[दीवान]सहारा का हिन्दी हस्तक्षेप
Ravikant
ravikant at sarai.net
Tue Jan 29 12:47:16 IST 2008
aur cheezein aane wali hain. dhairya rakhiye, rashtriya sahara se saabhaar.
ravikant
सभी को चाहिए अंग्रेजी
मंगलवार, जनवरी 29, 2008
एक समय था जब उत्तर भारत के तमाम शहर-कस्बों में ‘अंग्रेजी हटाआ॓’ का नारा गूंजता था। स्कूल-कॉ
लेजों से निकलकर नौजवान अंग्रेजी में लिखे साइनबोडा पर काला पोचारा पोत देते थे और हिदी समेत
तमाम भारतीय भाषाओं को शिक्षा का एकमात्र माध्यम बनाने की वकालत करते थे। आज का समय कुछ
और ही है। महानगरों में ही नहीं, स्थानीय हाट-बाजारों में भी प्राइमरी पाठशालाओं की
जगह ‘इंग्लिश मीडियम’ स्कूलों ने ले ली है, और ‘स्पोकन इंग्लिश’ सिखाने की दुकानें भी गली-गली
खुलने लगी हैं। समान शिक्षा के नाम पर अपने साथ किए गए एक गहरे धोखे का एहसास समाज के गरीब
और पिछड़े वगा में भरा हुआ है, क्योंकि अंग्रेजी पर टिके अच्छी नौकरियों के बाजार की मलाई चाभने
में उन लोगों के बाल-बच्चे भी शामिल हैं, जो खुद कल तक अंग्रेजी हटाने के लिए अगियाबैताल बने फि
रते थे। भारत को ज्ञान-अर्थव्यवस्था बनाने के नारे के साथ ही चली अंग्रेजी की चौतरफा लहर की
थाह लेता इस बार का हस्तक्षेप-
http://www.rashtriyasahara.com/NewsDetailFrame.aspx?newsid=47976&catid=
दिलीप मंडल
दुनिया का हर शिक्षाशास्त्री यही कहता है कि बच्चों की शुरूआती शिक्षा मातृभाषा में होनी चाहि
ए। इसके पक्ष में दिए जाने वाले तर्क सर्वविदित हैं और इसे लेकर कोई विवाद भी नहीं है। बच्चों के
मानसिक विकास के लिए इसे आवश्यक माना गया है। खासकर प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्तर की
शिक्षा के लिए मातृभाषा की अनिवार्यता की बात भारत सरकार की लगभग सभी समितियों ने की है
और सरकार की तमाम रिपोटा में भी यह बात शामिल है। कोठारी कमीशन की रिपोर्ट और उसके
आधार पर बनी 1968 की शिक्षा नीति में खास तौर पर कहा गया है कि भारतीय भाषाओं का विका
स शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास की बुनियादी शर्त है और जबतक भारतीय भाषाओं का विकास नहीं
होता तबतक शिक्षा का स्तर बेहतर नहीं होगा। तब से लेकर आज तक यह बात सैकड़ों बार दोहराई
गई है।
लेकिन खास भारतीय संदर्भ में इस वैश्विक सत्य की कोई सत्ता नहीं है कि कम से कम शुरूआती
शिक्षा तो मातृभाषा में ही होनी चाहिए। दरअसल शिक्षा के माध्यम को लेकर भारत एक अजीब सी
विडंबना का शिकार रहा है। यहां राजभाषा विभाग है, उर्दू प्रमोशन कौंसिल है, हर प्रदेश में
अपनी भाषाओं की अकादमियां हैं, लेकिन तूती सिर्फ और सिर्फ अंग्रेजी की बोलती है। भारत में भाषा
संवाद का माध्यम भर नहीं है। यहां भाषा सत्ता पर काबिज होने का जरिया है, इस बात को राम
मनोहर लोहिया जैसे लोगों ने समझा था। लेकिन ‘अंग्रेजी हटाआ॓’ आंदोलन के जिस रास्ते पर लोहिया
चले वह एक अंधी सुरंग में पहुंचकर खत्म हो चुका है। आज इस देश में अंग्रेजी की विजय पताका थामने में
