[दीवान]ताकि सनद रहे
kamal mishra
kissakhwar at gmail.com
Tue Aug 30 23:45:07 IST 2011
शुक्रिया!
आप के सवाल बहोत ही जायज़ और 'बेसिक' हैं. ईमानदारी से कहूं तो इन सवालों का
कोई सपाट जवाब देने की हालत में कम से कम मैं तो बिल्कुल भी नहीं हूँ! हाँ,
इतना जरूर कह सकता हूँ कि हर समाज में 'नैतिकता' और 'अनैतिकता' के कुछ न कुछ
मान्य प्रतिमान तो जरुर होते हैं, और ये सामाजिक प्रतिमान अक्सर काल- सापेक्ष
भी होते हैं. मेरा मतलब है कि समय के साथ इनमें बदलाव भी देखा जाता है. अब
मौजूदा सन्दर्भ में, अगर भ्रस्टाचार विरोधी अन्ना मुहीम की अवश्यम्भावी विफलता
को सिद्ध करने और भ्रस्टाचार की सामाजिकता पर रौशनी डालते हुए मेरे एक करीबी
मित्र ने ऐसे ऑटो चालक का उदाहरण चुना जो एक तरफ तो खुद को अन्ना का समर्थक बता
रहा था और साथ ही साथ उसे सवारी को मीटर के हिसाब से ले चलने पर भी एतराज था.
तो वहीँ दूसरी तरफ, एक और दोस्त ने ऐसे ऑटो चालक का भी जिक्र किया जो पूरे
आन्दोलन के दौरान अन्ना समर्थकों को मुफ्त में रामलीला मैदान पहुंचा रहा था !
मुझे लगता है की इस तरह के परस्पर विरोधी उदहारण ढेरों खोजे जा सकते हैं. वैसे
इस बात का तो खुद मैं गवाह हूँ कि, अन्ना का अनशन ख़त्म होने के बाद, वहां
उपस्थित सभी लोगों से यह शपथ लेने का आह्वाहन मंच से किया गया कि 'वे आजीवन न
तो कभी रिश्वत देंगे, और न कभी रिश्वत लेंगे!'. मालूम नहीं कितने समर्थक उस
प्रण को याद रखेंगे और इसका पालन शब्दशः करेंगे ? हाँ अगर उनमें से १% लोग भी
ऐसा करते हैं तो कम से कम मैं इसे अन्ना मुहीम की एक बड़ी उपलब्धि मानूंगा.
आखिरी बात, आप ने भ्रस्टाचार के जो उदहारण दिए हैं वो बेशक बड़े मानीखेज़ हैं,
हालाँकि, इसके बारे में, अभी सन्दर्भ को ध्यान में रखते हुए, मैं सिर्फ वही
आप्त वचन दोहराऊंगा कि : 'यथा राजा तथा प्रजा!!'. अब जरा ये सोचिये कि कानून
व्यवस्था या प्रशाशन के सञ्चालन की जिम्मेवारी जिन लोगों पर हमने दे रखी है अगर
वो मंत्री और अफसर का नाम लेने और हवाला देने के बाद भी रिश्वत लेकर रेड लाइट
जम्प करने वालों को नहीं छोड़ते तो मजाल है कि कोई ऐसा कर के बरी हो जाये. रहा
सवाल छात्रों के बिना टिकेट लिए बस से रामलीला मैदान जाने का तो मुझे लगता है
यह गलत है और सब छात्रों को मुफ्त यात्रा का 'बस-पास' मुहैया कराने की
जिम्मेवारी राज्य की बनती है, जिससे आगे से किसी लोकतान्त्रिक धरने- प्रदर्शन
में शिरकत को जाते हुए उन्हें ऐसा घोर नैतिक अपराध करने की जरुरत न पड़े. घबराइए
नहीं अगर ऐसा हुआ है तो किरण बेदी के शो की सच्चाई भी जल्दी ही उसी तरह से
सामने आयेगी जैसे अमर सिंह ने शांति भूषण की सी. डी. सामने ला कर रख दी थी.
वैसे इस बारे में मुझे ये भी लगता है कि अगर भ्रस्टाचार के खिलाफ हमारे समाज
में वाकई कोई जनमत बन रहा है तो बहोत मुमकीन है कि लोग खुद ऐसे शो में जाने के
लिए 'मेहनताना' नहीं मांगेंगे. अरे हुज़ूर, मेंदंता तो छोडिये मैं कहता हूँ एम्स
और सफदरजंग सहित दूसरे तमाम सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था ही थोड़ी से बेहतर हो
जाये तो गरीब इलाज के नाम पर नीम हकीमों के हाँथों बेमौत मरने से तो निजात
पाए.
2011/8/30 bhawna ghughtyal <bhawnaghughtyal at gmail.com>
> अन्ना ने देश कि जनता को मुतासिर किया है इसमें कोई दो राय नहीं है पर
> भ्रष्टाचार विरोधी जुलुस मन शामिल होने वाले लोगों कि दिनचर्या को को गौर से
> देखें तो कदम दर कदम इससे साबका पड़ता है...हमारे लिए भ्रष्टाचार अपना काम
> निकलवाने के लिए दी गयी और ली गयी कीमत मात्र है...रेड लाइट जम्प करते
> समय...चालान काटने पर मंत्री पुलिसिया महकमे के आला अफसर का नाम लेकर बच निकलने
> कि कोशिशें क्या भ्रष्ट आचरण के दायरे में नहीं आनी चाहिए... कॉलेज की कक्षाएं
> बंक कने वाले स्कूल कॉलेज के स्टुडेंट क्या बस में स्टाफ चलाते हुए रामलीला
> मैदान पर नही पहुँच रहे हैं...किरण बेदी के टीवी शो आप की कचहरी के लिए आने
> वाले दावेदारों को कितना मेहनताना दिया गया ताकि टीवी पर हंगामा खड़ा हो सके
> ...इसकी पड़ताल कौन करेगा...मेडिसिटी में अन्ना का ईलाज तो कॉम्प्लीमेंट्री
> बेसिस पर हो जायेगा पर उस जैसे सुपर स्पेसिअलिटी अस्पतालों में कितने गरीब
> लोगों की पहुँच हो ...इसकी सुनिश्चितता कौन करे.
