[दीवान]चुनावी नारे,साभार कस्बा
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Fri Apr 3 12:27:08 IST 2009
दीवान के साथियों
चुनावी नारों को याद करते हुए मेरी नजर रवीश कुमार के ब्लॉग पर पड़ गयी।
थोक के भाव में मिल गए स्लोगन औऱ वो भी मिजाज से एकदम
टटके और ताजे, अधिक प्रासंगिक भी। पढ़े और मजे लें,
१. लालू मिल गए पासवान से
कांग्रेस गई अब काम से
२. मायावती की बारी है
हाथी सबकी सवारी है
३. नीला रंग आसमान का
हाथी चला कांशीराम का
४. पंडी जी बोले राम राम
दलित बोला मैं हूं राम
५. अमर सिंह की सीडी में
फंस गए बेटा पोलटिक्स में
६. राजनाथ का है गुणा भाग
मित्तल अंदर, जेटली भाग
७. यूपी की इस पोलटिक्स में
मुलायम तगड़े सेटिंग में
८. मुन्ना मर्सिडिज़ की पार्टी है
पर नाम समाजवादी पार्टी है
९. मुलायम का है आखिरी दांव
पटको हाथी, झटको हाथ
१० बहन जी का भजन है
बहुजन अब सर्वजन है
११. सोनिया जी सोनिया जी
देखो कैसी दुनिया जी
१२, लेफ्ट हो गया अब लाल है
कांग्रेस का आ गया काल है
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20090403/dc22f7d4/attachment.html
More information about the Deewan
mailing list