[दीवान]सर्वहारा की जीत

आशीष कुमार 'अंशु' ashishkumaranshu at gmail.com
Mon Dec 14 10:41:57 IST 2009


पूँजी और सर्वहारा की लड़ाई में
सर्वहारा के जीत की खबर
आज के अखबारों की सुर्खियाँ हैं
चैनलों पर यह एक्सक्लुसिव न्यूज़  ब्रेकिंग है.

सर्वहारा नहीं जानता
यह पूँजी की खबर, पूँजी की मीडिया में,
पैसे वालों ने उड़ाई है.

आम आदमी का देश, आम आदमी की सरकार,
सच-सच बताओ, पिछले ६३ सालों से
देशभर में यह अफवाह किसने फैलाई है
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20091214/5997d358/attachment-0001.html 


More information about the Deewan mailing list