[दीवान]रांझणां देखने के बाद कुछ खुदरा-खुदरी

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Sat Jun 22 10:34:04 CDT 2013


1. अरविंद गौड जैसे मंजे नाटककर्मी को रांझणां जैसी कमर्शियल फिल्म में एक
दल्ले टाइप के नेता जिसे कि वो बहुत ही घटिया तरीके से एक्ट कर पाते हैं, ऐसा
करने के पीछे सरोकार की कौन सी मजबूरी काम करती है, अम्बा सिनेमा से निकलकर
अभी तक इसी सवाल पर अटका हूं.. क्या ग्लैमर की दुनिया किसी के अभिनय और विवेक
का एइस तरह गला घोंट लेती हैं ?

2. दिलचस्प है कि खाटी पूंजी,पैसा, बाजार और डिस्ट्रीब्यूशन के धंधे पर टिके
मेनस्ट्रीम सिनेमा में क्रांति,बदलाव, प्रतिरोध और मार्क्सवाद इन दिनों फैशन
में है. किसी न किसी बहाने हर तीन में से एक फिल्म में लाल झंड़ा और फुल बाजू
का काला कुर्ता दिख ही जाता है..लगता है जो मेरे जीवन के आसपास है, वही रुपहले
पर्दे पर चल-बुल और तैर रहा है. जाहिर है, पूंजीवाद और बाजार जब नए-नए नमूने
पैदा करके थक जाता है तो पैटर्न बदलने के लिए अपने ही दुश्मनों और विरोधियों
को इस काम में लगा देता है..और तब प्रतिरोध,क्रांति, बदलाव सांस्कृतिक उत्पाद
बनकर नए ग्राहक पैदा करते हैं. इस उत्पाद की खास बात होती है कि इसके पुराने
ग्राहक टेस्ट चेंज के लिए आजमाते हैं और समाज के सरोकारी जन अपनी जिंदगी के
कुछ हिस्से को बिग बनते देखने और उसका सुख लेने के लिए.

3. देखिए, आप ये जो दिल्ली में आए दिन आंदोलन,प्रतिरोध और असहमतियां दर्ज होती
रहती हैं न, उनसे मुंह छिपाकर किताबों,फाइलों और प्रोजेक्टों में मत घुसे
रहिए..किसने कह दिया कि ये सब वक्त की बर्बादी है..करिअर इसमें भी सुरक्षित है
बल्कि अब तो स्ट्रगल भी कम है..अब बताइए, शिल्पा मारवाह की जगह 16 दिसंबर की
घटना को लेकर आप जंतर-मंतर पर डाउन-डाउन कर रहे होते, नुक्कड नाटक कर रहे होते
तो आप भी रांझणां में अभय देओल की क्रांतिकारी बहन के लिए न्यूनतम अर्हता रख
रहे होते न..अब क्रांति और करिअर दो अलग-अलग चीजें नहीं है. सड़क की क्रांति
और रैली का आगे सिनेमा,सीरियल और रियलिटी शो में आज न कल तब्दील होना ही है तो
क्यों न इसके लिए अपने को आज से ही तैयार करें..और फिल्मकारों की जो नई खेप
आयी है वो चोपड़-मेहरा बैनर जैसी नहीं है कि किसी से भी क्रांति और जुलूस की
एक्टिंग करवा ले. जो प्रोफेशनली क्रांति कर रहे हैं, वही पर्दे पर करते हैं तो
ज्यादा नेचुरल लगता है और दूसरा कि उनके संगी-साथी भी सीट भरने के काम आते
हैं..अब ये मत कहने लगिएगा कि इस काम के लिए अरविंद गौड़ को कैसे पकड़ा जाए ?
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130622/a1c8b6f8/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list