[दीवान] Inclusive Media Fellowships for Journalists 2010

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Wed Feb 10 13:32:05 IST 2010


दीवान के साथियों
दिल्ली से दूर बैठे अहमदाबाद के एक साथी के जरिए जानकारी मिली है कि इन्क्लुसिव
मीडिया फेलोशिप 2010
को लेकर आवेदन आमंत्रित है। ये फोरम csds से जुड़ा है। 6 सप्ताह के लिए किए
जानेवाली पत्रकारिता के लिए
95,000 हजार रुपये और 55,000 हजार रुपये यात्रा और बाकी के खर्चे के लिए दिए
जाएंगे। हमलोगों के बीच बहुत
ऐसे साथी हैं जो कि मेनस्ट्रीम मीडिया से हटकर सरोकार की पत्रकारिता करना चाहते
हैं लेकिन उनके पास साधन नहीं है।
ये एक बेहतर मौका है कि वो इतनी रकम में एक बेहतर काम हमारे सामने ला सकेंगे।
नीचे की साईट(दिए गए लिंक) में फेलोशिप
 से जुड़ी तमाम जानकारियां दी हुई है। आप उसे एक नजर पढ़कर 15 फरवरी तक अप्लाय
कर सकते हैं।
मिलना न मिलना तो बाद की बात होगी,कोशिश करने में क्या जाता है। अगर आपको जरुरत
नहीं है तो
कोशिश करें कि काबिल लोगों तक इसे प्रेषित करें
साइट की लिंक है- http://im4change.org/staticPages.php?pageId=19A
विनीत
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20100210/c8cf584c/attachment.html 


More information about the Deewan mailing list