[दीवान]21वीं सदी की छलछल उच्छल हिंदी - 3

Ravikant ravikant at sarai.net
Wed Jun 17 15:04:06 IST 2009


इंडिया में न्यू हिंदी: रघुबीरी को ढूँढ़ते रह जाओगे!

ख़ुशी की बात यह है कि अब हिंदी शुद्धताऊ प्रभावों से मुक्त होती जा रही है, और रघुबीरी युग को 
बहुत पीछे छोड़ चुकी है. पत्रकार अब हर अँगरेजी शब्द का अनुवाद करने की मुसीबत से छूट चुके हैं. वे 
एक जीवंत हिंदी की रचना में लगे हैं. आतंकवादी के स्थान पर अब वे आतंकी जैसे छोटे और सार्थक शब्द 
बनाने लगे हैं. उन्हों ने बिल्कुल व्याकरण असंगत शब्द चयनित गढ़ा है, लेकिन वह पूरी तरह काम दे
 रहा है. आरोप लगाने वाले आरोपी का प्रयोग वे आरोपित व्यक्ति के लिए कर रहे हैं. अगर पाठक उन 
का मतलब सही समझ लेता है, यह भी क्षम्य माना जा सकता है. तकनीकी शब्दों या चीज़ों या नई
 प्रवृत्तियों के नामों के अनुवाद में सब से बड़ी समस्या एकरूपता की होती है. कोई रेडियो को 
दूरवाणी लिखेगा, कोई आकाश वाणी, कोई नभवाणी, तो कोई विकीर्ण ध्वनि... मेरी राय में 
नए अन्वेषणों का अनुवाद अनुपयुक्त प्रथा है. स्पूतनिक का अनुवाद नहीं किया जा सकता. गाँधी 
चरखे या अंबर चरख़े को अँगरेजी में इन्हीं नामों से पुकारा जाएगा. इंग्लैंड में आविष्कृत कताई मशीन स्पि
निंग जैनी को हिंदी में कतनी छोकरी नहीं कहा जा सकता. ख़ुशी है कि रेलगाड़ी को लौहपथगामिनी 
लिखने वाले अब नहीं बचे.

दैनिक पत्रों के मुक़ाबले टीवी की तात्कालिकता निपट तात्कालिक होती है, विशेषकर समाचार टीवी 
में. यह तात्कालिकता ही हमारी भाषा के नए सबल साँचे में ढलने की गारंटी है. नई भाषा की एक 
ख़ूबी है कि वह नई जीवन शैली जीने को उत्सुक नवयुवा पीढ़ी की भाषा है. यह पीढ़ी 1947 के भारत 
की हमारी जैसी पीढ़ी नहीं है. पर मुझ जैसे अनेक लोग हैं जो इस बदलाव के साथ बदलते आए हैं और 
बदलते ज़माने के साथ बदलते रहे हैं औ अपने आप को उस के निकट पाते हैं.
मैं नहीं समझता कि हिंदी पत्रकारिता की भाषा भ्रष्ट हो गई है. मैं तो कहूँगा कि वह हर दिन
 समृद्ध हो रही है. नए समाज में नौजवानों की अपनी भाषा बदल गई है. एक ज़माना था जब हिंदी 
समाचार पत्र दुकानदारों, नौकरों और कम पढ़ेलिखे लोगों के अख़बार माने जाते थे. आज हिंदी पत्रकार 
नई नौजवान पीढ़ी के लिए अख़बार निकाल रहे हैं. उन में शिक्षा के, रोज़गार के नए अवसरों की जा
नकारी होती है. नई बाइकों कारों की जानकारी होती है. कभी देखा था इन्हें हिंदी दैनिकों में. 

नए ज़माने के नए शब्द बेहिचक, बेखटके, बेधड़क, निश्शंक, पूरे साहस के साथ ला रही है. दो तीन दिन 
के हिंदुस्तान और दैनिक जागरण से कुछ शब्द देता हूँ: हॉट शॉट, बॉलीवुड, ट्रेलर, चैनल, किरदार, 
समलैंगिक..., एसजीपीसी (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति), दिल्ली विवि (विश्वविद्यालय), 
रजिस्ट्रार, फ़्लाईओवर, स्टेडियम, पासवर्ड, इनफ़ोटेनमैंट, सब्स्क्राइबर, नैटवर्किंग, डायरैक्ट टु होम 
(डीटीएच). सेंट्रल लाइब्रेरी, ओपन स्कूल, हाईवे, इन्वेस्टमैंट मूड, प्रॉपर्टी, लिविंग स्टाइल, लो
केशन, शॉपिंग सेंटर... 

