[दीवान]कौन कहता है ग़लत कर रहे हैं माओवादी?
Vijender chauhan
chauhan.vijender at gmail.com
Wed Jan 12 15:06:54 IST 2011
दोस्त शशिकांत,
नहीं मित्र न तो मैं सरकार, न पुलिस न ही अदालत हूँ। इनसे उतना ही त्रस्त हूँ
जितने आप, पर तब भी यह पोस्ट सिनीसिज्म ही दिखती है... खेद है। सिनीसिज्म न
होता तो क्यों आपको एक ही जवाब सात बार पोस्ट करना पड़ता। :)
खैर आप तय करें कि क्या आपकी पोस्ट किसी संवाद को आमंत्रित करती है या नहीं।
बाकी आप एक ही बार जवाब देंगे तो भी वह पढ़ा जाएगा... यकीन रखें :)
विजेंद्र
2011/1/12 shashi kant <shashikanthindi at gmail.com>
>
> विजेंद्र भाई,
> हिंदुस्तान की सरकार, पुलिस और अदालत की निगाह में लूट तंत्र, अन्याय और
> अत्याचार का विरोध करने वाला सिनिकल है. 'देशद्रोही' विमर्श कर रहा है चाहे
> वे अरुंधति रॉय हों या विनायक सेन या और भी बहुत से प्रतारित लोग. तभी तो इनसे
> संवाद न करके इन्हें जेल में डाला जा रहा है. इस मसले पर आप क्या सोचते हैं?
> 2011/1/11 Vijender chauhan <chauhan.vijender at gmail.com>
>
>> ये किस किस्म की पोस्ट है। सिनिकल तथा विमर्श या संवाद की किसी संभावना से
>> रहित। दीवान को डस्टबिन समझे जाने पर हमारी आपत्ति दर्ज समझी जाए।
>>
>> विजेंद्र
>>
>> 2011/1/11 shashi kant <shashikanthindi at gmail.com>
>>
>>>
>>> कौन कहता है ग़लत कर रहे हैं माओवादी?
>>>
>>> साथियो,
>>>
>>> bbchindi.com ने "माओवादियों की उगाही" शीर्षक से ख़बर दी है, "नक्सलियों
>>> के सबसे मज़बूत गढ़ माने जानेवाले
>>> छत्तीसगढ़ में व्यवसायी ही नहीं सरकारी अधिकारी भी जान के डर से माओवादियों
>>> को पैसे देते हैं" मित्रो, हिंदुस्तान
>>> की पब्लिक व्यवसाइयों की जमाखोरी, सरकारी अधिकारियों की हरामखोरी,
>>> व्यवस्थापिका के नुमाइंदों की लूट, भ्रष्ट
>>> न्यायपालिका और मीडिया की काली करतूतों से तबाह है.
>>> इसलिए, कौन कहता है ग़लत कर रहे हैं माओवादी?
>>>
>>> और हाँ, दोगले नहीं, सच्चे गांधीवादियों को छोड़ दें तो वे कौन लोग हैं जो
>>> माओवाद का विरोध कर रहे हैं?मनमोहनोमिक्स के कुछ हिमायती माफिया,
>>> बहुराष्ट्रीय खनन कंपनियों के दलाल चिदंबरम के कुछ दलाल, दिल्ली, मुंबई और
>>> अन्य महानगरों-शहरों का सुविधाभोगी ब्राह्मणवादी, जातिवादी, मध्यवर्ग यानि
>>> उत्तर औपनिवेशिक हिंदुस्तान में मज़े ले रहे मुट्ठी भर हरामखोर लोग!
>>>
>>> इन सबके सताए बहुसंख्यक हिन्दुस्तानी माओवादियों के साथ हैं. किसी को कोई
>>> आपत्ति?
>>>
>>> _______________________________________________
>>> Deewan mailing list
>>> Deewan at sarai.net
>>> https://mail.sarai.net/mailman/listinfo/deewan
>>>
>>>
>>
>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20110112/681620fe/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list