> ...k
> 2011/8/22 kamal mishra <kissakhwar at gmail.com>
>
>>
>>
>> 2011/8/22 kamal mishra <kissakhwar at gmail.com>
>>
>>>
>>> राकेश जी,
>>> मैं अन्ना नहीं हूँ, अन्नावादी भी नहीं हूँ, लेकिन स्वयं को इस भ्रस्ट
>>> प्रशासनिक-राजनैतिक और सामाजिक तंत्र से संतप्त उस मध्यवर्गीय युवा समूह का
>>> हिस्सा बेशक मानता हूँ जिसमें स्वाभाविक रूप से मौजूदा से बेहतर विकल्प की
>>> तलाश और बदलाव की कुछ छटपटाहट बाकी है. अरुंधती राय सहित तमाम अति उत्साही
>>> क्रांतिकारियों से अनेक मुद्दों पर सैद्धांतिक सहमती के बावजूद, राष्ट्र -राज्य
>>> की संस्था और भारतीय समाज की मेरी खुद की समझ, जो निश्चित रूप से मेरे अपने
>>> अतीत के वामपंथी- नक्सलवादी तजुर्बों और एक अत्यंत सीमित अध्ययन-अवलोकन से मिल
>>> कर बनी है, मुझे इस बात को स्वीकारने में मदद करती है कि 'संघर्ष' के साथ-
>>> साथ 'संवाद' से ही कोई सार्थक रास्ता या विकल्प निकल सकता है. कम से कम उस हद
>>> तक जहाँ संवाद के सारे रास्ते बंद नहीं हो गए हैं. अगर आप मुझसे उस सार्थक
>>> विकल्प का, जिसकी ओर मैं यहाँ इशारा भर कर रहा हूँ, खाका खींचने को कहेंगे तो
>>> वह तो मौजूदा सन्दर्भ में मेरे लिए संभव नहीं है . हाँ, अन्ना और अन्नावादिओं
>>> को लेकर आप की शंकाओं को मैं जरुर एक हद तक शेयर करता हूँ. ज्यादा क्या कहूं बस
>>> थोड़ी सी प्रतीक्षा और कीजिये फिर पढ़िए: *'गांधीवाद के अन्ना संस्करण का एक
>>> उत्तर पाठ' *
>>>
>>> 2011/8/21 Rakeshराकेश <rakeshjee at gmail.com>
>>>
>>>> मित्र कमल,
>>>>
>>>> मुमकिन है मेरी बात कायदे से संप्रेषित न हुई हो. सार्वजनिक जीवन का
>>>> भ्रष्टाचार मेरे लिए भी समस्या है. पर व्यक्तिगत जीवन का भ्रष्टाचार उस पर
>>>> भारी पड़ता है, मेरी नजर में. बाकी राजनीतिक जीवन के आचार विचार और भ्रष्टाचार
>>>> जितने आपको तबाह करते हैं, ज्यादा नहीं तो कम से कम उतने मुझे भी कर रहे
>>>> होंगे. पर हल मुझे अण्णा में तो नही दिख रहा फिलहाल. आगे की पंक्तियों से जो
>>>> चिंताएं जतायी है आपने, जायज है. देखिएगा, उनसे मुक्त होने का रास्ता किधर से
>>>> निकलता है. विचार कीजिएगा.
>>>>
>>>>
>>>>
>>>>
>>>> 2011/8/21 kamal mishra <kissakhwar at gmail.com>
>>>>
>>>>> राकेश भाई,
>>>>> बुनियादी तौर से तो हालाँकि मैं भी यही कहना चाहता था कि *घर को सजाने का
>>>>> तसव्वुर तो बाद का है, पहले ये तो तय हो की घर को बचाएं कैसे* ! मगर आप
>>>>> की प्रतिक्रिया के कुछ पहलुओं को नज़रंदाज़ कर के कम से कम मैं आप को काजी
>>>>> होने की सनद नहीं दे पाउंगा. इसकी एक वजह तो ये है की आप की अपनी प्रतिक्रिया
>>>>> में कुछ विरोधाभास सा है. एक तरफ तो आप यह मानते हैं की सार्वजनिक जीवन में
>>>>> भ्रस्टाचार बड़ी समस्या नहीं है. जिस पर मुझे कुछ विशेष नहीं कहना है सिवाय
>>>>> इसके की सार्वजनिक जीवन में भ्रस्टाचार की जैसी एक से बाद कर एक मिसालें दरपेश
>>>>> हैं उनकी तरफ से मुहं मोड़ कर हम और आप भला कहाँ जायेंगे और कौन सी समझदारी
>>>>> विकसित करेंगे ?
>>>>>
>>>>> परस्पर लाभ पहुँचाने वाली जिस व्यवस्था को आप एक दूजे को हाजी-काजी घोषित
>>>>> करने के तौर पर और एक ज्यादा बड़ा खतरा गिन रहे हैं वो भी तो दरअसल अब उसी
>>>>> भ्रस्ट सामाजिक-राजनैतिक सांचे का एक अनिवार्य अंग बन गयी है. तो अन्ना और उनके
>>>>> साथियों की चड्ढी कितनी साफ़ है या कब तक साफ़ रहेगी ये तो भगवान ही जाने लेकिन
>>>>> नारायण दत्त तिवारी जैसे तपे हुए कांग्रेसी गाँधीवादियों की शुचिता और मूल्यबोध
>>>>> का तमाशा तो उम्मीद है आप इतनी जल्दी नहीं ही भूले होंगे! यों तो उदारीकरण के
>>>>> मौजूदा दौर में साँस भरते हुए यौन शुचिता व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए कोई मतलब
>>>>> नहीं रखती लेकिन, सच या झूठ (?), सुनता हूँ की आज भी वही भूतपूर्व राज्यपाल खुद
>>>>> को स्वतंत्रता आन्दोलन के ही दिनों से गाँधी बाबा का सिपाही और न जाने क्या
>>>>> क्या होने का दावा किया करते हैं! अब इस बात की तस्कीद तो कोई जानकार ही करे की
>>>>> वाकई डॉ तिवारी गाँधी जी के अनुयायी और असल वारिस हैं भी या नहीं. हाँ ये सवाल
>>>>> जरुर पेशतर है की इस देश की पिछली पीढ़ी, आम जन मानस, और भावी नेतृत्व भला
>>>>> *उस *गाँधीवादी विरासत से क्या प्रेरणा ले जिसके प्रतिनिधि चरित्रों
>>>>> में डॉ नारायण दत्त तिवारी जी भी शुमार किये जाते हैं? इसी तरह जिस समाज में
>>>>> एक बड़ी आबादी के लिए न्यूनतम आमदनी २० रुपये रोजाना घोषित हो, और बुनियादी
>>>>> सुविधाओं के आभाव में उनका जीना हलकान हो, वहां प्रमुख विपक्षी पार्टी (भाजपा)
>>>>> के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी जी के बेटे की शादी की चमक से अगर आप की
>>>>> आँखों को तकलीफ नहीं हुई तो यह कहते हुए कम से कम मैं जरा भी संकोच नहीं करूँगा
>>>>> की अब मुझे आप के इस नजरिये से भी तकलीफ है!