21वीं सदी के हिंदुस्तान ने ग़ुलामी के दिनों के अंधे अँगरेजी विरोध वाली मैंटलिटी से छुट्टी पा ली. 
नई सोसाइटी में रीडर बदल रहे हैं, भाषा बदल रही है. परिवर्तन को सब से पहले पहचाना मीडिया 
ने. उस की शैली बदल गई, भाषा बदल गई, नीति बदल गई. टीवी वाले तात्कालिकता के साथ नई 
सरपट ज़बान में भड़भड़ गाड़ी दौड़ाते हैं. 
पेश हैं हिंदी न्यूज़पेपर अब जो छाप रहें हैं, उस के कुछ नमूने--
हाई कोर्ट का आयोग से जवाबतलब (कहाँ गया उच्च न्यायालय?).
कोर्ट ने औबीसी की पहचान का आधार पूछा... जस्टिस अरिजीत पसायत...
आंबेडकर यूनिवर्सिटी के वीसी हटाए गए 
गुजरात के दंगों में बीजेपी के दो पार्षदों को सज़ा (भाजपा नहीं)
पेट्रोल में सॉल्वेंट की मात्रा इतनी अधिक मिला देते हैं कि हाईटेक कार भी...
हॉबवुड सर्फ़िंग सेशन के विनर रहे (विजेता नहीं)
वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमैंट प्लांट... 2 पीपीएम बढ़ जाएगी.
एडमिशन शुरू होने से पहले (प्रवेश या दाखिला नहीं)... डीयू (दिल्ली विश्वविद्यालय) के अंडरग्रेजुएट 
कोर्सों में ... प्री-एडमिशन फ़ॉर्म व इनर्फ़मेशन बुलेटिन... स्टूडैंट्स को... (छात्र अब कितने लोग 
बोलते हैं?)
लेटेस्ट इंस्ट्रूमेंट रोकेगा पानी की बरबादी
एमसीडी व मेट्रो में विवाद
इन्फ़्रास्ट्रकचर तैयार करने में जुटा, 1 सबस्टेशन अगले महीने शुरू
रणपाल के एनकाउंटर से उठे कई सवाल
ऑटो पेंट की फ़ैक्ट्री में आग 
इंटैग्रेेटिड टाउनशिप प्रोजेक्ट
इंटरनेट सर्फ़िंग आसान होगी पाकिट सर्फ़र से... पाकिट सर्फ़र लॉन्च किया... कस्टमर बिना किसी 
सेल्यूलर या लैंडलाइन मोडेम से जोड़े ... इंटरनेट सर्फ़िग कर सकता है...
चेन्नै में मैन्यूफ़ैक्चरिंग यूनिट लगा सकती है मोटोरोला...
SBI को कलाम ने दिया 7 सूत्रीय मिशन
बेहतर ट्रेनिग के लिए NIIT से हाथ मिलाया
अक्रॉस दे बॉर्डर
विंडो शॉपिंग
रीडर्स मेल (पाठकों के पत्र नहीं)
फ़ुटबॉल पॉपुलर खेल ही नही रहा, यह ग्लोबल रिलीजन बन गया है... मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा 
तू...
POLIO रविवार
सर्विकल कैंसर वैक्सीन
बुक ऑफ़ लाइफ़ में जुड़ा बड़ा अध्याय... वर्णावली सीक्वेंसिंग का काम पूरा कर लिया है.
युवाओं का आइकॉन (आदर्श पुरुष नहीं, युवा हृदय सम्राट नहीं)
आरक्षित आग्रहों का कवरेज (मीडिया में रिपोर्ट)
अवार्ड की लाइन में
बात थोड़ी सीरियस हुई ... मेरी हैक्टिक लाइफ़...तबीयत ख़राब होने के बाद रिकवरी...
कैसे ऑर्गनाइज़ करें परफ़ेक्ट पार्टी
ख़ुशियाँ ही ख़ुशियाँ -- डबल ऑफ़र
बीएसए ने किया इनकार, डीएम ने माँगा जवाब... वीआईपी का इंतज़ार बच्चों पर मार
मोबाइल क्लोनिंग में चार दबोचे
Jodee No* 1 copy -- Rs* 144 per month
ताश के पत्तों की तरह गिरे पोल (खंभे नहीं)
लाइफ़ में लाओ चेंज पुराना टीवी करो एक्सचेंज
मास्को में दिल्ली फ़ेस्टिवल शुरू (समारोह या उत्सव नहीं)
स्टूडेंट्स फ़ंडिग के लिए कॉरपोरेट स्पॉन्सरशिप 
एनबीटी कमबोला के लिए... बहुमूल्य वस्तु... डायमंड हो 
या प्लाज़्मा कलर टीवी... 108 लकी प्रतियोगियों के लिए art d' enox के फ़्री गिफ़्ट मिलते 
हैं... पिछले 3 कॉन्टेस्ट ... के टोटल... डियर रीडर्स...*

