[दीवान]मोही जोगिनी बना के कहाँ गइले रे जोगिया
girindra nath
girindranath at gmail.com
Thu Jul 8 15:18:11 IST 2010
प्रतिलिपि में इस दफे फणीश्वर नाथ रेणु के गाम (village)
पर लिखा है. आप भी पढ़ें .
कोसी के दोनों पाटों के बीच गूंजती हैं चिड़िया-चूरमून की
आवाजें…चूं..चूं.चूं.. भैया उठिए, आ गया रेणु का देश, भोर (सुबह) हो गई है.
जम्हाई लेते हुए, गाड़ी से बाहर देखता हूँ. बांस-फूस की बनी बस्तियां. कुछ
पक्के मकान भी. मटमैल धोती और कुर्ते में एक बुजुर्ग पर नजर टिकी तो उसने पूछा-
कि बात भाईजी, गाम में पहली बार आएं है क्या? किसके घर जाना है? मैंने कहा,
रेणु जी का घर किधर है? उन्होंने पूछा- दिल्ली-विल्ली से आए हैं क्या? रिसरच
करने आए हैं? दरअसल यहाँ बाहर से लोग रेणु के गाँव की फोटू उतारने आते
हैं..फेमस राटर (राइटर) कहते हैं सब रेणु बाबू को…………..
पूरा पढने के लिए क्लिक करें -
http://pratilipi.in/2010/07/girindra-on-renus-village/
शुक्रिया
गिरीन्द्र
--
regards
Girindra Nath Jha
www.anubhaw.blogspot.com
09559789703
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20100708/14e171ce/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list