>>>>>
>>>>> चलिए थोड़ी देर के लिए ही सही मैं अपनी निजी और एक उच्च जातीय- मध्य
>>>>> वर्गीय व्यथा को भूल जाता हूँ. और अब हम इस संसदीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था में
>>>>> हजारों सालों से उत्पीडित दलित जातिओं को मुख्य धारा में ले आने के लिए तैयार
>>>>> किये गए *स्पेशल कॉम्पोनेन्ट प्लान* - जिसके तहत कुल योजनागत बजट के १६%
>>>>> राशि के सीधे आवंटन का प्रावधान पिछले बीसियों सालों से है- पर ही बात करते
>>>>> हैं . जरा बताईये की कौन सा ऐसा राज्य है और कौन सी ऐसी सरकार है जो इस
>>>>> संवैधानिक नीति निर्देश का ठीक ठीक पालन कर दलितों के हितो की अनदेखी नहीं कर
>>>>> रहा है? जवाब पाएंगे शायद एक भी नहीं. तब योजना का लाभ जरुरत मंद तक पहुंचे वो
>>>>> तो बाद की बात है भ्रस्टाचार की गिद्धदृष्टि तो उस वास्तविक मद में पैसा भी
>>>>> जाने नहीं दे रही है !
>>>>> जिन्हें आदिवासिओं की हालत क्या है ये देखना हो वो जरा ओड़िसा या मध्य
>>>>> प्रदेश ही हो आएं . मैंने तो उस इलाके के गाँव में, जहाँ राहुल बाबा फोटो
>>>>> खिचाने के बाद ये घोषणा कर आये थे की वो दिल्ली में उन्हीं आदिवासिओं के सिपाही
>>>>> हैं, यही पाया की गावं के बाहर खड़ा बोर्ड (अंग्रेजी में ) भले ही ' राजीव
>>>>> गाँधी ग्रामीण विधुतीकरण परियोजना' के तहत सम्पूर्ण ग्राम के बिजली सुविधा से
>>>>> जुड़े होने का दावा करे लेकिन हकीकत में उन आदिवासी गावों में बिजली तो दूर
>>>>> बिजली के खम्भे तक नहीं लगे हैं. भूख, बीमारी और लाचारी उनकी किस्मत बन गयी है
>>>>> और माफिया उनके जंगलों और जमीन पर कैसी नजरे गाडे है ये क्या किसी से छुपा है
>>>>> ? अल्पसंख्यकों की ही बात उठा लीजिये, सच्चर कमिटी की अनुशंसा का क्या नतीजा
>>>>> हुआ जरा बताईये ? कौन सा देव- दानव उसे निगल गया? साम्प्र्दैक शक्तिओं से छाया
>>>>> युद्ध लड़ने वालों से आप उम्मीद करेंगे की वो रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू
>>>>> करेंगे ? नहीं जनाब हालत वाकई गंभीर हैं.
>>>>>
>>>>> और ये सब देख समझ कर ही मैं दीवानों के बीच ये कहने का हौसला जुटा पाया
>>>>> हूँ की अगर किसी मुहीम, किसी कानून, किसी पहल कदमी से इस डराने वाली जमीनी
>>>>> हकीकत में सार्थक बदलाव की एक रत्ती भी गुंजाईश बनती हो तो कम से कम मैं उस
>>>>> बदलाव के पक्ष में हूँ. मैं उम्मीद करता हूँ की आप इतना तो जरुर समझ रहे होंगे
>>>>> की मुहीम की रौ में बह कर अन्ना या उनके जन लोक पाल का समर्थन कम से कम मैं
>>>>> नहीं कर रहा हूँ. लेकिन मेरी ये स्पष्ट समझ बनी है की भ्रस्टाचार का सवाल मौजूं
>>>>> है क्योंकि ये अचानक किसी शून्य से नहीं उभरा है. और दुहराव का खतरा उठा कर भी
>>>>> मैं फिर से यह कहना चाहता हूँ कि भ्रस्टाचार के दलदल में गहरे तक धंसा हमारा
>>>>> अपना समाज और हमारी यह संसदीय व्यवस्था अगर आज पानी मांग रही है तो इसकी मूल
>>>>> वजह संसदीय व्यवस्था की आड़ में चल रही लूट खसोट, लोकतान्त्रिक संस्थाओं की
>>>>> समाज में लोकतान्त्रिक मूल्यों को स्थापित करने में एक सिरे से असफलता, और
>>>>> जवाबदेह प्रशासन की गैर मौजूदगी है.
>>>>>
>>>>> रहा सवाल मोटर साइकिल पर मौजूदा कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाते हाथ-पैर
>>>>> छितराते, तिरंगा भांजते सड़कों पर दौड़ रहे युवाओं का तो मैं विशेष क्या कहूं
>>>>> पोलिस के अपने रिकॉर्ड यह साबित करने को पर्याप्त हैं की अन्ना की भ्रस्टाचार
>>>>> विरोधी मुहीम के असर में आई दिल्ली में अपराधिक वारदातों की दरों में लगभग ३५%
>>>>> की गिरावट दर्ज हुई है (श्रोत : आन्दोलन ने थामी अपराध की रफ़्तार, *हिंदुस्तान
>>>>> , *१९ अगस्त २०११, पेज ०४ ).
