[दीवान] Fwd: yuva shodh samvay/ statement/ invitation
amitesh kumar
amitesh0 at gmail.com
Fri Apr 20 01:30:19 IST 2012
*निवेदन*
विश्वविद्यालय में एक ऐसे मंच की आवश्यकता महसूस की जा रही है जहां
शोधार्थियों का परस्पर विचार विनिमय हो सके। हमने इस दिशा में पहल करने का
प्रयास किया है और ‘युवा शोध समवाय’ नाम से एक समूह का गठन किया है। हम एक ऐसा
मंच बनाने का प्रयास कर रहे हैं जहां शोध पत्रों का वाचन और विश्लेषण हो सके,
विशेषज्ञ उन पर प्रतिक्रिया दें, शोध प्रविधि और विषय चुनाव संबंधी
कार्यशालाएँ हों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे शोध की जानकारी एक दूसरे को
मिले। हमारी इन प्राथमिक योजनाओं के अतिरिक्त और भी योजनाएँ समय के साथ आकार
लेंगी। इस समूह के संचालन के लिये आप शोधार्थियों का सहयोग अपेक्षित है।
हमारी पहली योजना मासिक अंतराल पर शोध पत्रों के नियमित रूप से वाचन की है।
इस सिलसिले में हमारी पहले शोध पत्र का वाचन २७ अप्रैल को आयोजित है। इस आयोजन
के नियमित संचालन के लिये हम शोध पत्र आमंत्रित करते हैं। शोध पत्र के लिये
अनुशासन का बंधन नहीं हैं। हम सभी अनुशासनों, विभागों, संस्थानों और
विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों का सहयोग चाहते हैं। यह एक द्विभाषी (हिन्दी
और अंग्रेजी) मंच है। आप अपने शोध पत्र या पत्र का सारांश हमें भेज सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित होकर और समूह की सदस्यता लेकर हमारा सहयोग कर सकते
हैं। हम आपके साथ के लिए उत्साहित हैं।
निवेदक
युवा शोध समवाय
दिल्ली विश्वविद्यालय
संपर्क:
amitesh0 at gmail.com, shodharthi at gmail.com
-thanx and regards-
Amitesh
+91-9990366404
www.pratipakshi.blogspot.com
--
Amitesh
+91-9990366404
www.pratipakshi.blogspot.com
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20120420/17af063f/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list