[दीवान]कैसे बनी , कैसे बढ़ी कैसे चढ़ी अंग्रेजी
Ravikant
ravikant at sarai.net
Tue Jan 29 13:05:16 IST 2008
कैसे बनी, कैसे बढ़ी कैसे चढ़ी अंग्रेजी
449 ई.- ब्रिटेन में एेंग्लो-सैक्सन बसावट की शुरूआत
450-480 ई.- प्राचीन अंग्रेजी के सबसे पुराने शिलालेखों का समय
597 ई.- सेंट आगस्टीन के ब्रिटेन में आगमन के साथ वहां ईसाई धर्मांतरण की शुरूआत
871 ई.- वेसेक्स के राजा अल्फ्रेड द्वारा लैटिन ग्रंथों के अंग्रेजी अनुवाद का सूत्रपात
1066 ई.- फ्रांस की नर्ॉमंडी रियासत से आए नॉर्मनों का ब्रिटेन पर कब्जा। ब्रिटेन में सत्ताा की
भाषा के रूप में फ्रांसीसी और लैटिन प्रतििष्ठत
1150 ई.- मध्यकालीन अंग्रेजी में लिखी गई सबसे पुरानी पांडुलिपियों का रचनाकाल
1204 ई.- किग जॉन ने फ्रांस के साथ हुए एक युद्ध में नर्ॉमंडी पर से कब्जा खोया। नॉर्मन आधिपत्य
वाली सत्ताा के सारे हित ब्रिटेन में केंद्रित हुए
1348 ई.- ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज को छोड़कर ब्रिटेन के शेष सभी विघालयों में लैटिन के बजाय अंग्रेजी
को शिक्षा का माध्यम घोषित किया गया
1362 ई.- फ्रेंच की जगह अंग्रेजी अदालतों की भाषा घोषित। दस्तावेजों का लैटिन में ही रखा जाना
जारी। इसी साल संसद में भी अंग्रेजी के प्रयोग को मान्यता मिली
1476 ई.- विलियम कैक्सटन द्वारा पहले अंग्रेजी प्रेस की स्थापना
1549 ई.- बुक ऑफ कॉमन प्रेयर का पहला अंग्रेजी संस्करण प्रकाशित
1611 ई.- राजा जेम्स द्वारा अधिकृत बाइबल का पहला अंग्रेजी अनुवाद प्रकाशित
1702 ई.- अंग्रेजी का पहला दैनिक अखबार द कूरेंट लंदन से प्रकाशित
1755 ई.- सैमुअल जॉनसन द्वारा अंग्रेजी के पहले शब्दकोष का प्रकाशन
1835 ई.- थॉमस बैबिगटन मैकाले द्वारा ब्रिटिश संसद में अंग्रेजी को भारत में उच्च शिक्षा का मा
ध्यम बनाने की पुरजोर वकालत। संसद द्वारा स्वीकृत इस नीति को मामूली हेरफेर के साथ पूरे ब्रिटि
श साम्राज्य में लागू किया गया
1776 ई.- ब्रिटेन से आजाद होकर अमेरिकी ब्रिटिश रियासतों ने संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थापना
की। इस देश की आधिकारिक भाषा की घोषणा कभी नहीं की गई, वक्त जरूरत इसकी राष्ट्रभा
षा ‘अमेरिकन’ बताई गई। लेकिन द्वितीय विायुद्ध के बाद से अंग्रेजी के विाव्यापी प्रभुत्व के पीछे
मूल चालक शक्ति ब्रिटेन के बजाय अमेरिका ही बना हुआ है
More information about the Deewan
mailing list