[दीवान]Fwd: " देशी भाषाओं में समाज विज्ञान " (Social Sciences in Local Languages) पर एक ब्लॉग http://samajvigyan.blogspot.com

Ravikant ravikant at sarai.net
Thu Sep 24 13:01:15 IST 2009


----------  आगे भेजे गए संदेश  ----------

Subject: "देशी भाषाओं में समाज विज्ञान" (Social Sciences in Local Languages) पर एक 
ब्लॉग http://samajvigyan.blogspot.com
Date: रविवार 20 सितम्बर 2009 00:53
From: Pankaj Pushkar <pankaj.pushkar at gmail.com>
To: samajvigyan at gmail.com, Pankaj Pushkar <pankaj.pushkar at gmail.com>

  Dear friend, Please register your views and comments on the blog "Social
Sciences in Local Languages". Pls forward the link
http://samajvigyan.blogspot.com/ to other friends. प्रिय साथी, "देशी भाषाओं
में समाज विज्ञान" पर अपनी समझ और अनुभवों का साझा करने के लिए एक ब्लॉग शुरू
किया गया है. आपकी आलोचना, टिप्पणी या सुझाव का इंतजार रहेगा.
यदि आपको हिंदी में मेल करने में असुविधा हो तो आप
http://www.google.com/transliterate/indic पर जाकर रोमन में टाइप कर सकतें
हैं. यह नागरी में बदल जायेगा. फिर इसे मेल बॉक्स में पेस्ट कर सकतें हैं. आप
चाहें तो इंग्लिश में भी ब्लॉग http://samajvigyan.blogspot.com/ पर या
samajvigyan at gmail.com पर मेल कर सकतें हैं.
 साथियों के बीच यह मेल फॉरवर्ड करने का अनुरोध भी है.  सहकार की अपेक्षा के
साथ.  सादर, पंकज पुष्कर
ब्लॉग पर जाने के लिए क्लिक कीजिये
http://samajvigyan.blogspot.com/<http://samajvigyan.blogspot.com/>
samajvigyan at gmail.com *देशी भाषाओं में समाज विज्ञान Social Sciences in Local
Languages* : *An Introduction*

यह ब्लॉग ऐसे लोगों का अड्डा है जो ज्ञान निर्माण से जुड़े सवालों को भाषा से
जोड़ कर देखते हैं. इस मंच की शुरूआती मंशा यह है कि समाज विज्ञानों की स्थिति
को हिंदी क्षेत्र और इसकी भाषाओं के सन्दर्भ में देखा जाए. यह सोच-विचार
रोजमर्रा की जिंदगी के तजुर्बों से लेकर ज्ञान-मीमांसा के बारीक सवालों तक
जायेगा. कोशिश रहेगी कि बात सीखने-सिखाने के अनुभवों की साझीदारी से शुरू हो.
आइए समय और समाज को समझने से जुडे अपने-अपने तजुर्बों पर खुलकर बात करें. आपकी
टिप्पणियों और सहयोग - सहकार का इंतजार रहेगा.

-------------------------------------------------------


More information about the Deewan mailing list