>>>>>
>>>>> अगर ग्रहों की विपरीत गति के प्रभाव में कुछ अन्यथा कह गया हूँ तो माफ़ी का
>>>>> तलबगार
>>>>> कमल
>>>>>
>>>>>
>>>>>
>>>>> 2011/8/21 Rakeshराकेश <rakeshjee at gmail.com>
>>>>>
>>>>>> कमल बाबू,
>>>>>>
>>>>>> ठीक ठाक कहा आपने. आपकी राय से सहमत होने में हर्ज भी नहीं. हाथ रहे या
>>>>>> कमल खिल जाए, इसकी भी खास चिंता नहीं. अब्बल तो चिंता किसी बात की ही नहीं.
>>>>>> बस, अर्ज ये करना है कि सब अन्ना के कुर्ते की तरह साफ है, संदेहजनक है.
>>>>>> हालांकि आप शायद ये कह भी नहीं रहे हैं. लेकिन, चौतरफा तो सुनने में यही आ रहा
>>>>>> है.
>>>>>> चीफ जस्टिस और पीएम को भी ले आएं इस जन लोकपाल के दायरे में तो खाक पा
>>>>>> लेंगे. इतना बड़ा संविधान, धारा और अनुच्छेदों की गिनती जानकार लोगों को है
>>>>>> ही, के रहते भी न कुछ हिला पाए तब अब क्या रोप लेंगे.
>>>>>> मैं भी अन्ना, तू भी अन्ना ... मोटर साइकिल पर मौजूदा कानून व्यवस्था
>>>>>> की धज्जियां उड़ाते लौंडे जब हाथ-पैर छितराते, तिरंगा भांजते दौड़ रहे हैं
>>>>>> सड़कों पर, तो थोड़ा अंदाजा तो लग ही जाता है कि कैसे-कैसे अन्ना और कैसा
>>>>>> भ्रष्टाचार उन्मूलन! खूब हुले हुले चल रहा है. कहने वाले कहते हैं कि इतने
>>>>>> बड़े जनसैलाब में कुछ ये भी होता है, अपवाद मान लिया जाए. मान लिया गुरु अपवाद
>>>>>> भी. पर ये नहीं हजम हो रहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या भ्रष्ट-अचार ही है.
>>>>>> व्यक्तिगत अचारो की भ्रष्टता की सफाई के लिए क्या होगा? मालूम नहीं, ये
>>>>>> दिक्कत है भी या नहीं अन्नावादियों के लिए. अगर है, तो इसको दुरुस्त करने
>>>>>> के लिए कौन सा नुस्खा अपनाया जाएगा, इस पर कोई ज्ञान उड़ेल दे, हम भी लाभ ले
>>>>>> लें.
>>>>>> यहां, तो चारो ओर तुम हमें काजी कहो, हम तुम्हें हाजी कहते हैं - के
>>>>>> तर्ज पर धंधाबाजी हो रही है. पैसे के हेरफेर वाले भ्रष्टाचार से ज्यादा
>>>>>> खतरनाक भ्रष्ट-अचार मेरे हिसाब से ये हाजी-काजी वाला है. नजर दौड़ाइए, आपके
>>>>>> आसपास भी शायद ऐसा हो रहा होगा. बताइए, नुकसान कौन पहुंचा रहा है ज्यादा?
>>>>>> भविष्य निधि अस समस्या की सच्चाई और गंभीरता को मानता हुए भी यह कहने की
>>>>>> हिमाकत कर रहा हूं.
>>>>>> जनता के सड़क पर उतरने की जितनी भी वजहें आपने गिनाई है, उसमें कुछ और
>>>>>> जोड़ लीजिए, मेरे हिसाब से सारे ठीक हैं. यहां तो बुनियादी मतांतर है. कि पहले
>>>>>> मकान ठीक कर लो, फिर देखना कि साज-सज्जा कैसी रखनी है. बस.
>>>>>>
>>>>>> दीवानों को सलाम,
>>>>>> राकेश
>>>>>>
>>>>>>
>>>>>>
>>>>>>
>>>>>>
>>>>>> 2011/8/20 kamal mishra <kissakhwar at gmail.com>
>>>>>>
>>>>>>> *
>>>>>>> पोस्ट की पृष्टभूमि : टिनटिन से परिचय *
>>>>>>> दोस्तों, इस पोस्ट का श्रेय टिनटिन को जाता है, जिसने मुझे लिखने पर
>>>>>>> मजबूर किया, और न चाहते हुए भी अंततः मैं ये पोस्ट आप सबों के रसास्वादन, टीका
>>>>>>> टिप्पणी और विचारार्थ भेजने को कमर कसे बैठा हूँ. टिनटिन महाशय मेरे हमउम्र
>>>>>>> पडोसी हैं, एक हद तक उनसे मेरा याराना है क्योंकि अक्सर अपनी बातूनी तबियत से
>>>>>>> मजबूर हो कर वो हमारे यहाँ अपना और हमारा भी समय जाया करने चले आते हैं. साथ ही
>>>>>>> साथ, पिछले कुछ दिनों से टिनटिन 'दीवान' के नियमित पाठक हैं और राजनीतिक मसलों
>>>>>>> में अपनी राय जोतना इन दिनों का उनका प्रिय शगल है. वैसे टिनटिन महाशय नौकरशाह
>>>>>>> बनने का सपना संजोये हैं और उसी दिशा में बीते कई सालों से पूरी गंभीरता से
>>>>>>> प्रयासरत हैं. तो हुआ यूं कि मेरे कमरे में कल शाम अपने सहज स्वाभाविक (लेकिन
>>>>>>> मेरे लिए त्रासद !) उत्साह के साथ टिनटिन कुछ महत्वपूर्ण सवाल दाग कर चलते बने
>>>>>>> और मैं उन सवालों की ज़द में उलझता चला गया. नतीजा, आप के सामने है....
