[दीवान]लोगों के दवाब बनाने से कंधे पर चढ़ा था रिपोर्टर

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Thu Jun 27 00:22:42 CDT 2013


लोगों ने मुझ पर दवाब बनाया कि मैं उनके कंधे पर चढ़कर नदी पार करुं. वो नहीं
चाहते थे कि मैं खुद चलकर नहीं पार करुं. न्यूज एक्सप्रेस से निष्काषित
रिपोर्टर नारायण परगईं ने अपनी बेशर्मी का एक और परिचय देते हुए ये सारी बातें
इंडियन एक्सप्रेस से की. उन्होंने यहां तक कहा कि ये सब उनके करिअर को डैमेज
करने के लिए किया गया. उसके ही एक साथी ने उसके साथ धोखा किया और ये वीडियो
अपलोड कर दी जबकि चैनल का कहना है कि ऐसी हरकतें न केवत्र पत्रकारिता के लिए
बल्कि संस्थान की संस्कृति के भी बिल्कुल उलट है.

लोग तो चीखते-बिलखते, पिटते,लाचार होते भी रिपोर्टर को याद करते हैं, उन पर
दवाब नहीं बल्कि अनुरोध करते है, हाथ जोड़ते हैं कि उनकी बात लोगों तक
पहुंचाएं, क्या ऐसे रिपोर्टर तब भी उनकी बात का इतनी तत्परता से पालन करते हैं
? यहां उल्टे उन निर्दोष लोगों को ही दोष देना, ऐसे में तो कोई गोली मारने,
दल्लीगिरी करने, खबर का धंधा करने कहे तो भी करेंगे..
http://www.indianexpress.com/news/tv-journalist-reports-sitting-o
n-flood-victim-s-shoulder-sacked/1134473/
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20130627/2e1463da/attachment-0001.html>


More information about the Deewan mailing list