[दीवान]बात बशीर बद्र की --
Rakesh Singh
rakeshjee at gmail.com
Thu Jan 28 21:19:59 IST 2010
बहुत बढिया लिखा दोस्त. याद नहीं रहती शायरी, पर वशीर का कायल हूं. किताब से
कभी कभार पलट लेता हूं, मन हल्का हो जाता है.
2010/1/26 zaigham imam <zaighamimam at gmail.com>
> बशीर बद्र जैसे महान शायर के बारे में जितना भी लिखा जाए कम है। शुक्रिया
> ,आपने बद्र साहब के कुछ निजी पहलू हमसे बांटें।
>
> अगर तलाश करो कोई मिल ही जाएगा
> मगर हमारी तरह कौन तुमको चाहेगा।।।
>
> अभी राह में कई मोड़ हैं कोई आएगा कोई कोई जाएगा
> तुम्हें जिसने दिल से भुला दिया उसे भूलने की दुआ करो।।।।
>
>
> बशीर साहब को सलाम
>
> जैगम
>
>
>
> 2010/1/25 Abhay <abhay.news at gmail.com>
>
>> बशीर बद्र से मुलाकात हमेशा खास होती है। एक माह में दो बार उनसे मुलाकात
>> हुई। इस बार लंबी बातचीत हुई। यह मेरे बेहद खास पल थे। महान शायर और उनकी
>> बेमिसाल अंदाज एक बयां को प्लीज पढ़ीएगा। मेरे लिए नहीं। बशीर साहब और उनकी
>> पत्नी राहत बद्र के लिए । मेरे ब्लॉग पर ...
>>
>> नीचे लिंक मौजूद है।
>>
>> www.gulzarbagh.blogspot.com
>> ____
>> बात बशीर बद्र की --
>>
>> तो राहत को ढूंढता फिरेगा बशीर बद्र
>>
>> आज के गालिब या नए जामाने के मीर 'बशीर बद्र' से बातचीत शुरू करते वक्त हमने
>> शेरो-शायरी या उर्दू लिट्रेचर से बजाए एक अलग सवाल पूछा। अगर बशीर बद्र एक बार
>> फिर 17 साल के हो जाएं, तो क्या करेगें ? एक पल गंवाए बगैर उन्होंने कहा बद्र,
>> राहत को ढूंढता फिरेगा। इतना बोलना था कि पीछे पीले पैराहन में बैठी राहत बद्र
>> हंस पड़ी। शोख मुस्कुराहटों के उस दौर के बीच बशीर ने राहत को देखा। माहौल में
>> शायरी घुल चुकी थी। मेरठ में होटल का वह कमरा शायरना हो चुका था। हमने दोबारा
>> पूछा अगर राहत नहीं मिलतीं तो क्या बशीर मेरठ छोड़कर भोपाल चले जाते ? उन्होंने
>> कहा कि जहां राहत होती वही पहुंच जाते। सवाल का अंदाज बदला तो उन्होंने कहा कि
>> सारी दुनिया दे दीजिए तो भी उसे भोपाल ले आउंगा।
>> प्यार से भटकते सवाल अब भाषा तक पहुंचने लगे थे। बशीर बोले, शायरी की जुबान
>> दिल की जुबान होती है। जज्बात शायरी है। जिंदगी शायरी है। उन्होंने कहा कि
>> उर्दू और हिंदी का सवाल नहीं। यह तो महज लिखने का तरीका है। जो नीरज हिंदी में
>> लिखते हैं । और जो बशीर उर्दू में रचते हैँ। वहीं शायरी है। वहीं मुक्कमल कविता
>> है। नए जमाने के शायरों के बारे में उन्होंने साफगोई से कहा कि शायरी के लिए
>> उर्दू आनी चाहिए। शायरी के लिए हिंदी की जानकारी चाहिए। शायरी वह है इल्म है
>> जिसके लिए जिंदगी आनी चाहिए।
>> बात निकली तो बड़े शायर ने माना कि उनकी जितनी किताबें उर्दू में बिकती हैं
>> उससे पांच गुणा किताब हिंदी में बिकती है। तय है शायरी किसी भाषा या किसी महजब
>> की गुलाम नहीं। मौके पर उन्होंने अरबी और फारसी में कई शब्दों के न होने की
>> दिक्कतों और उनके बहुत हद तक किताबी और आम-आवाम से दूर होने का हवाला भी दिया।
>> करीब पौने घंटे के बाद माहौल घुल चुका था। उन्होंने माना कि सरहद के उस पार के
>> राजनेता बेवकूफ है जो अपने लोगों को गलत तौर से बरगला रहे हैं। उन्होंने बताया
>> की राजनीति काटना जानती है। जबकि शायरी दिलों को जोड़ती है।
>> सरहद पार लाहौर में रहने वाले दोस्त की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चाहें
>> दोनोंं मुल्क एक दूसरे के खिलाफ हो जाएं। वह दोस्त के लिए हमेशा दुआएं करेंगे।
>> इस बीच उन्होंने पाकिस्तानी में छपी उनकी किताब की चर्चा छेड़ दी। उन्होंने कहा
>> कि वहां किसी प्रकाशक ने कुलयार बशीर बद्र किताब छापी है। जिसे हिंंदी में तीन