>>>>>>>
>>>>>>> *राजनैतिक रंगमंच की सरगर्मी और दीवान पर पसरी चुप्पी :*
>>>>>>> टिनटिन ने कल शाम मेरा ध्यान सबसे पहले तो इस बात की तरफ खिंचा कि
>>>>>>> 'जनता' राजनैतिक रंगमंच पर अन्ना के साथ (या पीछे -पीछे ?) अपनी सक्रिय
>>>>>>> उपस्थिति दर्ज कर रही है, मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेसी सरकार का दम
>>>>>>> फूल रहा है, मुख्यधारा मीडिया के लिए बेशक उत्सव का माहौल है, और ऐसी सरगर्मी
>>>>>>> के आलम में, कम से कम इस मसले पर, जहाँ तक *दीवान* का सवाल है, चुप्पी
>>>>>>> पसरी हुई है. अपनी बेबाकी में टिनटिन पहले तो दीवान के कुछ नियमित
>>>>>>> चिट्ठाकारों को कोसते रहे, विशेष कर एक युवा साथी को जिसके लम्बे, विद्वतापूर्ण
>>>>>>> और आत्मीय लेखों के वो शुरू से कायल और उत्साही प्रसंसक पाठक भी हैं. फिर कुछ
>>>>>>> चढाने वाले अंदाज में जनाब मेरी तरफ मुड़े और धडाधड मेरी लेखकीय क्षमता और
>>>>>>> प्रतिबद्धता पर कई सवाल खड़े कर दिए. टिनटिन महाशय जो अतीत के मेरे वामपंथी
>>>>>>> (नक्सलवादी) रुझान से वाकिफ हैं का कहना है कि छात्र राजनीति के क्रन्तिकारी
>>>>>>> दिनों में तो आप ने जनता (पढ़ें मध्यवर्ग) को समझौता परस्त कह खूब गलियां दीं
>>>>>>> और अब जब वही जनता सड़कों पर निर्णायक लड़ाई के लिए निकल आई है तब आप बंद कमरे
>>>>>>> में आध्यात्म और धर्म की गुत्थियाँ सुलझा रहे हैं ! कई मुद्दों पर पहले तो आप
>>>>>>> भी दीवान पर ही और सीमित ही सही लेकिन अपनी विशेष राय पेलते आये हैं लेकिन देख
>>>>>>> रहा हूँ कि इस मौके पर आप भी कुछ नहीं बोल रहे हैं, आखिर बात क्या है? मैंने भी
>>>>>>> सर पर आई बला को टालने के ही मकसद से जवाब दिया: "हम बोलेगा तो बोलोगे की बोलता
>>>>>>> है!". बहरहाल, बात बनी नहीं. कुछ इस वजह से भी कि मामला ज्यादा ही संजीदा है और
>>>>>>> निश्चित तौर से चुप्पी की चादर में लपेट कर इसे किनारे नहीं किया जा सकता.
>>>>>>>
>>>>>>> *गम-ए-दौरां : अगस्त क्रांति, जन लोकपाल, और रामराज्य *
>>>>>>> तो दोस्तों, बहोत पीछे न जाते हुए भी मैं याद करना चाहूँगा कि एक
>>>>>>> लोकप्रिय ख़बरिया चैनेल ने भ्रष्टाचार विरोधी जन लोकपाल बिल की मांग कर रहे हठी
>>>>>>> गांधीवादी अन्ना हजारे को कांग्रेस सरकार द्वारा अनशन से रोकने के लिए कैद में
>>>>>>> तिहाड़ भेजने और इस पूरी कारवाही की प्रतिक्रिया में सड़कों पर उतर आये जन सैलाब
>>>>>>> को कैसे *अगस्त क्रांति* के जुमले से परिभाषित करने का प्रयास किया.
>>>>>>> कुछ परवर्ती टीकाकारों ने अन्ना और इस लोकप्रिय मुहीम की तुलना जे. पी. और
>>>>>>> उनके आन्दोलन से भी की है, साथ ही कांग्रेसी सरकार की इस लोकतंत्र विरोधी
>>>>>>> कारवाही में आपातकाल का भी अक्स देखने-दिखाने की समझ उभरी है. कानून और
>>>>>>> व्यवस्था बनाये रखने का तर्क दे कर जिस दमनात्मक कारवाही को शुरू में कांग्रेस
>>>>>>> के रणनीतिकारों ने जायज ठहराने, या कहें गाँधी जी के नमक कानून तोड़ने और
>>>>>>> सत्याग्रह की समृद्ध विरासत को नकारने का प्रयास किया, उन्होंने अपनी
>>>>>>> राजनैतिक दूरदर्शिता की कीमत अब रामलीला मैदान में मंच दे कर चुकाई है. कुल
>>>>>>> मिला कर ये तो बहोत साफ़ है कि लोकपाल बिल को संसद में पेश करने के दावे के
>>>>>>> बावजूद कांग्रेस सरकार अन्ना हजारे और उनके तमाम समर्थकों-प्रशंसकों को यह
>>>>>>> भरोसा नहीं दिला पाई है कि सरकार की मंशा वाकई भ्रस्टाचार के खिलाफ कोई
>>>>>>> निर्णायक पहल करने की है. इतना ही नहीं आरोप- प्रत्यारोपों की एक लम्बी
>>>>>>> श्रृंखला भी इस भ्रस्टाचार विरोधी मुहीम के साथ नथी है. तब वो चाहे दिग्विजय
>>>>>>> सिंह की तरफ से पहले उठाया गया 'आर. एस. एस. की सह पर आन्दोलन' का आरोप हो,
>>>>>>> अमर सिंह की तरफ से जारी शांतिभूषण का काला चिट्ठा हो, या हाल में ही एक दूसरे
>>>>>>> कांग्रेसी प्रवक्ता द्वारा 'अमेरिका समर्थित' होने का बचकाना आरोप. बेशक ये
>>>>>>> सवाल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि इस लोकप्रिय मुहीम की जड़ वाकई कहाँ है?