सर्च इंजन (वर्गीकृत विज्ञापन नहीं.)
- डाक्टर लड़का अवधिया कुर्मी (MBBS) 33/5'6'' (सरकारी सेवारत झारखंड सरकार) हेतु डा. वधु 
(MBBS/BDS) चाहिए... पिता सरकारी सेवारत (MS OBST & GYNAE) अपना नर्सिंग होम.
- अंबष्ठ गोरी लंबी ख़ूबसूरत MBA, MCA, BE प्रतिष्ठित परिवार की लड़की मांगलिक 29/5'6" Sr* 
Software Engineer, Satyam Computer, Pune में कार्यरत लड़की के लिए 
कुछ इसे महापतन मानते हैं. लेकिन नई पीढ़ी को इस की ज़रा भी चिंता नहीं है. वे लोग भाषा कोश 
देख कर नहीं बोलते, न उन्हें अपने आप को विद्वानी हिंदी का दिग्गज साहबित करना है.
ऐसा भी नहीं है कि हिंदी में अपने नए शब्द नहीं बन रहे. सच यह है कि भाषा विद्वान नहीं बनाते, 
भाषा बनाते हैं भाषा का उपयोग करने वाले... आम आदमी, मिस्तरी, करख़नदार या फिर लिखने वा
ले. घुड़चढ़ी शब्द डाक्टर रघुवीर नहीं बना सकते थे, न ही वे मुँहनोंचवा बना सकते हैं. कार मेकेनिकों 
ने अपने शब्द बनाए हैं, पहलवानों ने कुश्ती की जो शब्दावली बनाई है (कुछ उदाहरण: मरोड़ी कुंदा, 
मलाई घिस्सा, भीतरली टाँग, बैठी जनेऊ) वह कोई भी भाषा आयोग नहीं बना सकता था. विद्वानों 
का काम होता है भाषा का अध्ययन, विश्लेषण... अख़बारों में नई देशज हिंदी शब्दावली भी बन रही 
है. नए ठेठ हिंदी शब्द विद्वान नहीं बना रहे. हिंदी लिखने वाले बना रहे हैं--जैसे कबूतरबाजी. 
अँगरेजी ह्यूमैन ट्रैफ़िकिंग के लिए पूरी तरह देशी शब्द. ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से, पासपोर्ट वीजा नियमों 
को तोड़ते हुए हिंदुस्तानियों को पश्चिमी देशों तक पहुँचाने का धंधा. या फिर ब्लौगिया या
 चिट्ठाकार, और चिट्ठाकारिता. इंटरनेट की दुनिया से आम आदमी द्वारा उपजे शब्द. अँगरेजी में 
इंटरनेट पर लिखने और परस्पर विचारविमर्श बहसाबहसी की प्रथा को पहले वैबलौगिंग कहा गया, बा
द में उस से बना ब्लौगिंग. उसी से दुनिया भर में फैले आम हिंदी प्रेमी ने य शब्द बनाए हैं, ब्लौगिंग 
करने वाला ब्लौगिया, ब्लौग (यानी लिखा गया कोई विचार) चिट्ठा, पुराने चिट्ठा और 
चिट्ठी को दिया गया बिल्कुल नया अर्थ. क्या कोई विद्वान ये शब्द बना पाता? 	
इंग्लिश में कहीं हिंग्लिश, कहीं पूरी हिंदी

