[दीवान]इन टीवी महंतों की नैतिकता पर क्या कहेंगे ?

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Thu Nov 14 23:39:57 CST 2013


टेलीविजन पर उनकी किताब का लोकार्पण होना था. इस किताब पर बोलने और बध्धी
काटने के लिए उन्होंने इन्डस्ट्री के उन तमाम बड़े चेहरे को जुटाने की कोशिश
की थी जिनके बाद बाकी के लोग डबल टोन्ड रह जाते हैं शायद. अब हुआ ये कि जिन
लोगों को बोलने के लिए बुलाया था, सबों की तारीफ में अपने एक सहयोगी एंकर से
पैकेज तक बनवा ली थी. तो शुरु हुआ रिलांयस युग का चारण काल.

एक से एक लच्छे फेंके गए इन महंतों की तारीफ में..कायदे से फुलकर उन्हें
गुब्बारा हो जाना चाहिए था लेकिन नहीं..एक-एक करके उनके चेहरे तनने लगे और जब
हद से जास्ती हो गयी तो खुल्ला विरोध कर दिया.

इस घटना के पीछे की मोरल स्टोरी सहित सवाल ये है कि जब टीवी महंतों को एक समय
के बाद अपनी तारीफ में चारण अपच होने लग गए जो कि सार्वजनिक रुप से कम ही होते
हैं तो आखिर दूसरों पर ऐसी अंधाधुन पैकेज चलाने की नैतिकता और दुस्साहस कैसे
जुटा लेते हैं..कभी सचिन का वर्जन आया है इस मामले में कि मीडिया जो उनकी
विदाई को लेकर कर रहा है, वो कैसा महसूस कर रहे हैं इस ...यापे को. आपने तो उस
टेलीविजन लेखक की खिंचाई कर दी थी तब्ब..
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20131115/7fd78dcf/attachment-0001.html>


More information about the Deewan mailing list