>>>>>>> लेकिन इस पर बाद में. फिलहाल, आप सभी दोस्तों की तरह मीडिया के जरिये पेशतर
>>>>>>> बहुरंगी विचारों से मुठभेड़ करते हुए, मेरी अपनी अल्प बुद्धि में एक बात तो साफ़
>>>>>>> है और वो ये कि अन्ना और उनकी टीम का जन लोकपाल भ्रस्टाचार से मुकाबले में कोई
>>>>>>> जादू की छड़ी शायद ही साबित हो ! इसी कड़ी में सांसद नवीन जिंदल का लिखा हुआ एक
>>>>>>> ताजातरीन लेख भी कम रोचक नहीं है. पेशे से उद्योगपति और कांग्रेस सांसद जिंदल
>>>>>>> महाशय का यह लेख (*लोकपाल - रामबाण दवा की खोज में*, *हिंदुस्तान , *२०
>>>>>>> अगस्त २०११) यह बताता है कि कैसे दुनिया का कोई भी देश भ्रस्टाचार से पूर्णतः
>>>>>>> मुक्त होने का दावा नहीं कर सकता और भ्रस्टाचार से लड़ने के लिए हमें कम से कम
>>>>>>> एक दशक तक निरंतर संघर्ष की आवश्यकता होगी. इन दिनों कांग्रेस सहित और भी कई
>>>>>>> पार्टियों के नेता यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि अन्ना हजारे और उनकी टीम
>>>>>>> द्वारा तैयार जन लोकपाल *रामबाण* नहीं है और न इससे *रामराज्य * आ सकता
>>>>>>> है. खुद हजारे और उनकी टीम भी अब यह कह रही है कि बिल पास होने से ६०-६५ % तक
>>>>>>> सफलता मिल सकती है. हाँ कुछ जानकर बुद्धिजीवी यह जरुर मान रहे हैं कि सिविल
>>>>>>> सोसाइटी जनित इस प्रचंड लहर को अगर यहीं न रोका गया तो संसदीय व्यवस्था के
>>>>>>> सामने अस्तित्व का खतरा खड़ा हो जायेगा. दूसरे शब्दों में कहें तो लोकतान्त्रिक
>>>>>>> व्यवस्था आज उस दोराहे पर है जहाँ से एक रास्ता एकाधिकार तानाशाही की दिशा में
>>>>>>> भी बढ़ता है. वैसे एक अवधारणा के रूप में 'रामराज्य' को समझना और समझाना बड़ा
>>>>>>> मुश्किल काम है. सिर्फ इस लिए नहीं कि गाँधी जी से शुरू कर फासीवादी भारतीय
>>>>>>> जनता पार्टी तक इस अवधारणा को धड़ल्ले से इस्तेमाल में लाते रहे हैं बल्कि इस
>>>>>>> लिए भी कि शाहिद अमीन जैसे इतिहासकारों की बदौलत उन अनगिनत छवियों का कुछ-कुछ
>>>>>>> लेखा जोखा जिसे यह अकेला शब्द तमाम लोगो की जेहनियत पर उकेरता रहा है अब हमारे
>>>>>>> पास है. बहरहाल, आज के सन्दर्भ में, कम से कम मुझे लगता है, और शायद आप भी इस
>>>>>>> से एक हद तक सहमत होंगे कि रामराज्य के जुमले का इस तौर पर राजनैतिक इस्तेमाल
>>>>>>> वो लोग कर रहे हैं जो यह मानते हैं की भ्रस्टाचार विरोधी मुहीम का राजनैतिक लाभ
>>>>>>> सीधे भाजपा को मिलने जा रहा है. मुमकिन है कि भाजपा भी यही मान रही हो. लेकिन
>>>>>>> अपने एक निजी दर्द को आप से साझा करते हुए मैं इस पोस्ट के जरिये यह कहना चाहता
>>>>>>> हूँ कि भ्रस्टाचार के दलदल में गहरे तक धंसा हमारा अपना समाज और हमारी यह
>>>>>>> संसदीय व्यवस्था अगर आज पानी मांग रही है तो इसकी मूल वजह संसदीय व्यवस्था की
>>>>>>> आड़ में चल रही चल रही लूट खसोट, लोकतान्त्रिक संस्थाओं की समाज में
>>>>>>> लोकतान्त्रिक मूल्यों को स्थापित करने में एक सिरे से असफलता, और जवाबदेह
>>>>>>> प्रशासन की गैर मौजूदगी है.
>>>>>>> *धार्मिक स्थल और वी. आई . पी. इंट्री -
>>>>>>> *भारतीय समाज **की बुनियादी विशेषताओं पर टिप्पणी करते हुए हमारे मित्र
>>>>>>> इतिहासकार संजय शर्मा एक बड़ा ही रोचक साक्ष्य पेश करते हैं. संजय हमारा ध्यान
>>>>>>> इस बात की ओर ले जाते हैं कि कैसे मंदिरों में प्रवेश के लिए भी दो तरह कि
>>>>>>> व्यवस्थाएं हमारे समाज में बदस्तूर जारी हैं. एक तरफ तो आम आदमी सामने के
>>>>>>> दरवाजे से दाखिले की जुगाड़ में धक्कापेल करता है, वहीँ दूसरी तरफ विशिष्ठ
>>>>>>> दर्शनार्थी के लिए वी आई पी गेट से इंट्री होती है.
>>>>>>> इसी प्रसंग में श्री श्री रविशंकर की उस बात को छोड़ भी दें कि कैसे
>>>>>>> हममे से ज्यादातर लोग इश्वर को भी चढ़ावे की रिश्वत नज़र कर अपना काम बनाना
>>>>>>> चाहते है, क्योंकि मेरी सीमित समझ में ये तो मेरे और खुदा के बीच का मसला है और
>>>>>>> किसी तीसरे को इस पर ऊँगली उठाने का हक तब तक नहीं है जब तक कि मैं दान की आड़
>>>>>>> में अपना काला धन सफ़ेद न कर रहा हूँ या कोई दूसरा समाज विरोधी उपक्रम. खैर वापस
>>>>>>> मुद्दे पर आते हैं, कुल मिला कर भ्रस्टाचार की जडें हमारी समाजिक मानसिकता में
>>>>>>> काफी गहरे तक पैठी हैं. लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि मध्यवर्ग का एक हिस्सा
>>>>>>> जिसके साथ अब तो कामगार (मसलन मुंबई के डब्बे वाले और रेलवे मजदूर यूनियान) और
>>>>>>> किसान (भट्टा के, उदाहरण के तौर पर) भी जुड़ रहे हैं अन्ना या सिविल सोसाइटी
>>>>>>> की अगुवाई में भ्रस्ट प्रशाशनिक-राजनैतिक ढांचे को सवाल के घेरे में ले आया है?
>>>>>>>
>>>>>>> *अगस्त क्रांति की जड़ों की तलाश में-
>>>>>>> *एक खबर ये भी है कि कुछ लोगों ने अपने नवजात बच्चों का नाम अन्ना रख
>>>>>>> दिया है. *मैं भी अन्ना, तू भी अन्ना* का नारा तो वैसे भी शोर में
>>>>>>> बदलता जा रहा है. हलाकि दलित बुद्धिजीविओं के एक समूह ने जन लोकपाल के
>>>>>>> प्रस्ताव को 'मनुवादी' बताया है लेकिन मायावती समेत कई दूसरे धडों ने इसका खुला
>>>>>>> समर्थन भी किया है. अल्पसंख्यकों और महिलाओं की सड़कों पर भागीदारी की तस्वीरें
>>>>>>> भी हैदराबाद और देश के दूसरे हिस्सों से मीडिया के जरिये लगातार आ रहीं हैं.
