[दीवान]...तो हम कभी नहीं ठिठकेंगे
reyaz-ul-haque
beingred at gmail.com
Thu Jan 14 21:49:58 IST 2010
...तो हम कभी नहीं
ठिठकेंगे<http://hashiya.blogspot.com/2010/01/blog-post_7071.html>
*देश अपने गणतंत्र के 60 वें वर्ष में अपने ही नागरिकों के खिलाफ छेड़े गए दर्जन
भर से अधिक युद्धों, लगभग एक अघोषित आपातकाल, लाखों किसानी आत्महत्याओं और एक
अदद इरोम शर्मीला के साथ दाखिल हो रहा ही. इरोम ने अपने अनशन के दस वर्षों में
इस लोकतंत्र का रेशा-रेशा उजागर किया है, किसी अर्थशास्त्री, नेता, आन्दोलन,
समाज विज्ञानी, ने नहीं किया है. इस शानदार प्रतिरोध पर शोमा चौधरी का यह
शानदार आलेख, तहलका <http://www.blogger.com/goog_1140931888589> से
साभार<http://tehelka.com/story_main43.asp?filename=Ne051209irom_and.asp>
.*
*कभी*-कभी हमें अपने जिद्दी और अड़ियल वर्तमान को ठीक से जानने के लिए अतीत
में लौटना पड़ता है. इसलिए पहले एक फ्लैशबैक.
यह 2006 है. नवंबर में दिल्ली की एक आम-सी शाम. तभी एक रुक-रुककर आती धीमी आवाज
आपकी चेतना को चीरती हुई चली जाती है. 'मैं कैसे समझाऊं? यह सजा नहीं, मेरा
कर्तव्य है.. अपने दर्द के कारण धीमी मगर फिर भी अपनी नैतिकता में डूबी हुई ऐसी
जादुई आवाज और ऐसे शब्द, जिन्हें आप कभी नहीं भूल सकते. 'मेरा कर्तव्य.' आर्थिक
प्रगति के उत्साह में गले तक डूबे भारत में 'कर्तव्य' का भला क्या मतलब होगा?
आप कहीं दूर चले जाना चाहते हैं. आप व्यस्त हैं और उस आवाज में हिंसा का कोई
संकेत भी नहीं है. लेकिन तभी एक चित्र बनने लगता है. अस्पताल के एक बिस्तर पर
गोरे रंग की एक कमजोर औरत, बिखरे हुए काले बालोंवाला सिर, नाक में प्लास्टिक की
एक ट्यूब, दुबले और साफ हाथ, दृढ़ और बादामी आंखें और रुक-रुक कर आती, कांपती
आवाज, जो कर्तव्य की बात करती है.
*पूरा पढ़िए : ...तो हम कभी नहीं
ठिठकेंगे<http://hashiya.blogspot.com/2010/01/blog-post_7071.html>
*
--
El pueblo unido jamás será vencido
--------------------------------------------------
http://hashiya.blogspot.com
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20100114/62e75a56/attachment.html
More information about the Deewan
mailing list