[दीवान]'पीपली लाइव' देखने के बाद ....
avinash das
avinashonly at gmail.com
Fri Aug 20 12:54:08 IST 2010
एक बात और - हमारी दिल्ली में भी रूरल है। मैं दिल्ली और गाजियाबाद के बोर्डर
पर रहता हूं। शालीमार गार्डेन में। सीमापुरी से शालीमार गार्डेन पैदल आते हुए
गेणशपुरी नाम की एक बस्ती है, जहां ठेले वालों, रिक्शेवालों, मजदूरी करने
वालों ने थोड़ा थोड़ा पैसा जुटा कर अपना आशियाना बना लिया है। वहां से शाम-रात
नौ-दस बजे आप गुजरें, तो ढोलक-मंजीरा और हारमोनियम के साथ गांव-जवार से आयातित
कीर्तन-होरी-चैता आपको सुनाई पड़ेगा।
अब इसको आप ये तो कहेंगे नहीं कि इतने भर से दिल्ली से सटी यूपी की गणेशपुरी
गांव तो हो नहीं जाएगी?
2010/8/20 avinash das <avinashonly at gmail.com>
> आशुतोष जी, औपचारिकता और सिंबॉलिज्म में फर्क है। इस फिल्म का मकसद रूरल को
> स्टैब्लिश करना नहीं है। यह फिल्म नेहरू की तरह भारत की खोज नहीं करती, आरके
> लक्ष्मण की तरह करती है - इसे हमें समझना चाहिए। आखिर में पलायन के जिस संदर्भ
> को आप औपचारिकता की चाशनी में छान रहे हैं - वह भी एक प्रतीक है और उस प्रतीक
> के अर्थ आप रोज श्रमजीवी रेलों से दिल्ली आती भीड़ में पा सकते हैं।
>
> शुक्रिया।
>
> 2010/8/20 mahmood farooqui <mahmood.farooqui at gmail.com>
>
> avinash aapki baat bhi sahi hai. Par sahi ya ghalat aap kahte jaiye, aapki
>> baaten hamen achhi lagti hai
>>
>> 2010/8/19 Ashutosh Shyam Potdar <dnyan21 at yahoo.com>
>>
>> Is film ka form alag hai. satire ka mamala aisehi hota hai. aur nirdeshak
>>> ne bekhubi se dikhaya hai. usake liye unaka abhinandan karana jaruri hai.
>>>
>>> mujhe lagata hai ki nirdeshak bahut andarse janate hai media walonka
>>> hungama. insider ka role ada karate huye wo outside rahake bhi dekh sakate
>>> hai. ye isaki mahatwapurna khubi hai. usako sarahana chahiye.
>>>
>>> aaajkal jo urban aur rural mein badhati hui duriya hai wo complexity se
>>> dikhane kaa prayant karati hai ye film. but ye sirf prayant kahunga. is
>>> point ko lekar mujhe reservation hai film ke bare mein. rural khada nahi kar
>>> paati hai. sirf harmonium par gana gane se ya rural geography se rural nahi
>>> aayega. usaka context nahi aata hai. ye is film ki kami hai. bahut baar
>>> mujhe lagata hai ki landscape dikhane ke liye aur wo bhasha sunane ke liye
>>> rural le liya hai. rural culture nahi aata hai bulki sirf setting ata hai.
>>>
>>> is background pe, kisano ki aatmahattya ke baare mein bolana sirf
>>> aupcharikata hoti hai. akhiri statement jo farmers ke migration ke bare me
>>> bolati hai wo bhi ek aupcharikata banati hai. kyonki, usako support karane
>>> wala kuch piche aata naahi.
>>>
>>> film dikhati hai ki wo character jo kisi construction mein jaa kar kaam
>>> karane lagata hai wo media ki behuda harkato ki vajah se. wo nahi dikhata
>>> hai ki farming mei kya issues hai jinaki wajah se farmers farming chod dete
>>> hai.
>>>
>>> ik kua(well) khodane wala character farmer nahi hai wo laborer hai. usaki
>>> jamin hai kya nahi hai iska bhashya nahi hai.(??) wo sirf background pe hai.
>>> ye samajhana mahatwa purna hai ki rural mein- kisan, laborer vaigere log
>>> hote hai. usaka study karana jaroori tha character dikhane ke pahale.
>>>
>>> is mudhe ko leke film ke team ne kuch kaam karana jaruri tha.
>>>
>>> ab to film ho chuki hai, jaise M. Faroquee bolate hai. mujhe pura vishas
>>> hai ki ye film nirdeshak ke liye ek learning tha. iske saath wo agale film
>>> par kaam karenge.
>>>
>>> main suzav dunga ki sequel kare is film ka. bahut acha creative tension
>>> dikhane ki kshamata nirdeshak mein hai. wo agale film mein ayega. she can
>>> start with where the character has reached- construction site. she can get
>>> back and start looking at rural reality again....
>>>
>>> but, congratulations for this film. is film ki vajaha se multiplex mein
>>> baithkar is desh ki kuch 'unseen' pahalu to 'enjoy' kar sakate hai!!
>>>
>>> amen,
>>>
>>> Ashutosh
>>> ------------------------------
>>> *From:* avinash das <avinashonly at gmail.com>
>>> *To:* shashi kant <shashikanthindi at gmail.com>
>>> *Cc:* deewan <Deewan at mail.sarai.net>
>>> *Sent:* Thu, August 19, 2010 1:18:54 PM
>>> *Subject:* Re: [दीवान]'पीपली लाइव' देखने के बाद ....