>>>>>>> मेरी अपनी मकान मालकिन, जो एक अशिक्षित दलित महिला हैं, अपने पति से उन्हें
>>>>>>> रामलीला मैदान ले जाने की बात कल मेरी उपस्थिति में ही कह रही थीं. पास पड़ोस के
>>>>>>> कई ऐसे जाट जो पेशे से किरायाजीवी हैं और जिनके बारे में मैं दावे के साथ यह कह
>>>>>>> सकता हूँ कि वे कांग्रेस पार्टी के स्वाभाविक समर्थक और आधार हैं भी
>>>>>>> प्रतीकात्मक रूप से अन्ना के आन्दोलन के समर्थन में अपने घरों के बाहर तख्तियां
>>>>>>> लटकाए हुए हैं. तब क्या यह लगातार बढ़ता समर्थन महज अन्ना हजारे की छवि के
>>>>>>> चमत्कार के चलते है? टीम अन्ना की बेहतरीन प्रबंधन कुशलता का नतीजा है? उस टीम
>>>>>>> द्वारा नयी तकनीकी के काबिलेगौर इस्तेमाल का परिणाम है ? हाल के कुछ
>>>>>>> अंतररास्ट्रीय लोकतान्त्रिक आंदोलनों से प्रेरित है? मीडिया जनित है ? महंगाई
>>>>>>> की मार से व्याकुल लोगो की कराह है ? मेहनतकश लोगों की कमाई लुटने का दर्द है?
>>>>>>> बेरोजगार युवाओं का गुस्सा है ? महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध से उपजी हताशा और
>>>>>>> नाराजगी से इसे खाद पानी मिल रहा है ? घोटालों से उपजी सहज प्रतिक्रिया है ? या
>>>>>>> यह मुहीम इन सब और ऐसी ही दूसरी तमाम वजहों से ताकत हासिल कर रही है?
>>>>>>> जिन्होंने भी लाल किले से प्रधानमंत्री जी का भाषण सुना या पढ़ा होगा उन्हें याद
>>>>>>> दिलाने की जरुरत नहीं है कि कैसे *अगस्त क्रांति *की आहट सुनते हुए और
>>>>>>> हजारे का नाम लिए बगैर ही अपने उस ऐतिहासिक भाषण में मनमोहन सिंह जी ने
>>>>>>> भ्रस्टाचार के मुद्दे पर काफी सारी बातें कही थीं.
>>>>>>> *
>>>>>>> गम ए ज़ाना और ग़ालिब : *
>>>>>>> हुजूर आप भी कह रहे होंगे की चिट्ठाकार बहुत बड़ा चाट है! लेकिन मेरी
>>>>>>> उलझन ये है कि रायता खूब फैल गया है और दीवान पर कोई भषण नहीं है!! तो आईये
>>>>>>> लगे हाँथ आप को अपना एक छोटा सा निजी तजुर्बा भी सुनाये देता हूँ. महीनों तक
>>>>>>> इंडियन सोशल इंस्टिट्यूट नाम की एक मिशनरी संस्था में सुबह ९ से शाम के ५:३०
>>>>>>> बजे तक गांड घिसाई के बाद बन्दे को ये ग़लतफ़हमी हो गयी कि कर्मचारी भविष्य निधि
>>>>>>> खाते में जमा रकम तो है ही क्यों न थोडा चौड़े हो के रहा जाये. ऐंठन से मतलब
>>>>>>> सिर्फ इतना ही कि पी. एच. डी. में दाखिले का सपना पूरा हो जाये. तो जनाब हमने
>>>>>>> सारी गुणा गणित के बाद ये समझा कि प्रोविडेंट फोंड का वो पैसा, जो संसद से
>>>>>>> पारित कानून के मुताबिक श्रम मंत्रालय के अधीन दफ्तर से जरुरी कागजात पहुँचने
>>>>>>> के ४५ दिनों में रिलीज़ हो जाया चाहिए, आता ही होगा और कम से कम अपनी आगे की
>>>>>>> पढाई जारी रखने के लिए हमें फीस की दिक्कत तो नहीं ही होगी. अच्छा, भला हो
>>>>>>> इंस्टिट्यूट के खैरख्वाहों का कि उन्होंने सारी कागजी कारवाही पूरी कर दस्तावेज
>>>>>>> समय से सरकारी दफ्तर भी भेज दिया. प्रोविडेंट फोंड दफ्तर की वेब साईट के हिसाब
>>>>>>> से उन्होंने सारे कागजात दिनांक १३ अप्रैल को रिसिव भी कर लिए. लेकिन मजाल है
>>>>>>> की आज की तारीख तक फाइल अपनी जगह से रत्ती भर भी आगे बढ़ी हो. अर्ज करना चाहता
>>>>>>> हूँ कि चार महीने से ज्यादा हो गए, सारी अकड घुस गयी और अपनी मेहनत की कमाई के
>>>>>>> पैसों का मिलना अब भी मुहाल हैं. तुर्रा ये की उसी दफ्तर के बड़े छोटे
>>>>>>> अधिकारी घूस घोटाले में लिप्त होने की वजह से सी. बी. आई. जाँच के घेरे में भी
>>>>>>> हैं. और यकीं न हो तो गूगल पर सिर्फ एक बार सर्च कीजिये और खुद देख लीजिये की
>>>>>>> कितनी शिकायते उन हरामखोरों की बाकायदा अलग अलग पेजों पर दर्ज हैं. कितने
>>>>>>> नौजवानों और बुजुर्गों की एडियाँ इसी दफ्तर के चक्कर काटते हुए घिस रहीं हैं.
