[दीवान]कविताकोश का कार्यक्रम
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Sat Aug 14 22:55:56 IST 2010
ललित के कहने पर सार्वजनिक निमंत्रण चस्पा रहा हूं-
कविता कोश द्वारा आयोजित पहली कवि सभा!कविता कोश पहली बार युवा कवियों की एक
सामान्य मिलन सभा आयोजित कर रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली और आस-पास के
इलाकों से कवियों का मिलन कराना है। इसके अलावा कोश से संबंधित आपके प्रश्नों
के
उत्तर भी आपको इस सभा में मिल सकेंगे। कविता कोश में योगदान किस तरह किया जाता
है
इसके बारे में भी एक प्रेज़ेन्टेशन दी जाएगी।
इस सभा में कोश में सूचीबद्ध बहुत से युवा रचनाकारों के भाग लेने की उम्मीद है।
आप
भी इस सभा में सादर आमंत्रित हैं। इस सभा में कविता कोश टीम के सदस्य ललित
कुमार
(संस्थापक) और अनिल जनविजय (संपादक) उपस्थित होंगे।
कृपया अपने आने के बारे में पहले से हमें सूचित करें इससे हमें आयोजन संबंधी
कार्यों को करने में सहायता मिलेगी। इसके लिये आप india.lalit at gmail.com पर
ईमेल कर
सकते हैं अथवा 9891039829 (ललित कुमार) / 9810867221 (अनिल जनविजय) को फ़ोन कर
सकते
हैं।
तिथि व समय:
21 अगस्त 2010 (शनिवार) को 2:00 बजे
स्थान:
Sarai-CSDS
29 राजपुर रोड
सिविल लाइन्स
दिल्ली - 110054
(सिविल लाइन्स मेट्रो स्टेशन के पास)
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20100814/42ee803a/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list