[दीवान]मित्रो, आपको क्या लगता है?

shashi kant shashikanthindi at gmail.com
Sun Dec 12 14:47:18 IST 2010


*मित्रो, आपको क्या लगता है?*
*“कश्मीर एक बार फिर जल रहा है. युवाओं का गर्म ख़ून पानी की तरह बहाया जा रहा
है. पुलिस और सेना छोटे बच्चों को भी पीट-पीट कर मार रहे हैं. प्रशासक ऐसे देख
रहे हैं मानो वो मूक, बधिर और अंधे हो गए हों.”*
ये वाक्य स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए तैयार किये गए प्रश्नपत्र के
हिस्से हैं.
इन वाक्यों को ऊर्दू से अंग्रेज़ी में अनुवाद करना था.
इस प्रश्न पत्र को तैयार किया था प्रोफ़ेसर नूर मोहम्मद बट ने.
प्रो बट श्रीनगर के गांधी मेमोरियल कॉलेज में अंग्रेज़ी पढ़ाते हैं.
अब बीबीसी ने ख़बर दी है कि प्रोफ़ेसर नूर मोहम्मद बट को भारत-विरोधी प्रश्न
पत्र तैयार करने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया है.
श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, प्रोफ़ेसर नूर की
गिरफ़्तारी ग़ैरक़ानूनी गतिविधि निरोधक एक्ट के तहत की गई है.
इसके अलावा पुलिस ने एक विशेष समिति बनाई है जो इस बात की जाँच करेगी कि
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इस तरह का विवादित प्रश्न पत्र कैसे छाप दिया.
यूनिवर्सिटी भी अपने स्तर पर जाँच कर रही है.
मालूम हो कि यह प्रश्न पत्र उस वक्त तैयार किया गया था जब पिछले दिनों कश्मीर
काफ़ी अशांत था और वहां झड़प एवं गोलीबारी की घटनाओं में 100 से ज़्यादा लोग
मारे गए थे.
................................
*मैंने भी चार साल दिल्ली वि.वि. में पढ़ाया है. अर्धवार्षिक परीक्षाओं के सवाल
तैयार किये थे. मुंबई हमले की रिपोर्टिंग पर बनाए थे सवाल, देशबंधु कॉलेज में.
वि.वि के शिक्षक क्या पढ़ायें, कैसे पढाएं, क्या सवाल पूछें - ये सब पुलिस,
सेना, प्रशासन और सरकार तय करेगी क्या? मुझे तो इमरजेंसी जैसे हालात लग रहे
हैं. आपको क्या लगता है?*
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20101212/3a1b1a0b/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list