>>>>>>> जब हमने अपने एक मित्र को अपनी तकलीफ बताई तो उन ज्योतिषी मित्र ने पैसों से
>>>>>>> मदद तो नहीं की लेकिन ये जरूर बताया की कैसे राहू के प्रभाव से और बृहस्पति की
>>>>>>> विशेष दशा- स्थिति के चलते ऐसी देरी पेश आ रही है. हमने भी मरता क्या न करता
>>>>>>> उनकी बात और उपचार को उतना ही महत्व दिया जितना दे सकते थे. तो मिसल मशहूर है
>>>>>>> की *दूध का जला छांछ भी फूक के पीता है*! अब ये तो नहीं पता की
>>>>>>> रामराज्य जन लोकपाल के जरिये ही आएगा, और मेरे देखते ही आएगा. लेकिन अगर कहीं
>>>>>>> से आ ही जाये, और फर्ज कीजिये की भ्रस्टाचार में आकंठ डूबी भाजपा सत्ता पर
>>>>>>> काबिज होने के बाद गलती से राम मंदिर बनवाने लग जाये, तो आप सब को आपके खुदा का
>>>>>>> वास्ता इस पोस्ट की लाज रखते हुए उसी राम मंदिर के साथ एक ऐसा नव ग्रह मंदिर भी
>>>>>>> बनाने की कोशिश जरुर करें जिसमें अन्दर जाने का कोई वी. आई. पी. गेट न हो!
>>>>>>>
>>>>>>> *योजना आयोग और कांग्रेस की शनिचरी राजनीति-
>>>>>>> *जनाब, औरों की* *छोडिये अब तो योजना आयोग ने भी १२ वीं पंचवर्षीय
>>>>>>> योजना का अपना एप्रोच पेपर जारी करते हुए सरकार को इस बात की हिदायत दे दी है
>>>>>>> कि भ्रस्टाचार से मुकाबले के लिए 'मजबूत' और 'प्रभावी' लोकपाल बनाने कि जरुरत
>>>>>>> है. लेकिन लकछन बता रहे हैं कि इस देश में भ्रस्टाचार को संस्थाबद्ध करने वाली
>>>>>>> राजनैतिक पार्टी शनि महाराज के असर से संचालित हो रही है. दिलचस्प बात है की
>>>>>>> राजनैतिक विश्लेषक प्रनोंजय गुहा ठाकुरता ने अपने एक वक्तव्य में पिछले दिनों
>>>>>>> इसी बात की ओर इशारा भी किया कि कैसे सी. डब्लू. जी. और २ जी स्पेक्ट्रम
>>>>>>> घोटालों के साथ ही, कर्णाटक में भ्रस्टाचार में डूबे येदुरप्पा की बर्खास्तगी,
>>>>>>> और लेफ्ट प्रोग्रेससिवे ताकतों के हाशिये पर चले जाने से जो 'वैकुम' बना है उसी
>>>>>>> 'स्पेस' को सिविल सोसाइटी की ये मुहीम भरने का काम कर रही है. मैं ठाकुरता के
>>>>>>> उसी सूत्र को आगे बढ़ाते हुए ये अर्ज करना चाहता हूँ कि एक
>>>>>>> माफिया-उद्योगपति-राजनेता गठजोड़ के खिलाफ इस लोकप्रिय उफान की जड़े दरअसल
>>>>>>> नेतृत्वकारी संस्थाओं की नाकामी में हैं: लोकतान्त्रिक या संसदीय व्यवस्था की
>>>>>>> आड़ में चल रही भारी लूट खसोट, लोकतान्त्रिक संस्थाओं की लोकतान्त्रिक
>>>>>>> मूल्यों को समाज में स्थापित करने में एक सिरे से असफलता, और जवाबदेह प्रशासन
>>>>>>> की गैर मौजूदगी में. अगर आप मुझसे हल पूछेंगे तो मैं तो फिलहाल बस यही कह सकता
>>>>>>> हूँ कि *इब्ने मरियम हुआ करे कोई, मेरे गम की दवा करे कोई !* *!*
>>>>>>>
>>>>>>> दीवान के दोस्तों के नाम,
>>>>>>> कमल मिश्रा की ओर से
>>>>>>>
>>>>>>> *उत्तर टीप:* टिनटिन को ऐसा विश्वास है कि अंततः तो राजनीति की मझी
>>>>>>> पार्टी याने कांग्रेस ही इस पूरे प्रकरण से फायेदा उठाएगी और राहुल बाबा का
>>>>>>> करिश्मा अभी पलक झपकते ही सब कुछ ठीक कर दे सकता है!
>>>>>>>
>>>>>>>
>>>>>>>
>>>>>>>
>>>>>>>
>>>>>>>
>>>>>>> * *
>>>>>>>
>>>>>>> * *.
>>>>>>>
>>>>>>>
>>>>>>>
>>>>>>>
>>>>>>> _______________________________________________
>>>>>>> Deewan mailing list
>>>>>>> Deewan at sarai.net
>>>>>>> http://mail.sarai.net/mailman/listinfo/deewan
>>>>>>>
>>>>>>>
>>>>>>
>>>>>>
>>>>>> --
>>>>>> Rakesh Kumar Singh
>>>>>> Media Consultant & Content Developer
>>>>>> Delhi, India
>>>>>> http://blog.sarai.net/users/rakesh/
>>>>>> http://haftawar.blogspot.com
>>>>>> http://safarr.blogspot.com
>>>>>> http://sarai.net
>>>>>> http://sarokar.net
>>>>>>
>>>>>> Ph: +91 9811972872
>>>>>>
>>>>>> ''सबसे ख़तरनाक होता है हमारे सपनों का मर जाना''
>>>>>>
>>>>>> - पाश
>>>>>>
>>>>>>
>>>>>
>>>>
>>>>
>>>> --
>>>> Rakesh Kumar Singh
>>>> Media Consultant & Content Developer
>>>> Delhi, India
>>>> http://blog.sarai.net/users/rakesh/
>>>> http://haftawar.blogspot.com
>>>> http://safarr.blogspot.com
>>>> http://sarai.net
>>>> http://sarokar.net
>>>>
>>>> Ph: +91 9811972872
>>>>
>>>> ''सबसे ख़तरनाक होता है हमारे सपनों का मर जाना''
>>>>
>>>> - पाश
>>>>
>>>>
>>>
>>
>> _______________________________________________
>> Deewan mailing list
>> Deewan at sarai.net
>> http://mail.sarai.net/mailman/listinfo/deewan
>>
>>
>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20110830/7ab12f77/attachment-0001.html>
More information about the Deewan
mailing list