[दीवान]उग्र उथल-पुथल की तरफ बढ़ता बिहार
reyaz-ul-haque
beingred at gmail.com
Thu Dec 31 22:38:26 IST 2009
उग्र उथल-पुथल की तरफ बढ़ता
बिहार<http://hashiya.blogspot.com/2009/12/blog-post_1223.html>
*मित्रों, यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सच है. मोहल्ला लाइव पर कुछ दिनों पहले एक
पोस्ट आयी थी<http://mohallalive.com/2009/12/17/bihar-moving-towards-large-discrepancies/>,
जिसके लेखक के रूप में हेमंत कुमार का नाम दिया गया है. वास्तव में यह लेख
हमारे साथी और प्रभात खबर में उप संपादक कुमार अनिल का है, जिनसे 'अपने ब्लॉग
पर डालने' के नाम पर हेमंत कुमार ने यह लेख उनसे माँगा था. कल शाम को कुमार
अनिल का यह आलेख मुझे मिला तो मुझे हैरत हुई. आज मैं उनसे लेखक का नाम कन्फर्म
कर हाशिया पर पोस्ट कर रहा हूँ, इसे दोहराते हुए, कि यह आलेख हेमंत कुमार का
नहीं-जो प्रभात खबर में काम करते हैं और समाचार संपादक हैं, बल्कि यह कुमार
अनिल का है और जो प्रभात खबर में उप संपादक हैं. **इसके साथ यह तथ्य जोड़ना भी
ज़रूरी है कि इस लेख को बिहार के किसी अख़बार ने छापने का साहस नहीं दिखाया है.
*
*राज्य *सरकार को अपनी रिपोर्ट दे चुके भूमि सुधार आयोग के चेयरमैन डी
बंद्योपाध्याय का मानना है कि बिहार एक उग्र सामाजिक उथल-पुथल की तरफ बढ़ रहा
है। बिहार देश के सबसे पिछड़े प्रदेशों में से एक है। कृषि भूमि पर भूस्वामियों
के अत्यधिक नियंत्रण के कारण प्रदेश का ग्रामीण हिस्सा घुटन में जी रहा है।
बड़े भूस्वामियों की कृषि उत्पादन के विकास में रुचि नहीं है। जो खेती करते
हैं, उन बटाईदार किसानों के पास अपनी ज़मीन बहुत कम है। ऐसे में भूमि सुधार की
सिफारिशें नकार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैधानिक तरीके से उत्पादन
संबंधों को व्यवस्थित करने का मौका खो दिया है। अब बिहार में बदलाव उग्र
सामाजिक संघर्ष के जरिये ही आएगा।
*पूरा पढ़िए : उग्र उथल-पुथल की तरफ बढ़ता
बिहार<http://hashiya.blogspot.com/2009/12/blog-post_1223.html>
*
--
El pueblo unido jamás será vencido
--------------------------------------------------
http://hashiya.blogspot.com
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20091231/9025d5df/attachment.html
More information about the Deewan
mailing list