>>>
>>> शशिकांत जी, दरअसल आपने फिल्म को समझा ही नहीं। ये न तो किसानों की समस्या
>>> पर एक डॉकुमेंट्री फिल्म है, न ही भारतीय मीडिया का कोई समाजशास्त्रीय
>>> विश्लेषण। ये फिल्म इस देश की उलझी हुई बुनावट के भीतर छिपी ढेर सारी
>>> विडंबनाओं पर एक फीकी हंसी हंसने की कोशिश है।
>>>
>>> शुरू से अंत तक ये एक इंटरटेनमेंट फिल्म है। किसान की समस्या, लोन और
>>> खुदकुशी तो एक प्रतीक है - उसके बहाने मीडिया और राजनीति के खेल पर एक कार्टून
>>> बनाने की कोशिश है ये फिल्म।
>>>
>>> आप अजीत अंजुम की भाषा में बात मत कीजिए। विदर्भ में हुआ फिल्म का विरोध एक
>>> स्टंट है। मुझे पूरी उम्मीद है कि विदर्भ के किसानों ने पीपली लाइव नहीं देखी
>>> होगी। क्या आपको याद है, मीडिया का वो तमाशा - जिसमें किरदार राहुल गांधी है
>>> और विदर्भ की एक विधवा है। आपको पता है, उस विधवा का क्या हुआ?
>>>
>>> 2010/8/19 shashi kant <shashikanthindi at gmail.com>
>>>
>>>> 'पीपली लाइव' देखने के बाद ....<http://shashikanthindi.blogspot.com/2010/08/blog-post_6777.html>
>>>>
>>>> *वीरू : “कूद जाऊँगा...फाँद जाऊँगा... मर जाऊँगा…हट जाओ...”*
>>>> * गाँव वाला -१ : “अरे-अरे ये क्या कर रहे हो?”
>>>> वीरू : “वही कर रहा हूँ जो मजनूं ने लैला के लिए किया था, रांझा ने हीर के
>>>> लिए किया था रोमियो ने जूलियट के लिया था, सुसाइड, सुसाइड…
>>>> गाँव वाला-२ : “अरे भाई ये 'सुसाइड' क्या होता है?”
>>>> गाँव वाला-३ :"अँग्रेज़ लोग जब मरते हैं तो उसे 'सुसाइड' कहते हैं.”**गाँव
>>>> वाला-२ : **“लेकिन ये अँग्रेज़ लोग मरते क्यों हैं?”
>>>> **गाँव वाला-३ : **“वो….”**गाँव वाला -१ : **“अरे भाई बात क्या है? तुम
>>>> सुसाइड क्यों करना चाहते हो?”
>>>> वीरू : “ये मत पू्छो चाचा, तुम्हारे आँसू निकल आएँगे. ये बड़ी दुख भरी
>>>> कहानी है. इस स्टोरी में इमोशन है, ड्रामा है, ट्रेजडी है!!!"*
>>>> *#शोले *
>>>>
>>>> *“हम किसानों पर फिल्म बनाने चले थे लेकिन बन गई मीडिया पर…!” *
>>>> *# महमूद फारूकी (सह-निर्देशक, ‘पीपली लाइव’)*
>>>>
>>>> मित्रो,
>>>> आमिर ख़ान प्रोडक्शन के बैनर तले अनूषा रिज़वी और महमूद फारूकी के निर्देशन
>>>> में अभी हाल में रीलीज़ हुई फिल्म ‘पीपली लाइव’ की कहानी किसानों की आत्महत्या
>>>> के इर्द-गिर्द घूमती है.
>>>>
>>>> मैने जो पढ़ा है, पिछले सालों में किसानों की 'सुसाइड' करने की जो भी
>>>> घटनाएँ घटी हैं और घट रही हैं वे महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में
>>>> ज़्यादातर.
>>>>
>>>> मेरा मानना है कि ये सुसाइड उन किसानों ने की है और कर रहे हैं जो
>>>> व्यावसायिक खेती कर रहे थे/हैं, और जो बॅंक लोन के जाल में फँस गये थे/हैं.
>>>>
>>>> बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे ग़रीब राज्यों के किसान
>>>> चाहे जितने भी बदहाल, फटेहाल और लाचार हों और भारी से भारी तकलीफ़ में जी रहे
>>>> हों लेकिन वे आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाते.
>>>>
>>>> आख़िर क्यों?
>>>>
>>>> मुझे खेद है कि ’पीपली लाइव’ फिल्म में किसानों की आत्महत्या की समस्या
>>>> को ग़लत पृष्ठभूमि में पेश किया गया है, 'शोले' के वीरू (धर्मेंद्र) की तरह
>>>> सुसाइड का ख़ूब ड्रामा करते हैं दोनों भाई, और भी बहुत से झोल हैं फिल्म
>>>> में...वो सब अगली डाक में...!
>>>>
>>>> _______________________________________________
>>>> Deewan mailing list
>>>> Deewan at sarai.net
>>>> https://mail.sarai.net/mailman/listinfo/deewan
>>>>
>>>>
>>>
>>>
>>> _______________________________________________
>>> Deewan mailing list
>>> Deewan at sarai.net
>>> https://mail.sarai.net/mailman/listinfo/deewan
>>>
>>>
>>
>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20100820/a4ea3c65/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list