[दीवान]मैथिली का पहला ई-पेपर समाद (आमंत्रण)
vinit utpal
vinitutpal at gmail.com
Mon Nov 9 01:12:02 IST 2009
महोदय,
आपको सूचित करते हुए हमें अपार हर्ष हो रहा है कि मैथिली का पहला ई-पेपर समाद
के समाचार पोर्टल ई-समाद डाट (http://www.esamaad.com/) काम के रूप में आपके
सामने लाया जा रहा है. बिहार के सकारात्मक ख़बरों को सामने लाने के लिए कुछ
गृहिणी द्वारा शुरू किया गया समाद पिछले दो सालों में देश ओर दुनिया से लाखों
लोगों के सामने अपनी पहुँच बनाने में कामयाबी हासिल कि है.साप्ताहिक रूप से
निकल रहे ई-पेपर समाद अब पोर्टल के रूप में बिहार के विकास के खबर को अब हर दिन
आप तक पहुँचने का काम करेगा.
दिनांक 9 नवम्बर, 2009 को दोपहर २.०० बजे प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली में
इस पोर्टल का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री सह
संसद शाहनवाज हुसैन इस पोर्टल को लोकार्पित करेंगे.सांसद प्रभात झा मुख्या
अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार
अजय झा और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए.ए. फातमी होंगे.
आपसे आग्रह है कि समाद परिवार के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए इस अवसर पर
उपस्थित होकर समारोह को सफल बनायें. इसके लिए समाद परिवार आपका आभारी रहेगा.
भवदीय
आशीष झा, 09250281098
http://www.esamaad.com/
--
Vinit Utpal
Senior Sub Editor
Rashtriya Sahara
C-2,3,4
NOIDA (UP)
09911364316
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20091109/7ecb9530/attachment.html
More information about the Deewan
mailing list