[दीवान]अमरकांत और श्रीलाल शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार

shashi kant shashikanthindi at gmail.com
Tue Sep 20 22:35:31 IST 2011


अमरकांत और श्रीलाल शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार

मित्रो,

भारतीय ज्ञानपीठ ने बताया कि वर्ष 2009 के लिए 45 वां ज्ञानपीठ पुरस्कार हिन्दी
लेखक अमरकांत और श्रीलाल शुक्ल को संयुक्त रूप से दिया जाएगा और वर्ष 2010 के
लिए 46 वां ज्ञानपीठ पुरस्कार कन्नड लेखक चंद्रशेखर कंबर को दिया जाएगा।



यहां कल शाम सीताकांत महापात्र की अध्यक्षता में हुई ज्ञानपीठ पुरस्कार चयन
समिति की बैठक में अन्य सदस्य प्रो. मैनेजर पांडे, डा. के सच्चिदानंदन, प्रो.
गोपीचंद नारंग, गुरदयाल सिंह, केशुभाई देसाई, दिनेश मिश्रा और रवीन्द्र कालिया
शामिल थे।

मालूम हो, मलयालम के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार ओएनवी कुरूप को वर्ष 2007 के
लिए 43वाँ और उर्दू के नामचीन शायर अखलाक खान शहरयार को वर्ष 2008 के लिए 44वाँ
ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया जा चुका है।







श्रीलाल शुक्ल

अमरकांत
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20110920/a501165d/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list