लोहिया की कसमें खाने वाले समाजवादी नेता भी किसी से पीछे नहीं हैं।
शिक्षा के माध्यम को लेकर भारत में बहस पुरानी है। अंग्रेजी के आने के बाद का संदर्भ देखें तो इस बारे
में काफी हद तक निर्णायक साबित हुई चर्चा ब्रिटिश संसद में हुई थी। 1835 में ब्रिटिश सरकार को
यह फैसला करना था कि वह भारत में शिक्षा पर सालाना खर्च किए जाने वाले एक लाख रूपये कहां
लगाए। उसके सामने दो विकल्प थे। दरअसल ये शिक्षा की दो अलग-अलग धाराएं भी थीं।
पहला विकल्प था अरबी और संस्कृत माध्यम में चल रहे संस्थानों का और दूसरा, अंग्रेजी माध्यम से चलने
वाले संस्थानों का। इस बहस में दोनों आ॓र औपनिवेशिक शासन के ही प्रतिनिधि थे। अरबी और संस्कृत के
पक्ष मे प्रिसेप थे तो अंग्रेजी के पक्ष में तर्क मैकाने ने रखे।
इस बहस में मैकाले का पलड़ा भारी रहा। उनके इस तर्क का किसी अंग्रेज प्राच्यविद के पास कोई जवा
ब नहीं था कि अगले कुछ सालों में भारत का आपराधिक कानून भारतीय धर्मग्रंथों से मुक्त होने वाला
है, ऐसे में अरबी और संस्कृत में धर्मग्रंथ पढ़ने वालों का क्या लाभ होगा। गौरतलब है कि मैकाने के
नेतृत्व में बने लॉ कमीशन ने भारत में पहली बार यह प्रस्थापना दी थी कि हर व्यक्ति कानून की
दृष्टि में समान है। लॉ कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर ही देश में आईपीसी और सीआरपीसी बनी।
मैकाले का दूसरा तर्क यह था कि भारतीय भाषाओं में पढ़ने वालों को रोजगार नहीं मिलता। तीसरा
तर्क यह था कि संस्कृत और अरबी की किताबें किसी काम की नहीं हैं और ये कौड़ियों के भाव बिकती
हैं। इसके अलावा अंग्रेजी की श्रेष्ठता के कुछ नस्लवादी तर्क भी थे। कुल मिलाकर मैकाले की बातों को
तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने सही माना और उसके बाद से आजादी तक भारत में उच्च शिक्षा का मा
ध्यम अंग्रेजी ही रही।
आजादी के ठीक बाद का समय वह अकेला मौका था जब शिक्षा के माध्यम में कोई निर्णायक बदलाव कि
या जा सकता था। लेकिन उस समय के भारतीय शासकों ने अंग्रेजों के समय से चली आ रही परंपरा को
निरंतरता में बनाए रखा और यह स्थिति आज भी कायम है। तब से लेकर अबतक देश और अलग-अलग
राज्यों में कांग्रेसी, समाजवादी, संघी, वामपंथी हर रंग की सरकारें आ चुकी हैं लेकिन शइक्षा और खा
सकर उच्च शिक्षा के माध्यम को लेकर किसी ने कोई बदलाव नहीं किया है, न ही इस संबंध में कोई
नई बात सोची गई है। इस मामले में सभी दलों में आम सहमति है कि उच्च शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी
ही होगी। मैकाले को लेकर तमाम गाली-गलौज के बीच मैकाले का फार्मूला देश के हर विाविघालय और
उच्च शिक्षा संस्थान में चल रहा है।
शिक्षा के माध्यम को लेकर अगर कोई बहस है तो वह स्कूली शिक्षा को लेकर ही है, और वह भी इस
स्तर पर कि शिक्षाशास्त्र से ज्यादा यह र्आिथक और सामाजिक प्रश्न बन जाता है। इस पूरे विवाद
का एक गंभीर सामाजिक पहलू भी है, जिसे खासकर कुछ दलित चितक उठा रहे हैं। उनका कहना है कि
