[दीवान]साहित्य, समाज और नागरिक चेतना के चंद सवाल
reyaz-ul-haque
beingred at gmail.com
Wed Jan 20 15:22:58 IST 2010
साहित्य, समाज और नागरिक चेतना के चंद
सवाल<http://hashiya.blogspot.com/2010/01/blog-post_20.html>
*एक लोकतांत्रिक समाज का नागरिक होने के नाते हम नागरिक चेतना,
सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों और लेखकीय दायित्व के भव्य सवालों के समक्ष खुद को
पाते हैं। इसमें नागरिक कहां खड़ा है? लेखन क्या है? नागरिक चेतना और लेखन के
आपसी सम्बंध क्या हैं? हमारे अपने समाज में लोकतन्त्र, लेखन और समाज के क्या
रिश्ते हैं? उन्हें कैसा होना चाहिए? इन जटिल सवालों के सन्दर्भ में
लेखक-संपादक पंकज बिष्ट का यह महत्वपूर्ण लेख। यह इस माह आजकल में प्रकाशित हुआ
है। इसे लेखक की अनुमति से हाशिया पर साभार प्रस्तुत किया जा रहा है।*
**
*नागरिक* चेतना और साहित्य पर बात करने से पहले नागरिक चेतना को समझ लेना
आवश्यक है। नागरिक शब्द को अगर रूढ़ अर्थ में लें तो वह व्यक्ति को किसी एक
राजनीतिक इकाई यानी राष्ट्र से जोड़ता है और इस तरह व्यक्ति की सामाजिक-राजनीतिक
गतिविधियों को उसी इकाई तक सीमित कर देता है। इस सीमा में भी नागरिक होने का
अर्थ एक ऐसा व्यक्ति होना है जो अपनी चेतना में आधुनिक, सहिष्णु और उदार है। वह
जिस भूगोल और समाज में रहता है वह मात्रा उसकी जाति और धर्म के लोगों का बना
नहीं होता बल्कि अपनी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और यहां तक कि भौगोलिक सीमा में कई
गुना ज्यादा व्यापक और विशाल होता है - देश विशेष की सीमाओं तक पहुंचा हुआ। इस
अर्थ में कि वह उस देश की, जो कि एक भौगोलिक, राजनीतिक और आर्थिक इकाई है, सारी
विविधता का प्रतिनिधित्व करता है।
*पूरा पढ़िए : साहित्य, समाज और नागरिक चेतना के चंद
सवाल<http://hashiya.blogspot.com/2010/01/blog-post_20.html>
*
--
El pueblo unido jamás será vencido
--------------------------------------------------
http://hashiya.blogspot.com
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20100120/065413dc/attachment.html
More information about the Deewan
mailing list