[दीवान]किरण खेर ने कहा- तेरी मां की आंख

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Tue Oct 22 07:52:14 CDT 2013


मेरी आंखों को क्या हुआ तेरी मां की आंख- किरण खेर, विख्यात अभिनेत्री एवं
टीवी टॉक शो होस्ट..
देश में स्त्री यौन उत्पीड़न,हिंसा और स्त्रियों से जुड़े मुद्दे उठते नहीं कि
ये चेहरा टीवी स्क्रीन पर आसानी से दिखने लग जाता है..किरण खेर दम-खम से स्त्री
सवालों को उठाती और उनका पक्ष लेती नजर आतीं है लेकिन कलर्स के कार्यक्रम
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में ये लाइन लोगों को हंसाने के लिए कहा.
स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा करन-अर्जुन टाइप के हिन्दी सिनेमा की नकल कर
रहे थे और कहा- मां मुझे नौकरी लग गई मां, अब मैं तेरी आंखों का ऑपरेशन
कराउंगा..पलटकर किरण खेर ने कहा- मेरी आंखों को क्या हुआ है तेरी मां की आंख.
ये गाली फिल्म रंग दे बसंती के बाद इतनी प्रमुखता से मैंने किरण खेर की जुबानी
ही सुनी. ये किसी सिनेमा का संवाद नहीं है..वो चाहतीं तो ऐसे प्रयोग से बच भी
सकती थीं.
मजाक के लिए तो वैसे तो कभी भी कुछ भी कहा जा सकता है लेकिन न्यूज चैनलों की
परिचर्चा में जब किरण खेर जैसी शख्सियत पुरुषों पर सवाल उठाती है, संस्कृति के
भ्रष्ट होने पर चिंता जाहिर करतीं हैं तो क्या इसमे उनकी इस भूमिका को शामिल
नहीं की जानी चाहिए..http://www.youtube.com/watch?v=FO6cGmNknIg
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20131022/ad108d0e/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list