[दीवान]महामूर्ख कपिल सिब्बल अभियान और माधुरी
Ravikant
ravikant at sarai.net
Tue Dec 6 17:28:01 IST 2011
दोस्तो,
आप सब पहुँचे हुए फ़ेसबुकिये हैं, इसलिए शायद अब तक आपको पता चल गया होगा कि सिब्बल
साहब के ताज़ा उद्गार को लेकर सायबर जगत में काफ़ी रोस है, लोगों ने 'इडियटकपिलसिब्बल'
का नारा लगाते हुए अपने स्टेटस को अपडेट किया है:
http://kafila.org/2011/12/06/kapil-sibal-is-an-idiot/
अगर दिलचस्पी हो तो बहस आज रात 9 बजे एनडीटीवी इंडिया और उसके बाद
सीनएनएन-आईबीएन देख सकते हैं।
आप सबने फ़ोन करके या टिप्पणियाँ देकर मेरे माधुरी वाले आलेख को पढ़ा और सराहा, आप सब
का तहेदिल से शुक्रिया। प्रभात रंजन (जानकी पुल), अजय ब्रह्मात्मज(चवन्नी चैप), रवि
रतलामी(रचनाकार) व अनुराग(लेखक मंच) का भी शुक्रिया कि इसे इतने एहतराम के साथ
पुनर्प्रस्तुत किया। अब शिवम विज ने इसे काफ़िला पर भी डाल दिया है, जिसमें हमने माधुरी
के पुराने पृष्ठों की कुछ फ़ोटुए भी लगा दी हैं, स्लाइडशेयर मोड में। ज़रूर देखें, और टिपियाएँ
ताकि भविष्य में मैं इसको और सँवार सकूँ:
http://kafila.org/2011/12/05/हिन्दी-फ़िल्म-अध्ययन-माध/
रविकान्त
More information about the Deewan
mailing list