[दीवान]फेसबुक में थूकने के भी ऑप्शन हो तो अच्छा रहे

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Mon Nov 4 10:14:59 CST 2013


फेसबुक में लाइक, कमेंट, अनफ्रैंड,ब्लॉक और बाकी सुविधाओं के साथ-साथ थूकने के
भी ऑप्शन हो सकें.. कभी-कभी ही सही लेकिन ऐसा होता है कि हमारा मन किसी को
ब्लॉक,अनफ्रैंड कर देने के बाद भी नहीं भरता और लगता है कि उनके नाम या हरकत
के आगे थूके बिना काम नहीं चलेगा..खासकर ऐसे लोगों पर जो मीडिया और साहित्य की
सक्रियता को भथुए का साग उपजाने का काम समझते हैं. जो हर दूसरे-तीसरे दिन
स्त्री विमर्श से लेकर लोकतंत्र के चौथे खंभे में असहमति की गुंजाईश बचे रहने
देने की हांक लगाकर समर्थन करते हैं लेकिन अपने उपर की गई मामूली सी टिप्पणी
को देश की बड़ी घटना मानकर हटवाने में नीचता की किसी भी सीमा लांघने से गुरेज
नहीं करते. जब तक फेसबुक ये ऑप्शन नहीं देता, शाब्दिक रुप से ही ऐसे चेहरे के
उपर आत्थू !

हमारी इस आत्थू की सुविधा की मांग में ये स्वाभाविक रुप से शामिल है कि
वक्त-वेवक्त लोग मुझ पर भी थूकना चाहेंगे लेकिन अच्छा है न कि हम थूकनेवाले की
घृणा का ठीक-ठीक अंदाजा लगा सकेंगे..यहां तो आलम है कि लोग लाइक को ही हाजिरी
मानकर खुश कर देने की कोशिश में लगे पड़े हैं.
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20131104/cb2609a5/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list