>> अगल अलग पुस्तक फूलों की छतरीयां, सात जमीनें एक सितारा और मोहब्बत खुशबू हैं
>> नाम से प्रकाशित किया जा रहा है।
>> तमाम बातों के बीच ना जाने कहां से शादी की बात छिड़ गई। बशीर गंभीर हो गए।
>> गौर से देखा। चश्मा उतार कर टेबल पर रख दिया। बोले...मेरे छोटे दोस्त मेरे पास
>> तीन कार है। जल्द ही चौथी कार खरीद रहा हूं। जिसे राहत को दे दूंगा। उसके बाद
>> कभी कार नहीं खरीदूगां। दरअसल इस्लाम में चार शादियां करने की इजाजत है। उसके
>> बाद नहीं। इसलिए चार कार। बातों ही बातों में मेरठ में दंगे के दौरान
>> शास्त्रीनगर के डी-१२0 के जलाए जाने और उसके बात उनके जेहन में आई। बशीर बोल
>> रहे थे कि - वे (प्रशासन और आम लोग, उनके प्रेमी सहयोगी) पैसे देने की बात करते
>> थे। मैंने मना कर दिया। कहा कि दो चार मुशायरे पढ़ लूंगा। इससे भी अच्छा घर बन
>> जाएगा । -
>> इजाजत लेने से एेन पहले हमने उनसे खुराक और लज्जत की बात जानने की कोशिश की।
>> तो नए जमाने के सबसे मशहूर शायर का कहना था, गोश्त छोड़कर सब पसंद है। उम्र के
>> इस मुकाम पर उन्होंने बाकी बचे अरमान को उन्होंने बेमानी बताया हालांकि राहत की
>> ओर देखकर बोले- भाई, बीबी डराती बहुत है। होटल के उस शायरान माहौल से उठने से
>> पहले हम राहत से मुखातिब हुए। हमने पूछा कि आप लंबे समय से साथ है। कहीं न कहीं
>> बशीर बद्र की इंस्पीरेशन हैं। आप क्या सोचती है। बशीर साहब के बारे में। खिलकर
>> मुस्कुराने से पहले वह अचानक गंभीर हो गई। फिर हंसी तो देर तक हंसती रहीं।
>> बोली, बशीर बिलकुल नहीं बदले। जो फर्क आया है उम्र की वजह से आया है। इस उम्र
>> में कुछ याददाश्त कमजोर सी होनी लगी है। बस और बाकी सब वैसे ही है। बशीर साहब
>> ने एक बार इश्क की चर्चा छेड़ दी। तब तक खाना आ चुका था। मजा देखीए काले लिबास
>> में लिपटा बैरा दो थालियां लाया था। बशीर ने बीबी की ओर देखा और दोनों एक साथ
>> ही बोले। एक ही थाली बहुत हैं। दूसरी ले जाओ। उन्होंने जिद की। आप भी साथ खाएं।
>> पर दूसरे कमरे में अंजुम साहिबा (अंजुम रहबर) थी और तीसरे में डॉ कुंवर बैचेन
>> थे। अब उन दोनों की बातें अगली किस्तों में ।
>> -
>>
>> परिचय की जरूरत ही नहीं -
>> जो शायरी जानता है। समझता है। बशीर की इज्जत करता है। जो नहीं जानता वह बशीर
>> को पूजता है। मेरे ख्याल से मैंने अपनी जिंदगी मंे एक शख्स एेसा नहीं देखा
>> जिसने कभी बशीर साहब की कोई शायरी न पढ़ी या सुनी हो।
>> --
>>
>>
>> बशीर बद्र , 15 फरवरी 19३५
>> 56 साल से हिन्दी और उर्दू में देश के सबसे मशहूर शायर
>> दुनिया के दो दर्जन से ज्यादा मुल्कों में मुशायरे
>> दर्जनों किताबें
>> पसंद-ए-जायका- दाल रोटी और सब्जी
>> -
>> तेरह साल की उम्र में लिखी रचना
>>
>> उजाले अपनी यादों को हमारे साथ रहने दो
>> ना जाने किसी गली मेंे जिंदगी की शाम हो जाए
>>
>> ----
>>
>>
>> _______________________________________________
>> Deewan mailing list
>> Deewan at mail.sarai.net
>> http://mail.sarai.net/cgi-bin/mailman/listinfo/deewan
>>
>>
>
> _______________________________________________
> Deewan mailing list
> Deewan at mail.sarai.net
> http://mail.sarai.net/cgi-bin/mailman/listinfo/deewan
>
>
--
Rakesh Kumar Singh
Media Researcher & Content Editor
Delhi, India
http://blog.sarai.net/users/rakesh/
http://haftawar.blogspot.com
http://safarr.blogspot.com
http://sarai.net
http://safarindia.org
Ph: +91 9811972872
''सबसे ख़तरनाक होता है हमारे सपनों का मर जाना''
- पाश
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20100128/616235dc/attachment-0001.html
More information about the Deewan
mailing list