[दीवान]कल है ब्लॉगर्स मीट दिल्ली में

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Sat Jan 9 14:19:32 IST 2010


बहुत ही कम समय की नोटिस में *सीएसडीएस-सराय* की ओर से कल यानी *10
जनवरी* को *ब्लॉगर्स
मीट* का आयोजन किया किया गया है। फोन से इस खबर की सूचना देते हुए*
रविकांत* ने बताया कि दरअसल हमलोगों के यहां और भी कई कार्यक्रम चल रहे
हैं,ऐसे में
अचानक हमें ख्याल आया कि क्यों न इसी रौ में एक मिनी ब्लॉगर्स मीट कराया जाए।
मीट के पीछे के मकसद को साफ करते हुए उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इसी
बहाने ब्लॉगर्स और साहित्यकार,लेखक,विमर्शकार आमने-सामने हो लें। अपनी-अपनी समझ
पर बेबाक  होकर राय जाहिर कर सकें। ब्लॉगर्स मीट की खास बात होगी कि इसमें
ब्लॉगर्स के अलावे उनलोगों की भी उपस्थिति होगी जिसनका कि ब्लॉग से सीधा-सीधा
नाता नहीं है। जो भी राय बनी है वो ब्लॉग के बारे में दूसरे माध्यमों मसलन
अखबार औऱ पत्रिकाओं को पढ़ते  हुए बनी है। इस खबर के साथ रविकांत ने ये भी
बताया कि अब तक जिन लोगों से इस संबंध में बात की गयी है उनमें से चर्चित
कवि-कथाकार उदय प्रकाश,साहित्यकार प्रेमजन विजय और कविताकोश के संस्थापक सदस्य
ललित का आना तय है। अपने स्तर से हम जितने लोगों को सूचित कर पाएं उतना ही
अच्छा।
उम्मीद है कि इतने कम समय में भी इस पोस्ट के जरिए जिन ब्लॉगर,पत्रकार और
पाठकों तक ये खबर पहुंचेगी वो समय निकालकर आने की जुगत जरुर भिड़ाएंगे।

स्थान- सीएसडीएस-सराय
         29,राजपुर रोड
        (सिविल लाइन्स मेट्रो से 5 मिनट की पैदल वॉक)
         दिल्ली- 110054
समयः 2 बजे दोपहर
सम्पर्क- ravikant at sarai.net
*
*
नोटः- सराय में भाषा,तकनीक और साहित्य के अन्तर्संबंधों पर कार्यक्रम सुबह 11
बजे से ही शुरु हो जाएगा। आपलोगों में जिन किसी को इन विषयों में दिलचस्पी और
समय है वो 11 बजे भी आ सकते हैं।
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20100109/78736d0b/attachment-0001.html 


More information about the Deewan mailing list