अंग्रेजी शिक्षा दलितों को जन्म और कर्म के बंधन से मुक्त करने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।
इसके पक्ष में एक तर्क उनकी आ॓र से बार-बार आता है और अब एक तरह का नारा ही बन गया है कि
क्या आपने किसी अंग्रेजी बोलने वाले को दूसरों की गंदगी उठाते देखा है? इस तर्क से कुछ
समाजवादियों को दिक्कत जरूर हो रही है लेकिन इसकी काट का कोई तर्क उनकी आ॓र से फिलहाल सा
मने नहीं आया है।
अंग्रेजी दरअसल इस समय देश में ज्ञान-विज्ञान और रोजगार की भाषा के रूप में भलीभांति स्थापित हो
चुकी है। इस स्थिति में कोई बदलाव होगा, इसका भी कहीं सो कोई संकेत नहीं मिल रहा है।
संभावना यही है कि भूमंडलीकरण की तेज रफ्तार की वजह से अंग्रेजी का महत्व और बढ़ेगा।
भारत का मॉडल इस मामले में चीन और कोरिया से अलग है, जहां पिछले साठ साल में अपनी भाषा के
दम पर ही तरक्की का रास्ता तय किया गया है। भारत के शासक चाहते तो चीन और कोरिया से सी
खकर उस रास्ते पर चल सकते थे। चीन को तरक्की करने के लिए अंग्रेजी की जरूरत नहीं पड़ी।
लेकिन भारत के शासकों ने शिक्षा का माध्यम बदलने की जगह अंग्रेजों के बनाए रास्ते पर चलना
पसंद किया। ऐसे में भारतीय भाषाओं में शिक्षा का बोझ अगर सिर्फ गांव के लोगों, गरीबों और
सामाजिक रूप से वंचित रह गए लोगों पर डाला जाएगा तो इससे विषमता बढ़ेगी और टकराव भी बढ़ेगा
। आदर्श स्थिति यही हो सकती है कि अगर देश का प्रभु वर्ग अपने बच्चों को अंग्रेजी में शिक्षा दे
रहा है तो वह दूसरे वगा पर भारतीय भाषा और संस्कृति की रक्षा का बोझ न डाले।
एक समान शिक्षा की बात लगभग चालीस साल पहले कोठारी कमीशन ने कही थी और शिक्षा के
अलग-अलग माध्यमों को इसके रास्ते की सबसे बड़ी अड़चन बताया था। तब कोठारी कमीशन ने समस्या
का समाधान यह सुझाया था कि शुरूआती शिक्षा के लिए सभी छात्र मातृभाषा में पढ़ें। 21वीं सदी में
समान शिक्षा की जरूरत बनी हुई है, लेकिन अब इसका फार्मूला यही हो सकता है कि सभी बच्चे
अंग्रेजी माध्यम से पढ़ें, क्योंकि इस देश का एलीट तो अपने बच्चों की शिक्षा के लिए भारतीय भाषाओं
को माध्यम के रूप में स्वीकार नहीं करेगा।
सरकार का रवैया चाहे जो भी हो लेकिन लोग अपनी तरफ से इस दिशा में पहल कर चुके हैं। देश के सुदूर
जिलों में भी अब आप अंग्रेजी शिक्षा के प्रति आम लोगों की ललक देखेंगे। देश के हर शहर में लगे इंग्लिश
स्पीकिग स्कूलों के बोर्ड यह बता रहे हैं कि हवा किस तरफ बह रही है। जिस किसी के भी पास
थोड़ा पैसा और सामर्थ्य है, वह अपने बच्चों को किसी न किसी अंग्रेजी मीडियम के स्कूल में ही डालने
के फिराक में है। खासकर नॉलेज इकोनॉमी की चर्चा के साथ यह चलन और मजबूत हुआ है।
अंग्रेजी शिक्षा का रोजगार से सीधा नाता है। अगर कोई युवा कामचलाऊ अंग्रेजी बोल लेता है तो
उसके भूखों मरने की आशंका कम है। ऐसे में ‘हिदी लाआ॓’ या ‘अंग्रेजी भगाआ॓’ जैसे नारे बेमानी हो चुके
हैं। आज के समय में अगर किसी नारे का कोई अर्थ हो सकता है तो वह ‘समान शिक्षा’ का नारा ही
है।
More information about the Deewan
mailing list