अगर हिंदी वाले अँगरेजी शब्द भारी मात्रा में आयातित कर रहे हैं, तो अँगरेजी तो बहुत 
पहले से ही हिंदी शब्द खुले दिल से लेती रही है...pucca kutcha (पक्का कच्चा) आदि शब्द पुराने 
उदाहरण हैं. आजकल भारतीय अँगरेजी में स्थानीय शब्दों और मुहावरों का प्रयोग बड़े
 पैमाने पर हो रहा है. जो नई भाषा बन रही है, उसे लोग हिंग्लिश कहने लगे हैं. हिंग्लिश तब होती 
है जब कहीं कोई एक शब्द लिखा जाए जैसें fake gajra, desi chick. अब पूरे के पूरे हिंदी वाक्य 
आप को रोमन लिपि में लिखे मिल जाएँगे, और कहीं कहीं तो सीधे देवनागरी में. दोनों भाषाओं में यह 
सब बाज़ार और आडिएँस करवा रही है. पेश हैं कुछ नमूने--

India ka naya TASHAN... Ab jeeyo poore tashan se! Presenting the Samsung 
C130... 
masaala maar ke... रविवार को फ़िल्मो की जानकारी के साथ...
dil se... Mujhe hai apni har khata manzoor, bhool ho jati hai insano se* I'm 
really sorry* Please forgive me...
Boss ko patana...Mummy ko samjhana...Girlfriend ko manana...*AB SAB 50 PAISE 
mein* (Tata Indicom)
PHIR LOOT HI LOOT...*Buyanu Microtek Inverter...
2 ka mazaa 1 mein... Buy one and get one free... सब कुछ सब के लिए... salasar 
mega store
Ab Dilli Dur Nahin... Parklands Faridabad...
Kal kare so aaj kar...ICICI Prudential
Exchange Dhamaka... एक्सचेंज बोनस Rs* 15,000/- तक...Maruti Suzuki
Property Maha saver package...* HT Classifieds
शब्दावली से जुड़ा एक और पहलू है बोलने की हिंदी और लिखित हिंदी में बढते जाते भेद का. हमारी बो
ली में ऐसे स्थानों पर अकार को लोप होता जा रहा है जहाँ उच्चारण में यति आती है या अंतिम 
अक्षर अकारांत अक्षर होता है. हम लिखते हैं कृपया . यह सही भी है. लेकिन बोलते हैं कृप्या . अनेक 
स्थानों पर आप को यह लिखा मिलेगा. समाचार पत्रों की कृपा है कि वे कृप्या नहीं लिखते... कृपया 
ही लिख रहे हैं. उत्तराखंड के एक सरकारी विज्ञापन में किसी भ्रमित कापीराइटर ने लिखा-- 
शहीदों को शत् शत् प्रणाम. अगर यह दावा मान लिया जाए कि हिंदी में हमें वैसा ही लिखते हैं, जैसा 
बोलते हैं, तो शत् प्रतिशत् सही!

और अंत में...
तो आइए चेंजिंग भारत की लाइवली वाइब्रैंट बोली और भाषा का हार्टी वैलकम 
करें, सैलिब्रेट करें, जश्न मनाएँ. उन जर्नलिस्टों पत्रकारों विज्ञापकों के गुण गाएँ जिन्होंने दुनिया में 
अपनी जगह तलाशते हिंदुस्तान को पहचाना, नई रीडरशिप को टटोला, नब्ज़ को पकड़ा, जो अख़बार 
कभी दुकानदारों, नौकरों और हिंदी-प्रमियों के ही लिए थे, उन्हें नई जनरेशन के नौजवानों तक पहुँचा
या. नारों को भूल कर यथार्थ को समझा. 



और अंत में... दुनिया मेँ हिंदी के नाम 

क्या हैं ये शब्द? 
आंद्या, इंदिज्स्की, ऐंत्क्सग, खिंदी, चिंदी, चिंद्ज़ी, खिंदी, तिएंग हिन-दी, यिन दी यू, हिंदिह्श्चि
ना, ह्योनद्विसफ़्... 
जी हाँ हिंदी!

