[दीवान]कविता कोश की ओर से...

Lalit Kumar india.lalit at gmail.com
Mon May 24 17:57:27 IST 2010


आप सभी को मेरा नमस्कार,

मेरा नाम ललित कुमार है। मैं कविता कोश नामक ऑनलाइन हिन्दी कविता संग्रह का
संस्थापक और कविता कोश टीम का सदस्य हूँ। आप में से कुछ व्यक्ति तो अवश्य कविता
कोश से परिचित होंगे। यह अपनी तरह का एक अनूठा प्रयास है। हज़ारों लोग प्रतिदिन
इसका प्रयोग विभिन्न कारणों से करते हैं।

मैं कविता कोश के बारे में आजकल एक छोटी-सी पुस्तक पर काम कर रहा हूँ। यदि
कविता कोश शोधार्थियों के लिये लाभकर सिद्ध हुआ है तो मैं इस पुस्तक में एक
अध्याय इस बारे में भी देना चाहता हूँ।

यदि आप कविता कोश का प्रयोग करते हैं तो कृपया बताइये कि आप इसका प्रयोग किन
कारणो से करते हैं। यदि आप विद्यार्थी या शोधार्थी हैं और आपने इस कोश को अपने
कार्य के लिये प्रयोग किया है तो मैं आपसे विशेष-रूप से निवेदन करूँगा कि आप
बतायें:

१) आप कविता कोश को किस लिये प्रयोग करते हैं?
२) कविता कोश की उपलब्धता ने आपकी किन समस्याओं को दूर किया है?
३) कविता कोश में उपलब्ध सामग्री, उसके प्रेज़ेन्ट किये जाने के तरीके और इसकी
गुणवत्ता के बारे में आपके क्या विचार हैं?
४) इसके अलावा कोश के बारे में आपकी कोई भी सामान्य टिप्पणी।

इस बाबत आपकी कही बातों को मैं, आपकी अनुमति से, पुस्तक में भी शामिल करना
चाहूंगा।

आपके उत्तर की प्रतीक्षा रहेगी!

आप अपना उत्तर दीवान की मेल-लिस्ट के ज़रिये दे सकते हैं। यदि आप मुझसे सीधे
सम्पर्क करना चाहते हैं तो मेरा मोबाइल नम्बर है: 9891039829 और मेरा ईमेल पता
है: india.lalit at gmail.com

शुभाकांक्षी

ललित
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20100524/ec18037c/attachment.html 


More information about the Deewan mailing list