[दीवान]15000 लोगों की जान,मोदी और पीआर एजेंसी का करिश्मा
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Tue Jun 25 22:22:46 CDT 2013
मोदी द्वारा 15000 गुजरातियों को बचाने की कथा मीडिया ने अमेरिका की पीआर
कंपनी apco worldwide की स्ट्रैटजी के हिसाब से फैलाया. ये दुनिया की बेहतरीन
पीआर एजेंसियों में से है. हालांकि इसे 2007 में गुजरात समिट के नाम पर हायर
किया गया था लेकिन असल काम नरेन्द्र मोदी की बनी छवि को धो-पोछकर नए सिरे से
लोगों के सामने पेश करना था. इसके लिए महीने में पच्चीस हजार( 25000 $) दिए
गए. उसके बाद से ये लगातार मोदी को सेवाएं देती आ रही है और जिसकी अदायगी
बिलियन में होती है. इसने मोदी के लिए अमेरिका जाने पर पाबंदी हटाने जैसे
मामले के लिए भी जमकर लॉबिइंग की है. अमेरिका की इस पीआर कंपनी ने कजाकिस्तान
के तानाशाह नूरसुलतान नजरवेइव, मलेशिया और इजरायल की सरकार और अमेरिका की
तंबाकू कंपनी के लिए भी पीआर का काम किया है. अभीक वर्मन ने अपनी स्टोरी
modi's himalayan miracle (
http://timesofindia.indiatimes.com/home/opinion/edit-page/Modis-Himalayan-miracle/articleshow/20765218.cms)
में इसकी विस्तार से चर्चा की है
हमार दर्शक जो अभी भी मीडिया को श्रद्धा से लोकतंत्र का चौथा खंभा मानकर पूजते
आए हैं, उन्हें ये खबर भले चौंकाती हो लेकिन ये मीडिया पैटर्न है और इसी
पैटर्न पर वो काम करता है. हमने इसी टाइमलाइन पर कभी लिखा था कि अब इवेंट होते
नहीं हैं कि पीआर एजेंसी न्यूज एजेंसी को खबर रिलीज कर देती है..और कार्यक्रम
खत्म होते ही वो फ्लैश होने लग जाती है. मोदी या दूसरे ऐसे किसी नेता अगर अपनी
छवि सुधारने में करोड़ों रुपये खर्च करते हैं तो इसका मीडिया पर कैसा असर बनता
है, ये अलग से बताने की शायद जरुरत नहीं है
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130626/2f8f3900/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list