[दीवान]क्या यौन शोषण का शिकार मेल गे हो जाता है ?
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Tue May 15 22:00:27 IST 2012
हरीश अय्यर के साथ जो यौन शोषण हुआ, उसकी कहानी सुनकर सत्यमेव, एपीसोड-2 जयते
के लाखों कमिटेड ऑडिएंस की आंखों में आंसू भर आए होंगे. हरीश से उनकी गहरी
सहानुभूति होगी. IBN7 ने हरीश अय्यर को आम्रपाली फंडेड जिंदगी लाइव सम्मान इसी
बिना पर दिया क्योंकि उसकी कहानी बाकी के लोगों की कहानी से ज्यादा मार्मिक औऱ
अलग थी. लेकिन जिंदगी लाइव के होमोसेक्सुअल यानी गे/लेस्वियन एपीसोड में हरीश
अय्यर ने खुलेआम स्वीकार किया कि वो गे है. अब जबकि सत्यमेव जयते ने उसके बाल
यौन शोषण की दास्तां दिखाया तो फिर साथ में ये क्यों नहीं बताया कि वो गे है ?
क्या जिन बच्चों के साथ समलिंगी यौन शोषण करता है तो आगे चलकर वो होमोसेक्सुअल
हो जाता है ? मेरे डॉक्टर दोस्त,प्लीज जानकारी बढ़ाएं. इस घटना से कुछ नहीं तो
कम से कम सत्यमेव जयते की टीम के इस दावे में कि इसे गहन शोध के बाद तैयार
किया है, तिल्ली जरुर लग जाती है. ये बहुत ही नाजुक शो है,लोगों का ऐसे में
भरोसा तेजी से टूटेगा. डिस्क्लेमर- ये बात आवेश तिवारी सुबह से ही कह रहे हैं.
हमने साझा करने में थोड़ा वक्त लिया. जिंदगी
http://www.youtube.com/watch?v=pM1qlHUmJP4
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20120515/9569d588/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list