[दीवान]काला शुक्रवार आपके लिए या नेटवर्क 18 के मीडियाकर्मियों के लिए ?

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Fri Aug 16 13:45:41 CDT 2013


आज शाम IBN7 ने आर्थिक मंदी पर जमकर स्टोरी चलायी और विस्तार से बताया कि इसका
आनेवाले समय में किस-किस उद्योग और किन क्षेत्र के लोगों पर सीधा असर होगा ?
आम दर्शक जो इसकी मदर कंपीन नेटवर्क 18 की अंदुरुनी हालत से वाकिफ नहीं हैं,
उन्हें ये स्टोरी सिर्फ अपने और उद्योग के बीच की लग रही होगी लेकिन पिछले कुछ
दिनों से नेटवर्क 18 के भीतर जो कुछ भी चल रहा है, उसे ध्यान में रखते हुए जब
मैं इस स्टोरी को देख रहा था कि पंक्ति-दर-पंक्ति चैनल अपनी उस कार्रवाई को
जस्टिफाय कर रहा है जिसके अनुसार कुल 350 लोगों की छंटनी की तैयारी पूरी की जा
चुकी है और रात होते-होते ये खबर भी हम तक आने लग गयी है कि निकाले जाने के
पत्र लोगों में थमाने का काम शुरु हो गया है..चौंकानेवाली बात है कि इसमे
उनलोगों के भी हाथ में ये पत्र सौंपे जाएंगे, जिन्होंने छंटनी की लिस्ट तैयार
की है. वैसे इस संबंध में द हिन्दू ने आज स्टोरी प्रकाशित की है.

http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/network-18-to-massively-downsize-staff-cut-costs/article5027439.ece

-- 
Vineet Kumar
Contact: 08826950133
              09811853307
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130817/48b5d741/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list