हिंदू शब्द की ही तरह हिंदी शब्द भारत में नहीं बना. यह ईरान से आया है. यूँ कभी ईरान
 भी भारतीय सांस्कृतिक क्षेत्र का अभिन्न अंग था. कहने को हिंदी मुख्यतः उत्तर भारत के भारी पा
पुलेशन वाले राज्यों में बोली जाती है, कई राज्यों और पूरे देश की राज्यभाषा है, लेकिन उसे लिखने 
पढ़ने और बोलने वाले पूरे देश में मिलते हैं. विदेशों में हिंदी बोलने वाले लोग गायना, 
सुरिनाम, त्रिनिदाद और टबैगो, फीजी, मारीशस, क़तार, कुवैत, बह्रीन, संयुक्त अरब अमीरात, कना
डा, संयुक्त राज्य अमरीका, ब्रिटेन, रूस, सिंगापुर, दक्षिण अफ़्रीका आदि में पाए जाते हैं.

आज जो हिंदी हम जानते हैं, वह हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों की 
भाषा हुआ करती थी, जिसे खड़ी बोली कहते हैं. संभवतः खड़ी बोली शब्द कौरवी बोली का बदला रूप 
है यानी वह भाषा जो कुरु (कौरव और पांडव) क्षेत्र में बोली जाती थी. सदियों से हिंदी के नाम 
बदलते रहे हैं. कुछ नाम रहे हैं-- भाखा, भाषा, रेख़ता, हिंदवी, हिंदी, हिंदुस्तानी. जिसे आज हम 
उर्दू कहते हैं वह वास्तव में हिंदी ही है. पिछली दो सदी में अनेक राजनीतिक कारणों से वह
 अरबी-फ़ारसी मिश्रित शब्दों वाली अलग शैली और फिर अलग भाषा बन गई. खड़ी बोली के अतिरिक्त 
ब्रजभाषा, भोजपुरी, राजस्थानी, हरियाणवी आदि हिंदी की अनेक उपभाषाएँ मानी जाती हैं, 
जो धीरे धीरे शायद स्वतंत्र आधुनिक भाषाएँ बन जाएँ.

दुनिया भर में लोग विदेशी शब्दों का उच्चारण अपनी जीभ के अनुसार करते हैं, 
और कई बार उन के लिए अलग नाम भी देते हैं. कुछ विदेशी भाषाओं में लोग हिंदी को इन नामों से जा
नते हैं: अफ़्रीकांस: हिंदी; अम्हारी: आंद्या; अरबी: हिंदीया; आइसलैंडी: हिंदी; आजेरी: हिंद; 
आयरलैंडी: ह्योनद्विसफ़्; आरमीनियाई: हिंदी; इंदोनेशियाई: हिंदी; उत्तरी सामी: खिंदी; ऐस्तोनि
याई: हिंदी; ऐस्पेरांतो: हिंद; औकितान: इंदी; कातलान: हिंदी; कोरियाई: हिंदी'इयो; 
क्रोशियाई: इंदिज्स्की; क्षोसा: इसिहिंदी; ग्रीक (आधुनिक): चिंदी; चीनी: यिन दी यू; 
चैक: हिंदिस्की; जरमन: हिंदी'न; जापानी: हिंदीई-गो; जुलू: इसिहिंदी; ज्योर्जियाई: हिंदी; डच: 
हिंदी'न; डेनिश: हिंदी; तातारी: खिंदी; तुर्की: हिंत्सी/हिंदू; थाई: फाशा-हिंदू; नार्वेजियाई: 
हिंदी; पुर्तगाली: हिंदी; पोलैंडी: हिंदी; फ़ारसी: हेंदी; फिनिश: हिंदी; फ़्रांसीसी: हिंदी; 
बल्गेरियाई: खिंदी; बास्क: हिंदी; बेलोरूसियाई: चिंद्ज़ी; मलय: हिंदी; मालटाई: हिंदी; मोक्सा: 
हिंदी; मंगोलियाई: ऐंत्क्सग; यूक्रेनियाई: खिंदी; रूसी: खिंदी; रोमानियाई: हिंदुसा; लिथुआनिया
ई: हिंदी; लैटवियाई: हिंदी; लोहबान: क्षिंदो; वालून: हिंदी; वियतनामी: तिएंग हिन-दी; 
वैल्श: हिंदी; सोर्बियाई: हिंदिह्श्चिना; स्पेनी: हिंदी'म; स्लोवीन: हिंदिह्श्चिना; स्वाहिली:
 किहिंदी; स्वीडिश: हिंदी; हंगेरियाई: हिंदी; हिब्रू: हिंदिथ.

...ख़त्म. 


More information about the Deewan mailing list