[दीवान]डॉ आशीष नंदी का वो लेख पढ़े के लिए यहाँ क्लिक करें :

shashi kant shashikanthindi at gmail.com
Fri Sep 3 21:44:11 IST 2010


  आशीष नंदी के खिलाफ़ गुजरात में मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट में नंदी की याचिका
खारिज

 मित्रो,
यही वह लेख है जिसके आधार पर गुजरात सरकार ने एक एनजीओ के माध्यम से
विश्वविख्यात समाज मनोवैज्ञानिक लेखक आशीष नंदी के खिलाफ़ धारा 153 (ए) और 153
(बी) के तहत मुकदमा दायर किया है.

डॉ नंदी पर सांप्रदायिक वैमनष्य फैलाने और राज्य की ग़लत छवि पेश करने जैसे
आरोप लगाए गए हैं.

हालांकि सुप्रीम कोर्ट उनकी गिरफ्तारी पर पहले ही रोक लगा चुका  है लेकिन पिछले
1 सितम्बर 2010  को दिल्ली हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार द्वारा मुकदमा चालने के
खिलाफ़ दायर डॉ आशीष नंदी की याचिका को खारिज कर दिया.

यह लेख 8 जनवरी 2010 को टाइम्स ऑफ़ इंडिया के संपादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित हुआ
था. याद रहे दिसंबर 2007 में गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद डॉ नंदी
ने  यह लेख लिखा था जिसमें नरेन्द्र मोदी फिर से चुनाव जीतकर गुजरात के
मुख्यमंत्री बने थे.

मेरा मानना है कि आशीष नंदी के खिलाफ़ गुजरात सरकार द्वारा की गई यह कार्रवाई
गुजरात दंगे का विरोध करनेवाले बुद्धिजीवियों को सबक सिखाने का एक घृणित कृत्य
है.

जिस लेखक ने अपनी ज़िन्दगी के 73 साल समाज को जोड़ने के लिए न्यौछावर कर दिया हो
उनके खिलाफ़ इस तरह का मुकदमा दर्ज करना क़ानून का दुरुपयोग करना है.

गुजरात सरकार की यह कार्रवाई यदि लेखकों-कलाकारों और बुद्धिजीवियों के मुंह चुप
कराने की हिमाकत है तो क्या इसके खिलाफ़ मुहिम नहीं चलाई जानी चाहिए?
-शशिकांत*

डॉ आशीष नंदी का वो लेख पढ़े के लिए यहाँ क्लिक करें :
http://shashikanthindi.blogspot.com/2010/09/blog-post_03.html*
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20100903/37d6f3b4/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list