[दीवान]अरिंदम चौधरी को लेकर चंद एफबी अपडेट्स

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Sun Feb 17 19:04:25 IST 2013


1. अरिंदम चौधरीः एक ऐसा शख्स जो मैनेजमेंट गुरु के नाम से मैनेजमेंट का धंधा
चलाने और उसे हनीमून पैकेज में तब्दील कर देने के साथ-साथ दर्जनभर मीडिया
वेंचर में अपनी गर्दन फसाए है, अभिव्यक्ति के मामले में भीतर से कितना क्रूर
और डरा हुआ है. ऐसे लोग एक बेहतर कल देंगे हमें. अफसोस होता है कि मीडिया को
लेकर जब भी बात होती है, ऐसे ही दोहरे चरित्र के लोग स्क्रीन पर तैरने लग जाते
हैं..पैसे का गुरुर कैसे देश में उनके प्रति असहमति में उठी आवाज को कुचलने की
जब-तब कोशिश करता है, जरुर पढ़िए-
http://kafila.org/2013/02/17/arindam-chaudhuri-promises-to-get-kafila-page-unblocked/

2. आपको अगर बोलने से नरेन्द्र मोदी की सरकार रोके, मनमोहन सिंह सरकार परेशान
करे, नीतिश आपके एडिटर इन चीफ बन जाएं तो कोई न कोई मीडिया संस्थान आपके साथ
जरुर होगा, आफकी आवाज कुचलने देने के नाम पर दनादन फ्लैश करेगा, संभव है कवर
स्टोरी भा छापे,आपका बिग बॉस 7 में जाने की संभावना बन जाए लेकिन अगर आपने
अरिंदम चौधरी के खिलाफ खुलकर लिखा, बहुत जल्द ही आप अकेले और अलग-थलग पड़
जाएंगे, उनकी पत्रिकाओं में कुछ छुटभैय्ये के फोन आने शुरु हो जाएंगे, देख
लेंगे टाइप की धमकियां भी..मैंने मीडिया के कई चमकते चेहरे जिन पर कि आपको नाज
है और जो चौथा खंभा बचाने की ठेकेदारी करते हैं,आगे-पीछे पशुओं की तरह होते
देखा है. उन्हें सर-सर करके संबोधित करते देखा है और चैनल का शो फ्री में हो
जाए, उनके आइआइपीएम लॉन को इस्तेमाल करते देखा है..मैनेजमेंट की तमाम प्रवेश
परीक्षाओं में हारे हुए छात्रों की अंट-शंट बात को देश की जुबान बताते देखा है.

3. अगर इस देश में एमबीए के बजाय बैचलर्स या मास्टर्स इन किराना दूकान
मैनेजमेंट के कोर्स शुरु हो जाएं जिसकी कि सख्त जरुरत भी है तो आपको खोड़ा से
लेकर कापसखेड़ा और इधर नत्थूपुरा से लेकर डेरावलनगर तक हजारों मैनेजमेंट गुरु
अरिंदम चौधरी मिल जाएंगे..ऋषि,मुनियों,साधुओं-संन्यासियों से भरे पड़े इस देश
का पालन-पोषण आपको क्या लगता है उनके तप और त्याग से चलता है, भायजी अरिंदम
चौधरी जैसे गुरुओं से चलता है जो खोट्टा माल पर आइआइपीएम का ठप्पा लगाकर देशभर
में सप्लाय करते हैं.
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20130217/4e9dd102/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list