[दीवान]सजेरियन के जरिए चाहिए सबको कान्हाः एडवांस बुकिंग चालू
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Tue Aug 27 10:24:00 CDT 2013
सबको चाहिए कान्हाः सजेरियन के जरिए "कृष्ण" पैदा करने के लिए अस्पतालों में
एडवांस बुकिंग जारी है. कई महिलाएं समय से पूर्व सजेरियन से कृष्ण को जन्म
देना चाहती हैं..जी न्यूज की एंकर और रिपोर्टर जिस तरह रस ले-लेकर अपनी इस खास
पैकेज को पेश कर रही है, देखते हुए आपका माथा शर्म से गड़ जाएगा कि ये वही
चेहरे हैं जिन पर आपको कभी नाज हुआ करता था. आपको लगता था कि कोई नहीं तो ये
कुछ टीवी चेहरे हैं जो तर्क और पत्रकारिता के मूलभूत तत्व को बचे रहने देंगे.
रिपोर्टर का कहना है कि सबको अपने घर में चाहिए नटखट कान्हा.
ये पाखंड की पराकाष्ठा है जिसे चैनल प्राइम टाइम में पेश कर रहा है.जाहिर है
ऐसे में अगर आप सवाल करते हैं कि इस तरह के असामाजिक काम क्यों कर रहे हैं तो
उनको बना-बनाया जवाब होगा कि लोग देखना चाहते हैं लेकिन सच्चाई ये है कि लोग
देखना चाहें या न चाहें, मीडिया के खुद का यकीन भी इन्हीं पाखंड़ों पर है.हद
है.और दिलचस्प है कि इस पैकेज में आधे से ज्यादा फुटेज कार्टून के हैं.
एक बात आप और गौर कर रहे होंगे कि सुधीर चौधरी के जी न्यूज में आने से पहले ये
हिन्दी का अकेला ऐसा चैनल था जो ज्योतिष,पाखंड़-अंधविश्वास से जुड़े
कार्यक्रमों का प्रसारण नहीं करता था. यहां तक कि निर्मल बाबा का भी नहीं
लेकिन सुधीर चौधरी के आते ही ये चैनल पाखंड़ का पर्याय बनता चला जा रहा है.
(4 photos) <https://www.facebook.com/vineetdu/posts/10201671787854170>
[image: Photo]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10201671767213654&set=pcb.10201671787854170&type=1&relevant_count=3>
[image: Photo]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10201671778933947&set=pcb.10201671787854170&type=1&relevant_count=2>
[image: Photo]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10201671783814069&set=pcb.10201671787854170&type=1&relevant_count=1>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130827/14a69dee/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list