[दीवान]बिहार को मुहावरा मत बनाइए खांडेकर साहब
vijay thakur
vkt.vijay at gmail.com
Sun Jun 21 00:46:42 IST 2009
सच में यह एक अति घृणित एवं ओछ कार्य है जो कम से कम पत्रकारों के लिए तो कहीं
से किसी दृष्टिकोण से शोभनीय नहीं है। यह काम तो राज ठाकरे सरीखे नेताओं के लिए
ही है जो क्षेत्रवाद के जहर का इस्तेमाल वोट बैंक बनाने के लिए करता है जिन्हें
भारत व भारतीय के भविष्य से कोई लेना देना नहीं, बस तत्काल राजनीतिक रोटी सेंक
ली जाय। कुछ वैसा ही दृश्य यहां दिख रहा है कि पेपर को कुछ खास लोगों में बिकने
या विवादित होकर प्रख्यात होने या कुछ ऐसे ही निर्घृण इरादे को लेकर भाषायी
स्टंट का नमूना पेश कर रहे हैं ये खांडेकर जिससे यही लग रहा है कि शायद निकट
भविष्य में वो भोपाल से कोई चुनाव लड़ने वाले हैं। कुछ भी हो, उनका कार्य
अतिशर्मनाक है।
On 6/19/09, vineet kumar <vineetdu at gmail.com> wrote:
>
>
> अभिलाष खांडेकर(एमपी स्टेट हेड,दैनिक भास्कर) जब भोपाल को बिहार होने से बचाइए
> जैसी लाइन लिख रहे होंगे तो यही समझ रहे होंगे कि वो पत्रकारिता की दुनिया में
> एक नया मुहावरा, एक नया मेटाफर गढ़ने जा रहे हैं। उन्हें अपराध औऱ व्यवस्था के
> लिजलिजेपन की अभिव्यक्ति देने के लिए अब तक के मौजूदा सारे शब्द पुराने और
> असमर्थ जान पड़ रहे होंगे। लेकिन सवाल है कि क्या खांडेकर ये शब्द सिर्फ औऱ
> सिर्फ अपराध और अव्यवस्था को व्यक्त करने के लिहाज से प्रयोग कर रहे हैं। अगर
> ऐसा है तो हम इस बात पर सिर्फ अफसोस जाहिर कर सकते हैं कि खांडेकर जैसे पत्रकार
> की शब्द सम्पदा कितनी सीमित हैं और भाषा के मामले में कितने लाचार पत्रकार हैं।
> लेकिन नहीं,दूसरी स्थिति ये भी है कि ये भाषाई प्रयोग और मेटाफर गढ़ने की
> आपाधापी नहीं है। निजी समाचार चैनलों की तर्ज पर खांडेकर ने जिस तरह की भाषा का
> प्रयोग किया है वो उनकी बिहार को लेकर व्यक्तिगत मानसिकता को स्पष्ट करता है।
> ये बताने के लिए कि वो एक खास तरह के क्षेत्रवादी मानसिकता से लैस पत्रकार
> हैं,ये लाइन पर्याप्त है। अपने पत्रकारीय जीवन में चाहे वो लाख बौद्धिकता का
> लबादा ओढ़े फिरते रहें लेकिन इस लाइन के प्रयोग से ये लबादा भी अब जगह-जगह से
> मसक गया है। अब उसके भीतर से जो कुछ भी झांक रहा है वो इतना खतरनाक,घृणित औऱ
> परेशान करनेवाला है कि इसे जगह-जगह से ढंकने के बजाय पूरे लबादे को चीरकर
> खांडेकर के असली चेहरे को पाठक को सामने लाकर पटक देना ही बेहतर होगा।
> पत्रकारिता की दुनिया में ऐसे कामों के लिए व्यक्तिगत स्तर पर माफी मांगने और
> नैतिकता के आधार पर क्षमा करने की कहीं कोई गुंजाइश नहीं है। जो पत्रकार भोपाल
> में बैठकर ये मानकर चल रहा हो कि बिहार को लेकर अनर्गल लिखने से भोपाल के पाठक
> खुश होंगे,उनके उपर नैतिकता आधारित बातें करने के बजाय कानूनी स्तर की
> कार्यवाही अनिवार्य है। ये सिर्फ अभिव्यक्ति के स्तर पर हेरा-फेरी का मामला
> नहीं है बल्कि पत्रकारिता के नाम पर जान-बूझकर पक्षपात करने और घृणा फैलाने का
> दुष्चक्र है। खांडेकर को कानूनी धाराओं के अन्तर्गत सजा मिलनी चाहिए। पत्रकारों
> को जितना हो सके,इसके लिए प्रयासरत हों। मोहल्लाlive से साभारः
>
> आइए, खांडेकर की बिहार विरोधी मुहिम का विरोध करें
> [19 Jun 2009 |<http://mohallalive.com/2009/06/19/khandekar_words_on_bihar/>
>
> _______________________________________________
> Deewan mailing list
> Deewan at mail.sarai.net
> http://mail.sarai.net/cgi-bin/mailman/listinfo/deewan
>
>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20090621/748b25c4/attachment.html
More information about the Deewan
mailing list