[दीवान]2 दो नहीं साढे चार हजार ....

Ashish Kumar 'Anshu' ashishkumaranshu at gmail.com
Tue Nov 27 14:11:20 IST 2012


जोस मुजीका और प्रतिभा पाटिल में तुलना वाली कोई बात तो नहीं हैं लेकिन, कह
सकते हैं कि जोस उरूग्वे के वर्तमान राष्टपति हैं और प्रतिभा पाटिल भारत की
पूर्व राष्ट्रपति हैं। यह भी जोर सकते हैं कि प्रतिभा पाटिल जिस देश से आती
हैं, वह खुद को त्याग और बलिदान का देश कहता हैं, वहां कुपोषण से प्रत्येक साल
हजारों बच्चे असमय मौत के मुंह में चले जाते हैं। वहां की तय गरीबी रेखा इतनी
कम है कि तय करने वालों को भी बाद में मुंह छुपाना पड़ा और खास बात यह कि वहां
की राष्ट्रपति के छह लोगों का परिवार दो हजार वर्ग फीट के बंगले मंे
जीवन-यापन  नहीं कर पाएगा,  ऐसा राष्ट्रपति खुद मानती हैं। उरूग्वे जो एक बहुत
ही छोटा देश है, वहां राष्ट्रपति का पद सफेद हाथी की तरह नहीं होता, वहां
राष्ट्रपति, राष्टप्रमुख होता है। जोस मुजीका का जिक्र इसलिए यहां प्रासंगिक
है क्योंकि क्यूबा क्रांति से निकले छोटे से देश उरूग्वे के इस राष्ट्रपति ने
अपने देश में राष्ट्रपति को मिलने वाली सारी सुविधाएं त्याग दीं। वे सरकारी
आलीशान बंगले को छोडकर पत्नी के साथ छोटे से फार्म हाउस मंे रहने चले गए। यह
फार्म हाउस उरूग्वे की राजधानी मोनतेविडियो के पास है। उनका वेतन 14 हजार डॉलर
के आस-पास है, जिसका नब्बे फीसदी हिस्सा वे दान कर देते हैं
http://ashishanshu.blogspot.in/2012/11/blog-post.html

-- 
आशीष कुमार 'अंशु'
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20121127/25b4e83c/attachment-0001.html>


More information about the Deewan mailing list