेहबूब, मेहबूबा आदि ही लिखता हूं। किंतु
बहुत लोग हैं जो इन्हें ग़लत और महफ़िल, तहजीब़, महमूद, महबूबा आदि लिखना सही
ठहराते हैं। उनका तर्क यह है कि इन शब्दों के प्रथम अक्षर के नीचे `ज़ेर' नहीं
जिससे `ए' की मात्रा ठोंकी जाए। `ज़बर' है जिससे `अ' ध्वनित होता है लिहाज़ा तहरीर
आदि सही है। नाचीज़ का तर्क यह है कि सरकार! मेहनत के प्रथम अक्षर पर क्या है कि
उसे महनत नहीं मेहनत लिखते-बोलते हैं? कल यदि किसी आलिम-फ़ाज़िल की हिन्दी किताब
में महनत, महनताना आदि लिखा मिले तो नाचीज़ तो उसे सही नहीं मानने वाला और न उसका
गरेबान पकड़नेवाला जो इन्हें सही मानते हों। ज़ौक़ साहब लिख गए हैंज्ञ् `तुझे परायी
क्या पड़ी अपनी निबेड़ तू'।
१०, राज होटल, पुल चमेली, अम्बाला छावनी-१३३००१ (हरियाणा)
More information about the Deewan
mailing list